अध्यात्म

ये 4 लोग गरीबी के दलदल में फंसे रहते हैं, जितना भी हाथ-पैर मार ले, लक्ष्मी प्रसन्न नहीं होती

हमारे धर्म ग्रंथ हमे बहुत सी अच्छी बातें सिखाते हैं। इनमें से कुछ तो आज के समय में भी सटीक बैठती है। अब महाभारत (Mahabharata) की विदुर नीति (Vidur Niti) को ही ले लीजिए। महात्मा विदुर महाराजा धृतराष्ट्र के छोटे भाई थे। वे हस्तिनापुर के महामंत्री भी थे। वे हमेशा धर्म से जुड़ी बातें करते थे, हालांकि दुर्योधन व शकुनि उनकी बातों का विरोध करते थे।

महात्मा विदुर ने कुरुक्षेत्र युद्ध से पूर्व राजा धृतराष्ट्र को कुछ लाइफ मैनेजमेंट सूत्र बताए थे जिन्हें विदुर नीति (Vidur Niti) कहते हैं। इन नीतियों में से एक में घर में बरकत का जिक्र किया गया। उन्होंने बताया कि किन लोगों के घर पैसे और बरकत नहीं रहती हैं। ऐसे लोग हमेशा गरीबी का मुंह देखते हैं।

जहां गंदगी हो

विदुर नीति कहती है जिस घर में साफ सफाई पर ध्यान नहीं दिया जाता, जहां हमेशा गंदगी रहती है, वहां धन की देवी मां लक्ष्मी वास नहीं करती है। देवी मां ऐसे गंदे घरों से दूर रहती है। ऐसे में उस घर के लोग पैसों की कमी झेलते हैं। उनके घर पैसों की आवक कम रहती है। व्यर्थ खर्च बढ़ जाता है। उनका जीवन कई अभावों से पीड़ित हो जाता है। इसलिए घर में साफ सफाई बहुत जरूरी है।

जहां बड़े बुजुर्गों का अपमान हो

विदुर नीति के अनुसार जिस घर में बड़े बुजुर्गों को सम्मान नहीं दिया जाता वहां धन ज्यादा दिन नहीं टिकता है। यदि आप घर के बड़ों का अपमान करते हैं। उनकी इज्जत नहीं करते हैं तो भगवान आप से नाराज हो जाते हैं। फिर सजा के रूप में आपको गरीबी का मुंह देखना पड़ता है। वहीं जहां बड़ों का सम्मान होता है, वहां आशीर्वाद मिलता है। इससे घर में हमेशा बरकत बनी रहती है।

जहां कामचोर लोग हो

विदुर नीति की माने तो जिस घर में कामचोर लोग रहते हैं, जहां मेहनत की नहीं दो नंबर की कमाई आती है, वहाँ भी बरकत नहीं रहती है। कुछ लोग घर बैठे ही ख्याली पुलाव पकाते हैं, लेकिन मेहनत करने से जी चुराते हैं। उनकी नजर दूसरों की धन दौलत हड़पने पर होती है। ये अपने लक्ष्य के लिए मेहनत नहीं करते हैं। ऐसे लोगों को गरीबी का मुंह देखना पड़ता है।

जहां नास्तिक लोग हो

विदुर नीति के मुताबिक जिस घर में लोगों की ईश्वर में आस्था नहीं होती है, वहाँ बरकत भी नहीं होती है। उन लोगों का जीवन धन के अभाव में ही बीतता है। वे जीवन में अधिक तरक्की नहीं करते हैं। वहीं जिन्हें भगवान पर यकीन होता है वे देवी देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। उनके घर बरकत बनी रहती है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button