जरा हटके

दोस्त की शादी में नाचते हुए आई मौत, Video बनाते-बनाते ही थम गई सांसें, जाने वजह

18 साल का लाल सिंह अपने दोस्त विजय की शादी को लेकर बहुत उत्साहित था। वह बड़े चाव से शादी में गया। वहां उसने बारात में खूब नाच गाना किया। वह डीजे के पीछे खड़े होकर दोस्तों संग नाच रहा था। उसे इसमें बड़ा मजा आ रहा था। वह अपने डांस का सेल्फ़ी वीडियो भी बना रहा था। लेकिन तभी वह बेहोश होकर गिर पड़ा। सब ने उसे होश में लाने की बहुत कोशिश की, लेकिन वह दोबारा नहीं खड़ा हुआ। डॉक्टरों ने भी उसे मृत घोषित कर दिया।

दोस्त की शादी में नाचते हुए हुई मौत

यह हरतंगेज मामला मध्य प्रदेश के उज्जैन का है। यहां ग्राम अम्बोदिया डेम में रहने वाले 18 वर्षीय लाल सिंह पिता विक्रम सिंह की दोस्त की शादी में नाचते हुए मौत हो गई। वह शादी के लिए मक्सी रोड स्थित ताजपुर आया था। 5 मई गुरुवार उसके दोस्त विजय की बारात गांव से निकल रही थी। रात के करीब 12:30 बजे थे। तब लालसिंह ने दोस्तों संग डीजे पर नाचना शुरू कर दिया।

इस बीच लाल सिंह अचानक बेहोश हो गया। दोस्तों ने पानी डाल उठाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं उठाया। दोस्त  पुरण सिंह आनन फानन में उसे ताजपुर स्थित डॉक्टर के पास ले गया। डॉक्टर ने उसे उज्जैन रेफ़र किया। यहां जिला अस्पताल के डॉक्टर्स ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी गजेन्द्र पचोरिया के अनुसार लड़का आईटीआई कर रहा था। फिलहाल पंवासा पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मरने के पहले बनाया वीडियो

लाल सिंह का बारात में नाचते हुए एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। यह वीडियो उसने खुद अपने मोबाइल से बनाया था। वीडियो 14-15 सेकंड का है। इसमें लाल सिंह के चेहरे पर कोई थकान भी नहीं दिख रही है। वह वीडियो बनाने के कुछ देर बाद ही सड़क पर गिर जाता है।

ये हो सकता है मौत का कारण

डॉ. जितेंद शर्मा के अनुसार डीजे और बाकी बड़े साउंड से एबनॉर्मल मोमेंट रिलीज होते हैं। इससे निश्चित मात्रा से अधिक डेसिबल वाले साउन्ड इंसानी बॉडी के लिए नुकसानदायक होते हैं। इससे दिल और दिमाग पर नेगेटिव असर पड़ सकता है।

लाल सिंह की भी शायद इसी वजह से नाचते हुए मौत हो गई। फिलहाल उसका विसारा जब्त किया गया है। उसके दिल में क्लॉट पाया गया है। इन दिनों गर्मी का मौसम भी है। इसलिए तरल पदार्थ पीते रहना चाहिए। इससे शरीर में एनर्जी भी बनी रहती है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button