दिलचस्प

विदेशी महिला संग मनाई सुहाग’रात, सरकार ने दिए 1 लाख 28 हजार रुपए, जाने वजह

भारत के कई लोग विदेशी महिला के प्यार में पड़ जाते हैं। कुछ तो शादी रचा सुहागरात भी मना लेते हैं। आप ने भी सोशल मीडिया पर देसी दूल्हे और विदेशी दुल्हन की कई प्रेमी कहानियाँ देखी होगी। आज हम आपको एक ऐसे बंदे से मिलाने जा रहे हैं जिसे एक विदेशी लड़की से शादी रचाने और सुहागरात मनाने के बाद सरकार की तरफ से 1 लाख 28 हजार रुपए मिले। यह पैसा उसे क्यों मिला, यह जानने के लिए खबर के अंत तक बने रहे।

इनसे मिलिए, ये हैं मिथिलेश। यह वैसे तो मुंबई के रहने वाले हैं, लेकिन इन दिनों Belarus नाम के देश में शादी कर सेटल हो गए हैं। Belarus रूस से सटा हुआ देश है। उनकी नई नवेली दुल्हन लिसा इसी देश की रहने वाली है। दोनों की मुलाकात एक दोस्त की बर्थडे पार्टी में हुई थी। मिथिलेश एक ट्रैवल ब्लॉगर हैं। सोशल मीडिया पर वह अलग-अलग देशों की जर्नी और अपने डेली रूटीन के वीडियो साझा करते रहते हैं।

ऐसे हुई पहली मुलाकात

मिथिलेश के यूट्यूब चैनल का नाम Mithilesh Backpacker है। यहां उनके नौ लाख से ज्यादा सब्स्क्राइबर्स हैं। अपनी ब्लॉगिंग के दौरान वह मार्च 2021 में पहली बार रूस आए। यहां उन्हें प्रियांशु नाम के एक शख्स ने Belarus देश आने की सलाह दी। मिथिलेश जब यहां आए तो उन्होंने एक बर्थडे पार्टी अटेंड की। इस दौरान उनकी मुलाकात लिसा नाम की महिला से हुई। दोनों ने पहली बार बात एक ट्रांसलेटर द्वारा की थी। लेकिन फिर इनकी कुछ और मुलाकातें हुई।

जल्द मिथिलेश और लिसा की दोस्ती गहरी हो गई। मिथिलेश तो जैसे लिसा के प्यार में पागल हो गया। फिर उसने आगे रहकर लिसा को शादी के लिए प्रपोज किया। लिसा भी इसके लिए मान गई। इसके बाद दोनों बीते वर्ष 25 मार्च को शादी के बंधन में बंध गए। यह शादी दोनों परिवार की मौजूदगी में सम्पन्न हुई। जल्द लिसा प्रेग्नेंट हो गई और दो महीने पर उन्होंने एक बेबी को जन्म दिया। मिथिलेश अपनी शादीशुदा लाइफ से जुड़ी बातें भी सोशल मीडिया पर साझा करते रहते हैं।

शादी के बाद सरकार दे रही पैसा

एक वीडियो में मिथिलेश ने बताया कि लिसा से शादी के बाद उन्हें Belarus सरकार से 1 लाख 28 हजार रुपए मिलेंगे। दरअसल यह पैसे उन्हें बच्चे को पालने के लिए मिलेंगे। Belarus की सरकार अक्सर यहां के लोगों को बच्चे पालने के लिए 3 साल तक हर महीने 18 हजार रुपए देती है। इससे बच्चे का लालन पालन अच्छे से होता है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button