राशिफल

आज कामदा एकादशी पर बना वृद्धि योग, 2 राशियों की बदलेगी तकदीर, वहीं 3 राशियों को मिलेगी उन्नति

ग्रह-नक्षत्रों की चाल लगातार बदलती रहती है, जिसकी वजह से आकाशमंडल में कई योगो का निर्माण होता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ग्रह-नक्षत्रों की लगातार बदलती चाल कई शुभ और अशुभ योग का निर्माण करती है, जिसका प्रभाव सभी राशियों पर पड़ता है। अगर किसी व्यक्ति की राशि में ग्रह-नक्षत्रों की चाल ठीक है तो इसकी वजह से जीवन में शुभ परिणाम मिलते हैं परंतु इनकी स्थिति ठीक ना होने के कारण जीवन में बहुत सी परेशानियां उत्पन्न होने लगती हैं। बदलाव प्रकृति का नियम है और यह निरंतर चलता रहता है।

बता दें आज कामदा एकादशी का व्रत रखा जाएगा। इस दिन जगत के पालनहार भगवान विष्णु जी की विधि-विधान पूजा अर्चना की जाती है। एकादशी तिथि विष्णु जी का आशीर्वाद पाने का विशेष दिन माना गया है। ज्योतिष गणना के अनुसार आज ग्रह-नक्षत्र वृद्धि योग का निर्माण कर रहे हैं, जिसका सभी 12 राशियों पर प्रभाव पड़ेगा। तो चलिए जानते हैं वृद्धि योग का किन राशियों पर शुभ-अशुभ प्रभाव रहेगा।

आइए जानते हैं वृद्धि योग की वजह से किन राशियों को मिलेगा शुभ फल

मेष राशि वाले लोगों के ऊपर वृद्धि योग का अच्छा प्रभाव देखने को मिलेगा। आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। भरोसेमंद लोगों के साथ मिलकर आप कोई नया व्यापार शुरू कर सकते हैं, जो लाभदायक सिद्ध होगा। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा। आपकी ईमानदारी से लोग प्रेरणा लेंगे। काफी लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। बच्चों की तरफ से चिंता कम होगी। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। किस्मत आपका पूरा साथ देने वाली है।

वृषभ राशि वाले लोगों के ऊपर वृद्धि योग का बेहतरीन प्रभाव देखने को मिलेगा। आपके द्वारा बनाए गए नए संपर्क लाभदायक सिद्ध हो सकते हैं। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। किस्मत का साथ आपको आर्थिक लाभ दिला सकता है। पुरानी की गई मेहनत का दोगुना लाभ मिल सकता है। परिवार वालों के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिल सकता है। ईश्वर की भक्ति से आपका मन शांत रहेगा। आपकी सेहत अच्छी रहेगी। खानपान में रुचि बढ़ेगी।

कन्या राशि वाले लोगों के मन में नई उमंग भरी रहेंगी। वृद्धि योग की वजह से भारी मात्रा में धन लाभ मिल सकता है। किस्मत आपका पूरा साथ देगी। नौकरी के क्षेत्र में पदोन्नति के योग हैं। व्यापार में उन्नति हासिल करेंगे। आप अपनी बातों से लोगों को प्रभावित कर सकते हैं। धन के नए स्रोत हासिल होंगे। जीवनसाथी के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। जरूरी कामों में परिवार के लोग आपका पूरा सहयोग करने वाले हैं।

धनु राशि वाले लोगों के लिए वृद्धि योग खुशियां लेकर आया है। काम के मामलों में आपको लगातार सफलता हासिल होगी। आपका मन बेहद खुश रहेगा। कारोबार बढ़ेगा। धन लाभ प्राप्ति के योग हैं। किस्मत आपका पूरा साथ देगी। कैरियर के क्षेत्र में लगातार उन्नति मिलने के प्रबल संभावना नजर आ रहे हैं। आप अपने सभी कार्य योजनाओं के तहत पूरा करेंगे। आप अपनी मीठी वाणी से सभी लोगों का दिल जीत सकते हैं। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा।

