राशिफल

इस दिन शुक्र का हो रहा उदय, इन राशि वालों पर बरसेगा खूब पैसा, वहीं इन लोगों की बढ़ेंगी मुश्किलें

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति लगातार बदलती रहती है, जिसकी वजह से सभी राशि के लोगों के जीवन पर तरह-तरह के का प्रभाव देखने को मिलता है। यदि किसी व्यक्ति की राशि में ग्रहों की चाल ठीक है तो इसकी वजह से जीवन में शुभ परिणाम मिलते हैं परंतु इनकी चाल ठीक ना होने के कारण जीवन में बहुत सी परेशानियां उत्पन्न होने लगती हैं। बदलाव प्रकृति का नियम है और यह निरंतर चलता रहता है, इसको रोक पाना संभव नहीं है।

ज्योतिष गणना के अनुसार समस्त प्रकार के भौतिक सुखों को प्रदान करने वाले शुक्र देव 18 अप्रैल 2021 को मेष राशि में उदय होंगे। इनके उदय के साथ ही शाद- विवाह, गृह प्रवेश आदि सभी मांगलिक कार्य आरंभ हो जाएंगे। ज्योतिष के जानकारों के अनुसार शुक्र ग्रह का उदय होना सभी राशियों पर सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव डालेगा। तो चलिए जानते हैं किन राशि वालों का समय शानदार रहेगा और किनको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

आइए जानते हैं शुक्र का उदय होना किन राशियों के लिए रहेगा फायदेमंद

मेष राशि वाले लोगों के लिए शुक्र ग्रह का उदय होना उत्तम साबित होगा। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। परिवार तथा पड़ोसियों के साथ संबंधों में सुधार आने के योग नजर आ रहे हैं। अगर घर के किसी सदस्य की शादी-विवाह से संबंधित कोई बात चल रही है तो वह सफल हो सकती है। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। ससुराल पक्ष से सहयोग मिलने के प्रबल योग हैं। जो लोग विदेश में काम कर रहे हैं उनको अच्छा फायदा मिलेगा। आपके द्वारा किए गए प्रयास सफल रहेंगे। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगी परीक्षा में अच्छा रिजल्ट मिल सकता है।

वृषभ राशि वाले लोगों के लिए शुक्र का उदय होना लाभदायक सिद्ध होगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। भौतिक सुख-साधनों में बढ़ोतरी हो सकती है। आमदनी बढ़ेगी। प्रभावशाली लोगों के मार्गदर्शन से कैरियर के क्षेत्र में आप लगातार आगे बढ़ेंगे। आप किसी लाभदायक यात्रा पर जा सकते हैं। धर्म-कर्म के कामों में अधिक मन लगेगा। सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। सरकारी कामकाज पूरे होंगे। उधार दिया गया पैसा वापस मिल सकता है।

मिथुन राशि वाले लोगों के लिए शुक्र ग्रह का उदय होना सफलता की राहें खोल सकता है। आमदनी के साधन बढ़ेंगे। खर्चों में कमी आएगी। संतान से संबंधित चिंता दूर होगी। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगी परीक्षा में अच्छी सफलता मिलने के योग नजर आ रहे हैं। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह हो सकता है।

कर्क राशि वाले लोगों के ऊपर शुक्र का उदय होना अच्छा प्रभाव डालेगा। शासन सत्ता का पूरा सहयोग मिलेगा। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारी आपकी पूरी मदद करेंगे। प्रभावशाली लोगों से संपर्क बन सकते हैं। व्यापार में अच्छा फायदा मिलेगा। अगर किसी भी प्रकार का वाद-विवाद चल रहा है तो उससे छुटकारा मिल सकता है। दोस्तों के साथ मिलकर आप कोई नया व्यापार आरंभ करेंगे। जमीन जायदाद से जुड़े हुए मामलों का निपटारा हो सकता है। घरेलू सुख-साधन बढ़ेंगे।

तुला राशि वाले लोगों के वैवाहिक जीवन में शुक्र का उदय होना खुशियां लेकर आएगा। शादी-विवाह से संबंधित कामों में सफलता हासिल होगी। शासन सत्ता का पूरा लाभ उठा पाएंगे। व्यापार में आप किसी नई तकनीकी का इस्तेमाल कर सकते हैं, जिसका बेहतरीन फायदा मिलेगा। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान मिलेगा। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा में बैठने का मौका मिल सकता है।

