अध्यात्म

घर में आने वाली है मुसीबत तो तुलसी का पौधा आपको देता है इसके पूर्व संकेत, जानिये कैसे

दुनिया गोल हैं। कहते हैं कि दिन-रात, सुख-दुख जीवन के ऐसे चक्र हैं जो हमेशा चलते रहेंगे। किसी व्यक्ति को दिन का महत्व तभी समझ आएगा जब वो रात का अंधेरा देखेगा। और वहीं चीज होती है सुख और दुख में भी यदि आप हमेशा सुख ही देखते आएंगे तो आपको सुख मिलने पर आने वाले आनंद का असल अंदाजा नहीं हो पाएगा। ये सभी जिंदगी के ऐसे चक्र हैं जो लोगों के जीवन में चलते रहते हैं। बता दें कि किसी भी व्यक्ति को समय के अनुसार अच्छे और बुरे दिनों का सामना करना पड़ता है।

बता दें कि हिंदू धर्म में कई ऐसी बातें होतीं है, या कई बातों का जो अर्थ निकलता है उससे पता लगा जाता है कि आगे आने वाले समय में क्या होने वाला है इस बात का संकेत आपको पहले से मिलने लगता है। लेकिन हम लोग इन बातों पर ध्यान नहीं देते हैं। हम अपने लेखों में आपको बता चुके हैं कि किस तरह से दैनिक जीवन में घटित होने वाली कौन सी बातें आपको आने वाले समय में होने वाली परेशानी या संकट के बारे में आभास दिला देती हैं। या कुछ ऐसी घटनाएं होती हैं जो आने वाले बुरे संकेत की और इशारा कर देती हैं।

वैसे तो शास्त्रों में ऐसे कई बुरे संकेतो के बारे में बताया गया है जिसमें बिल्ली का रास्ता काटना, खाली बाल्टी दिखना, पीछे से टोक लगाना अगर ऐसा कुछ भी होता है तो इसका अर्थ होता है कि कुछ बुरा होने वाला है। लेकिन बहुत ही कम लोगों को पता होगा की इन्हीं संकेतों में से एक तुलसी का पौधा है जो हमारे आने वाले बुरे संकेतों के बारे में हम बताता है।

हर हिंदु के घर में तुलसी का पौधा अवश्य रखा जाता है। तुलसी का पौधा घर में रखना शुभ माना जाता है साथ ही उसकी सुबह शाम पूजा-अर्चना भी की जाती है। बता दें कि तुलसी के पौधे को धन की देवी माता लक्ष्मी जी का रूप माना जाता है और इसी के साथ भगवान विष्णु की पूजा में भी तुलसी का इस्तेमाल किया जाता है। तुलसी के पौधे को घर के आंगन में जगह दी जाती है। किसी भी धार्मिक आयोजन, भगवान का प्रसाद इत्यादि बनाने में तुलसी की पत्ती का उपयोग किया जाता है। तुलसी एक ऐसा पौधा है जो बहुत ही संवेदनशील माना गया है। तुलसी के पौधे में के बारे में ऐसा बताया जाता है कि अगर आपके घर परिवार पर किसी प्रकार का कोई संकट आता है तो इसका संकेत तुलसी का पौधा आपको पहले ही देने लगता है।

ऐसा कहा जाता है कि यदि आपके घर में किसी प्रकार की कोई समस्या आने वाली होती है तो ऐसे में आपके घर में लगा हुआ तुलसी का पौधा आपको उसका संकेत देने लगता है। तुलसी का पौधा सूखने लगता है और इसकी पत्तियां झड़ने लगती हैं। यदि ऐसा कुछ होता है तो समझ जाइए की आपके घर पर कोई मुसीबत आने वाली है। ऐसा कहा जाता है कि जिस घर पर किसी तरह की परेशानी आने वाली होती है तो उस घर से मां लक्ष्मी का वास नहीं रह पाता है।अगर आपके घर पर किसी प्रकार की मुसीबत आने वाली होती है तो माता लक्ष्मी आपका घर छोड़कर चली जाती है। आज हम आपको तुलसी के ऐसे कुछ उपाय बताने वाले हैं जिसकी सहायता से आप अपने बुरे समय से छुटकारा प्राप्त कर सकते हैं।

तुलसी के उपाय

  • बता दें कि यदि आपको लगता है कि आपके घर में कोई वास्तु दोष है तो ऐसी स्थिति में आपको अपने घर की दक्षिण पूर्व या उत्तर पश्चिम दिशा में तुलसी के पौधे को लगाना चाहिए। ऐसा करने से आपके घर का वास्तु दोष दूर होता है।
  • वहीं यदि लाख कोशिशों और मेहनत के बाद भी आपके कारोबार में तरक्की ना हो रही हों और समस्या का हल ना निकल रहा हो तो ऐसे में आपको अपने घर की दक्षिण पश्चिम दिशा में तुलसी माता का पौधा रखना चाहिए। साथ ही हर शुक्रवार की सुबह तुलसी माता पर कच्चा दूध और मिठाई का भोग लगाना चाहिए। और उस भोग को किसी सुहागन स्त्री को देना चाहिए। ऐसा करने से व्यापार में आने वाली परेशानियां हल हो जाएंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button