कुम्भ राशि वाले लोग आत्मविश्वास से मजबूत रहेंगे। वृद्धि योग की वजह से आर्थिक मुनाफा मिलने के योग हैं। बिजनेस में आप लगातार उन्नति हासिल करेंगे। छोटे प्रयास से बड़ा फायदा मिल सकता है। पड़ोसियों के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिल सकता है। भाई बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। कोर्ट कचहरी के कामों में फैसला आपके पक्ष में आ सकता है।

आइए जानते हैं बाकी राशियों की कैसी रहेगी स्थिति

मिथुन राशि वाले लोगों का समय कठिन रहेगा। कोर्ट कचहरी के मामले थोड़े अटक सकते हैं परंतु समय रहते सब कुछ ठीक होने की संभावना है। व्यापार में थोड़ा संभल कर रहें क्योंकि घाटा हो सकता है। दोस्तों के सहयोग से आपका कोई जरूरी काम पूरा होगा। तकनीकी क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को जल्द ही तरक्की के नए अवसर हासिल हो सकते हैं। पैसों का उधार लेन-देन मत कीजिए। बच्चों की सेहत खराब हो सकती है, जिसको लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे।

कर्क राशि वाले लोगों का समय सामान्य रहेगा। आप किसी भी मामले में दखल मत दीजिए। व्यापार में आप कुछ नया बदलाव करने का सोच-विचार कर सकते हैं। जीवनसाथी से चल रहे मतभेद खत्म होंगे। दांपत्य जीवन में प्यार बढ़ेगा। विद्यार्थियों को कठिन विषयों पर फोकस करने की आवश्यकता है। आपका मन पढ़ाई से इधर उधर भटक सकता है।

सिंह राशि वाले लोगों का समय काफी हद तक अच्छा रहेगा। आप जो भी काम शुरू करेंगे, उसको आप समय पर पूरा कीजिए। कैरियर के क्षेत्र में नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। कोई भी नया व्यापार शुरू कर रहे हैं तो बड़े भाइयों का सहयोग मिलेगा। मार्केटिंग से जुड़े जुड़े हुए लोगों को अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। ऑफिस का वातावरण मिलाजुला रहेगा। बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर चलें। गुप्त शत्रु आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं इसलिए संभल कर रहना होगा।

तुला राशि वाले लोगों के जीवन की मिली-जुली स्थिति रहेगी। आप किसी भी प्रकार के वाद-विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। भाई-बहनों के साथ किसी बात को लेकर मनमुटाव हो सकता है। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा। प्रेम जीवन में परेशानियां खड़ी हो सकती हैं। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। नए-नए लोगों से दोस्ती हो सकती है परंतु आप अजनबी लोगों के ऊपर जरूरत से ज्यादा भरोसा मत कीजिए। रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।

वृश्चिक राशि वाले लोगों का समय थोड़ा चिंताजनक रहेगा। कामकाज में बाधाएं उत्पन्न हो सकती हैं, जिससे मन में निराशा बनी रहेगी। अचानक ससुराल पक्ष से आर्थिक सहायता मिल सकती है। बच्चे आपकी आज्ञा का पालन करेंगे। आप अपने भविष्य को देखते हुए नई योजना बना सकते हैं। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। आप अपनी सेहत पर थोड़ा ध्यान दीजिए। मौसम में परिवर्तन होने की वजह से तबीयत खराब हो सकती है।

मकर राशि वाले लोगों का समय काफी हद तक ठीक रहेगा। कुछ जरूरतमंद लोगों की मदद करने का मौका मिल सकता है। आप अपने व्यापार को आगे बढ़ाने की हर संभव कोशिश करेंगे। पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है इसलिए आपको अपने गुस्से और वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। आप अपने जीवनसाथी से ऐसी कोई भी बात ना करें जिससे उनके दिल को दुख पहुंचे। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। बाहर के खानपान से परहेज करने की जरूरत है।

मीन राशि वाले लोगों का समय सामान्य तौर पर व्यतीत होगा। आप अपने किसी भी काम में जल्दीबाजी ना करें अन्यथा काम बिगड़ सकता है। किसी खास व्यक्ति से कहासुनी हो सकती है, जिसको लेकर आपका मन काफी परेशान रहेगा। बच्चों की नकारात्मक गतिविधियों पर नजर रखें। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगी परीक्षा के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ेगी। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। नए-नए लोगों से संपर्क बन सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button