बॉलीवुड

आराध्या के 6वें बर्थडे पर ऐश्वर्या ने दिए थे खास जूते, कीमत सुनकर रह जाएंगे हक्के-बक्के

बॉलीवुड में कई स्टार किड्स हैं। अधिकतर अपने मां बाप की दौलत का बहुत शो ऑफ भी करते हैं। लेकिन ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन की बेटी आराध्या (Aaradhya Bachchan) ऐसी नहीं है। वह अपनी मां ऐश्वर्या की तरह बहुत ही डाउन टू अर्थ हैं। आप ने ऐश्वर्या को भी कभी अपने पैसों का शो ऑफ करते नहीं देखा होगा। उन्होंने यही चीज अपनी बेटी को भी सिखाई है।

6वें जन्मदिन पर बड़ी सुंदर दिख रही थी आरध्या

यही वजह है कि आराध्या को जब भी किसी पब्लिक प्लेस में देखा जाता है तो वह बड़े ही सादे कपड़ों और लुक में दिखाई देती है। बच्चन परिवार के पास करोड़ों की दौलत है, लेकिन फिर भी वह बेटी को सिंपल ही रखते हैं। लेकिन हां जब कोई फंक्शन हो तब आरध्या बड़ी अच्छे से सजती सँवरती है। अब उनका 6वां जन्मदिन ही ले लीजिए।

आरध्या के 6वें जन्मदिन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर बड़ी वायरल हुई थी। इस दौरान उन्होंने बॉल गाउन स्टाइल की ड्रेस पहनी थी। पेस्टल पिंक कलर की फ्रॉक में वह बहुत प्यारी लग रही थी। इसमें अंदर सैटन मटीरियल था। वहीं ऊपर टूल फैब्रिक था। इस फ्रॉक का एम्ब्रॉइडरी और सीक्वन वर्कउसे और भी सुंदर बना रहा था।

जूतों की कीमत जान रह जाएंगे दंग

इस ड्रेस पर आराध्या ने बड़ी आकर्षक बेलीज पनि थी। ये ड्रेस से मैच कर रही थी। पिंक कलर के इन जूतों पर पीछे बटरफ्लाई थी। वहीं आगे शिमर दिख रहा था। इन जूतों को ऐश्वर्या ने खासतौर पर अपनी बेटी के लिए बनवाया था। इन्हें एक ब्रिटिश डिजाइनर ने डिजाइन किया था। यह शू एंड एक्ससरी डिजाइनर सोफिया वेब्सटर थी।

आराध्या की इन जूतों की कीमत भी बड़ी हाई फ़ाई थी। ये 20,000 से लेकर 25,000 रुपये तक के थे। मतलब एक आम इंसान के घर का किराया भी इससे कम होता है। हालांकि आरध्या हमेशा ऐसी महंगी चीजें नहीं पहनती हैं। बस खास मौकों पर मां बाप उन्हें ये सब दिलाते हैं।

खूबसूरत नेकपीस ने भी जीता दिल

आराध्या के जूतों के अलावा उनकी ब्लिंग एलिमेंट जोड़ता नेकपीस ने भी सबका ध्यान खींचा था। उन्होंने गोल्ड चेन के बीच में हार्ट शेप पेंडेंट पहना था। इसमें हीरे जड़े थे। ये उनके ओवरऑल लुक पर बहुत जंच रहा था। आरध्या के जन्मदिन की ये तस्वीरें आज भी फैंस बड़ी पसंद करते हैं।

बता दें कि आराध्या का जन्म 16 नवंबर 2011 में हुआ था। इस हिसाब से वह अभी लगभग 11 साल की हैं। कुछ समय पहले वह मम्मी पापा संग कान्स में दिखी थी। इस दौरान उनकी लंबी हाइट चर्चा का विषय रही। आरध्या की गिनती वेल-बिहेव्ड मैनर वाले स्टारकिड्स में होती है। वह हमेशा अदब से पेश आती है। यही वजह है कि फैंस उन्हें पसंद करते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button