अन्य

तांबे के बर्तन में रखा हुआ पानी कई बीमारियों को करता है दूर, पीने से जड़ से मीट जाते हैं ये रोग

आप सभी लोगों को तो इस बात की जानकारी अवश्य होगी कि हर त्यौहार उत्सव और धार्मिक मौके पर तांबे से बना हुआ पात्र ही प्रयोग में लाया जाता है तांबे में बहुत से चमत्कारिक गुण मौजूद होते हैं पहले के जमाने में बड़े बुजुर्ग तांबे के लोटे में पानी भरकर इसका सेवन किया करते थे पहले बड़े बुजुर्ग रात के समय ही तांबे के लोटे में पानी भरकर रख देते थे और सुबह उठकर उस पानी को पीते थे आयुर्वेद के अनुसार तांबे के बर्तन में रखा हुआ पानी पीने से हमें कई तरह के स्वास्थ्य लाभ प्राप्त होते हैं परंतु इसके लाभ तब मिल पाएंगे जब पानी कम से कम 8 घंटे तक तांबे के बर्तन में रखा हुआ हो आज हम आपको इस लेख के माध्यम से तांबे के बर्तन में पानी पीने से क्या-क्या लाभ प्राप्त होते हैं इसके विषय में जानकारी देने वाले हैं।

आइए जानते हैं तांबे के बर्तन में पानी पीने के फायदे के बारे में

  • तांबे के बर्तन में पानी पीने से हमारी स्मरण शक्ति मजबूत होती है और हमारा दिमाग भी तेज बनता है।
  • अगर आप तांबे के बर्तन में पानी पीते हैं तो इससे वात पित्त और कफ की शिकायत दूर होती है।
  • अगर आप तांबे के बर्तन से पानी पीते हैं तो यह हमारे दिल को स्वस्थ बनाए रखता है और ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करता है इससे बैड कोलेस्ट्रॉल भी कम होता है।
  • तांबे में ऐसे गुण मौजूद होते हैं जो पेट को नुकसान पहुंचाने वाले बैक्टीरिया को नष्ट कर देते हैं जिसके कारण पेट में कभी भी अल्सर और इंफेक्शन की शिकायत नहीं रहती है।

  • अगर आप तांबे के बर्तन में पानी पीते हैं तो इससे हार्टअटैक के खतरे की संभावना बहुत कम रहती है।
  • तांबे के बर्तन से पानी पीने से यह सभी प्रकार के बैक्टीरिया को समाप्त कर देता है जो डायरिया पीलिया डिसेंट्री और अन्य प्रकार की बीमारियों को उत्पन्न करते हैं।
  • तांबे के बर्तन में एंटी इंफ्लेमेटरी प्रॉपर्टीज मौजूद होती है जो दर्द में राहत दिलाता है।
  • तांबे के बर्तन में रखा हुआ पानी पेट से संबंधित बीमारियां जैसे एसिडिटी और गैस को दूर करता है।

  • अगर किसी व्यक्ति को अर्थराइटिस की समस्या है तो इससे छुटकारा पाने के लिए तांबे के बर्तन में रखा हुआ पानी पीना बहुत ही फायदेमंद साबित होगा इसके साथ ही आर्थराइटिस और जोड़ों के दर्द से परेशान व्यक्तियों को भी राहत प्राप्त होती है।
  • अगर आप तांबे के बर्तन में रखा हुआ पानी पीते हैं तो इससे आपकी हड्डियां मजबूत होती हैं और इसके साथ ही इम्यून सिस्टम भी मजबूत होता है।
  • तांबे में रखा हुआ पानी पीने से हमारी त्वचा को भी काफी लाभ पहुंचता है तांबे में एंटीआक्सीडेंट के गुण पाए जाते हैं जो चेहरे के दाग धब्बे और झुर्रियों को दूर करते हैं यह हमारी त्वचा पर एक सुरक्षा लेयर बनाता है जिससे आप लंबे समय तक जवान नजर आते हैं।
  • अगर आप तांबे के बर्तन से पानी का सेवन करते हैं तो इससे आपका वजन भी कम होता है इसके साथ डाइजेस्टिव सिस्टम को बेहतर बनाता है और बुरे फैट को शरीर से बाहर निकालने में सहायता करता है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button