धनु राशि वाले लोगों के लिए शुक्र का उदय होना लाभ लेकर आया है। कामकाज में की गई मेहनत का उचित परिणाम हासिल होगा। संतान की तरफ से उन्नति की खुशखबरी मिल सकती है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। प्रेम संबंधित मामलों में सफलता हासिल होगी। कार्य व्यापार में उन्नति तथा नौकरी में भी पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होने के प्रबल योग हैं। जो कार्य काफी लंबे समय से रुके हुए थे वह पूरे होंगे। घर परिवार के किसी बड़े बुजुर्गों की सलाह फायदेमंद साबित हो सकती है।

मकर राशि वाले लोगों के लिए शुक्र का उदय होना, किसी वरदान से कम नहीं है। आप जिस काम को करना चाहेंगे, उसमें आपको सफलता हासिल होगी। परिवार में कोई मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। विवाह संबंधित कार्य सफल रहेंगे। सरकारी विभागों में कार्यरत लोगों को पदोन्नति मिलने के योग नजर आ रहे हैं। दोस्तों तथा सगे-संबंधियों से सुखद समाचार मिल सकता है। मकान-वाहन खरीदने का फैसला कर सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र में आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी।

आइए जानते हैं बाकी राशियों की कैसी रहेगी स्थिति

सिंह राशि वाले लोगों को उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है। पैसों का उधार लेन-देन करने से बचना होगा अन्यथा धन हानि होने की आशंका नजर आ रही है। अगर आप कोई बड़ा निवेश करना चाहते हैं तो घर के अनुभवी लोगों की सलाह जरूर लीजिए। पति-पत्नी के बीच बेहतर तालमेल बने रहेंगे। प्रेम जीवन में थोड़ा सतर्क रहना होगा क्योंकि आपका प्रेम प्रसंग उजागर होने का भय बना हुआ है।

कन्या राशि वाले लोगों को कामकाज के सिलसिले में अधिक भागदौड़ करनी पड़ेगी। आपको अपनी मेहनत के अनुसार फल की प्राप्ति नहीं हो पाएगी। बच्चों की तरफ से चिंता अधिक रहेगी। आप अपने ऊपर नकारात्मक विचारों को हावी मत होने दीजिए। आप सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़े, आप हर परिस्थिति का सामना कर सकते हैं। जीवनसाथी का पूरा सपोर्ट मिलेगा। विवाह योग्य लोगों को विवाह का अच्छा प्रस्ताव मिल सकता है

वृश्चिक राशि वाले लोगों को मानसिक तनाव से गुजरना पड़ेगा। घर परिवार की परिस्थितियों को लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे। घर के किसी सदस्य से वाद-विवाद हो सकता है। आपको अपने गुस्से पर काबू रखना होगा। आप अपने लक्ष्य पर फोकस करें। नौकरी के क्षेत्र में कार्यभार अधिक होने के कारण शारीरिक थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है। पति-पत्नी के बीच बेहतर तालमेल बने रहेंगे। किसी महत्वपूर्ण काम में पिताजी की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है।

कुंभ राशि वाले लोगों का समय मिलाजुला रहेगा। आप अपने जीवन में कुछ अलग करने की कोशिश कर सकते हैं। शेयर मार्केट से जुड़े हुए लोगों को सामान्य लाभ की प्राप्ति होगी। आप जल्दीबाजी में कोई भी कदम ना उठाएं अन्यथा परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा, जिससे आपका आत्मबल मजबूत बनेगा। प्रेम जीवन में किसी बात को लेकर खटास उत्पन्न हो सकती है। दांपत्य जीवन में खुशियां मिलेंगी।

मीन राशि वाले लोगों का समय काफी हद तक ठीक रहेगा परंतु आप किसी को भी पैसा उधार मत दीजिए अन्यथा उधार दिया गया पैसा वापस लेने में कठिनाई होगी। माता की सेहत में गिरावट आ सकती है, जिसको लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे। व्यापार से जुड़े हुए लोगों को यही सलाह दी जाती है कि आप अपने व्यापार में किसी भी प्रकार का बदलाव ना करें अन्यथा मुनाफे में कमी आ सकती है। प्रभावशाली लोगों से संपर्क बनेंगे। समाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। विद्यार्थियों का समय उत्तम रहेगा। किसी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलने के योग हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button