अध्यात्म

जानिए किस तरह से मनी प्लांट रखने से घर में होगी बरकत, बनीं रहेगी लक्ष्मी मां की कृपा

घर में पेड़ पौधे रखना वास्तु शास्त्र में शुभ माना जाता है। वास्तु शास्त्र में कई सारे पौधों का जिक्र भी किया गया हैं जिनको घर में रखने से घर में सकारात्मकता बनी रहती है और नकारात्मकता हमेशा के लिए दूर हो जाती है। मनी प्लांट को घर में रखना शुभ फल देता है और मात्र इस पौधे को घर में रखने से कई सारे लाभ मिलते हैं। हालांकि मनी प्लांट को घर में रखते समय कई सारी बातों का ध्यान रखना पड़ता है, जो कि इस प्रकार हैं।

हमेशा हरा भरा हो मनी प्लांट

घर में हमेशा हरा भरा ही मनी प्लांट रखें। जब भी मनी प्लांट लें तो ये देख लें की उसके पत्ते एकदम हरे हों और उसकी टहनियां मोटी हों। क्योंकि घर में हरा भरा मनी प्लांट होने से सकारात्मकता बनी रहती है। वहीं मनी प्लांट के पत्ते अगर पीले या सूखे हों तो घर में नकारात्मकता बढ़ जाती है और ऐसा होने से घर की शांति पर फर्क पड़ता है। कई बार घर में रखे मनी प्लांट के पत्ते पीले हो जाते हैं। ऐसा होने पर पीले पत्तों को तोड़कर फेंक दें या मनी प्लांट बदल लें।

जमीन पर ना लगे बेल

मनी प्लांट की बेल को हमेशा ऊपर की और ही चढ़ाएं। कई लोग इस पेड़ की बेलों को जमीन पर फैला देते हैं जो कि गलत होता है। वास्तु के अनुसार मनी प्लांट की बेल हमेशा ऊपर की और होनी चाहिए और जमीन में कभी भी नहीं लगनी चाहिए। अगर मनी प्लांट की बेल जमीन पर लगती है तो घर में वास्तु दोष बढ़ जाता है।

इस कोने में रखें ये पौधा

मनी प्लांट को हमेशा आग्नेय कोण यानी दक्षिण-पूर्व कोने में ही रखे। इस कोने के अलावा अगर किसी और कोने पर ये पौधा रखा जाए तो इससे जुड़े लाभ नहीं मिल पाते हैं। दरअसल आग्नेय कोण में ये पौधा लगाने से सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है।

घर के बाहर ना रखें

मनी प्लांट को हमेशा घर के मुख्य दरवाजे के पास या घर के अंदर ही रखें। इस पौधे को घर के बाहर रखने से घर में अशांति बनीं रहती है। इसलिए ये पौधा हमेशा घर के अंदर या छत पर ही रखें। साथ में इस बात का ध्यान भी रखें कि इसे हफ्ते में तीन बार पानी जरूर दें। वहीं बोतल के अंदर ये पौधा होने पर इसका पानी हर सप्ताह बदलें।

किस को ना दें ये पौधा

 

कई बार हम लोग घर में रखा मनी प्लांट दोस्त या रिश्तेदारों को दे देते हैं। ऐसा करना वास्तु शास्त्र में सही नहीं माना जाता है। अपने घर में रखा हुआ मनी प्लांट दूसरों को देने से धन हानि होती है और घर में कलह होने लग जाती है।

मनी प्लांट को घर में रखने के फायदे

मनी प्लांट को घर में रखने से अनगिनत लाभ जुड़े हुए हैं। इस पौधे के आसपास होने से नकारात्मकता दूर रहती है। ये पौधा धन का पौधा माना जाता है। यानी इस पौधे को घर में रखने से धन लाभ होने लग जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button