क्रिकेट

बेहद खूबसूरत और बोल्ड है किरॉन पोलार्ड की पत्नी, शादी से पहले ही बन गई थी मां, देखें तस्वीरें

भारतीय फैंस न केवल भारतीय क्रिकेटर पर ही जान छिड़कते है बल्कि वे कई विदेशी क्रिकेटर्स पर भी खूब प्यार बरसाते है। उन विदेशी क्रिकेटर को भी भारत और भारतीयों से प्यार है। भारत में इंडियन प्रीमियर लीग की शुरुआत होने के बाद से इस तरह की चीजें ज्यादा देखने को मिलती है।

भारत में दक्षिण अफ्रीका के किसी क्रिकेटर को सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है तो वो है ए बी डीविलियर्स। वहीं भारतीयों द्वारा सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले वेस्ट इंडीज के क्रिकेटर्स में क्रिस गेल और ड्वेन ब्रावो का नाम शामिल है। जबकि वेस्टइंडीज के किरॉन पोलार्ड (Kieron Pollard) भी भारतीय फैंस के दिलों पर राज करते हैं।

किरॉन पोलार्ड (Kieron Pollard) ने अपने खेल से दुनियाभर में ख़ास नाम कमाया है। वेस्ट इंडीज के लिए खेलते हुए भी वे काफी चर्चा में रहे हैं। वेस्ट इंडीज के लिए उन्होंने कई मौकों पर शानदार प्रदर्शन दिखाया है। वहीं वे सालों से इंडियन प्रीमियर लीग यानी कि IPL में भी अपना जलवा बिखेरते हैं।

किरॉन पोलार्ड इंडियन प्रीमियर लीग में मुंबई इंडियंस की ओर से खेलते हैं। सालों से पोलार्ड मुंबई इंडियंस की ओर से खेल रहे हैं। भारत में आकर आईपीएल खेलना पोलार्ड के लिए बेहद ख़ास एहसास होता है। भारतीय दर्शकों का उन्हें जी भरकर प्यार मिलता है।

भारत में किरॉन पोलार्ड अपने उपनाम पोलार्ड से ज्यादा पहचाने जाते हैं। भारतीय फैंस की जुबां पर अक्सर IPL के दौरान उनका नाम रहता है।

लंबे-लंबे छक्के लगाने और ताबड़तोड़ क्रिकेट खेलने में माहिर पोलार्ड एक बार अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में एक ही ओवर में लगातार 6 गेंदों में 6 छक्के लगाने का कारनामा भी कर चुके हैं।

करीब दो साल पहले श्रीलंका के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय टी-20 मैच में पोलार्ड ने एक ओवर में लगातार 6 गेंदों में 6 छक्के जड़ दिए थे। बता दें कि अपने खेल के साथ ही पोलार्ड अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी चर्चा में रहते हैं। 35 वर्षीय पोलार्ड शादीशुदा हैं। उनकी पत्नी का नाम जेना अली है।

जेना अली खूबसूरती के मामले में किसी से कम नहीं है। जेना और पोलार्ड एक दूसरे से बेहद प्यार करते है और दोनों एक दूसरे पर जान छिड़कते है। अक्सर पोलार्ड के क्रिकेट टूर के दौरान उनके साथ जेना भी होती हैं।

बताया जाता है कि जेना और पोलार्ड की पहली मुलाकात साल 2005 के दौरान हुई थी। इसके बाद इस कपल ने एक दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया था। समय के साथ दोनों का रिश्ता मजबूत होते गया और दोनों ने एक दूसरे को 7 सालों तक डेट किया था।

7 साल की डेटिंग के बाद पोलार्ड और जेना विवाह बंधन में बंध गए थे। इस लोकप्रिय जोड़े ने साल 2012 में 25 अगस्त को शादी रचा ली थी। शादी के बाद से अब दोनों का साथ 10 साल का हो चुका है।

आपको जानकारी के लिए बता दें कि पोलार्ड की पत्नी जेना अली एक बिजनेस वुमन हैं। जहां उनके पति क्रिकेट से कमाई करते हैं तो वहीं उनकी कमाई का जरिया बिजनेस है।

जेना ‘केजे स्‍पोर्ट्स एंड एसेसीरीज’ नमक स्‍पोर्ट्स एसेसीरीज का ब्रांड चलाती है। जहां वे क्रिकेट के सामान ऑनलाइन बेचती हैं।

शादी से पहले माता-पिता बन गए थे पोलार्ड-जेना

पोलार्ड और जेना शादी से पहले ही माता-पिता बन गए थे। जेना ने तब बेटे को जन्म दिया था। बाद में दोनों एक बेटे और एक बेटी के माता-पिता और बने थे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button