बॉलीवुड

अपनी शादी में स्वर्ग से उतरी अप्सरा लग रही थी ये TV एक्ट्रेसेस, देखें इनका दुल्हन वाला लुक

दुल्हन बनना हर लड़की का सपना होता है। इस दिन की तैयारी वह कई दिनों पहले से कर लेती हैं। इस दिन उनकी ड्रेस और गहनों का चुनाव सबसे खास होता है। यही तय करते हैं कि वह कितनी अलग और खूबसूरत लगेंगी। ऐसे में आज हम आपको टीवी जगत की उन अभिनेत्रियों से मिलाने जा रहे हैं जो दुल्हन के गेटअप में बेहद प्यारी लगी थी।

दिशा वकानी

‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ से घर-घर फेमस हुई दयाबेन उर्फ दिशा वकानी अपनी शादी में लाल-सफेद रंग की साड़ी में बेहद प्यारी लगी थी। उन्होंने साल 2015 में मयूर पाड़ीया से शादी रचाई थी। मयूर एक गुजराती बिजनेसमैन हैं।

इस शादी से दिशा को एक प्यारी बेटी है जिसका नाम स्तुति पाड़ीया है। बेटी के जन्म के बाद से ही दिशा ने ‘तारकमेहता’ शो छोड़ दिया था। फैंस उनकी वापसी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

दिशा परमार

दिशा परमार ने 2012 में ‘प्यार का दर्श है मीठा-मीठा प्यारा-प्यारा’ शो से डेब्यू किया था। वे ‘बड़े अच्छे लगते हैं 2’ में भी नजर आई थी। दिशा ने 16 जुलाई 2021 को राहुल वैद्य से शादी रचाई थी।

राहुल और दिशा एक दूसरे को काफी लंबे समय से डेट कर रहे थे। दिशा ने अपनी शादी में लाल रंग का लहंगा पहना था जिसमें वे बला की सुंदर लग रही थी।

श्वेता तिवारी

कसौटी फेम श्वेता तिवारी टीवी जगत की बहुत फेमस अभिनेत्री हैं। उन्होंने 2013 में अभिनव कोहली से दूसरी शादी रचाई थी। इस शादी में वे लाल और हरी रंग की साड़ी पहने दिखाई दी थी। इस लुक में श्वेता काफी अच्छी लग रही थी।

बता दें कि वर्तमान में श्वेता अभिनव कोहली से अलग हो चुकी हैं। वहीं उनकी पहली शादी 1998 में राजा चौधरी से हुई थी। हालांकि 2012 में इनका तलाक हो गया था।

रुबीना दिलैक

टीवी की ‘छोटी बहू’ उर्फ रुबीना दिलैक 2018 में अभिनेता अभिनव शुक्ला संग शादी के बंधन में बंधी थी। अपनी शादी में रुबीना ने गुलाबी रंग का फूलों की डिजाइन वाला लहंगा पहना था। इसके ऊपर उन्होंने भारी भरकम गहने भी पहन रखे थे।

इस लुक में वह जन्नत की परी लग रही थी। उनकी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी। फैंस को रुबीना का लुक बड़ा पसंद आया था।

दिव्यांका त्रिपाठी

‘ये है मोहब्बत फेम’ दिव्यांका त्रिपाठी 2016 में अभिनेता विवेक दहिया संग शादी के बंधन में बंधी थी। दिव्यांका ने अपनी शादी के आउटफिट के लिए लाल लहंगा-चुनरी चुना था।

वहीं फेरे के समय वह पीली रंग की साड़ी पहने दिखाई दी थी। इसके अलावा अपनी मेहंदी रस्म में उन्होंने पीले रंग का लहंगा पहन रखा था।

दीपिका कक्कड़

‘ससुराल सिमर का’ फेम दीपिका कक्कड़ ने 2018 में अपने ही शो के को-स्टार शोएब इब्राहिम से शादी रचाई थी। अपनी शादी में उन्होंने गुलाबी रंग का शरारा और हैवी ज्वेलरी पहनी थी। इस लुक में वे बहुत ही प्यारी लग रही थी।

बता दें कि ये दीपिका की दूसरी शादी थी। इसके पहले उन्होंने रौनक मेहता संग 2011 में फेरे लिए थे। वहीं 2015 में दोनों का तलाक हो गया था।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button