अन्य

इस महिला के ऊपर साँप के प्यार का ऐसा जादू चला कि ले लिए इसके साथ साथ फेरे

इस दुनिया में आए दिन अजीबो-अग्रीब घटनाओं के बारे में जानने को मिलता है। लेकिन कई बार कुछ ऐसी घटनाएँ भी घट जाती हैं, जिनके बारे में किसी ने सपने में भी कल्पना नहीं की होती है। जी हाँ अगर आप भी उन घटनाओं के बारे में जानेंगे तो आपका दिमाग़ चकरा जाएगा। आप भी सोच में पड़ जाएँगे कि आख़िर ये हो क्या रहा है। अक्सर आपने कभी ना कभी कुछ ऐसी अजीबो-ग़रीब घटनाओं के बारे में देखा या सुना होगा जो आपका माता ठनका देती होगी।

आज हम आपको एक ऐसी ही घटना के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे जानकर आपके होश उड़ जाएँगे। जी हाँ यक़ीन नहीं हो रहा है तो ख़ुद ही देख लीजिए। लेकिन इस घटना के बारे में जानने से पहले हम आपको कुछ और बताते हैं। साँप तो आप सभी लोगों ने देखा होगा? साँप देखते ही शरीर में एक बिजली सी दौड़ जाती है। साँप का नाम सुनकर ही कई लोगों को हालत ख़राब हो जाती है। साँप एक ज़हरीला जीव होता है, जो काट ले तो कुछ ही घंटों में इंसान की मौत हो जाती है

हालाँकि सभी साँप ज़हरीले नहीं होते हैं। कुछ साँप को आसानी से आप अपने हाथ में उठा सकते हैं और वो आपको चाहकर भी कोई नुक़सान नहीं पहुँचा सकते हैं। अभी कुछ दिनों पहले ही हमनें आपको एक लड़के के बारे में बताया था जिसने साँप से शादी करने की इच्छा ज़ाहिर की थी, लेकिन आज हम जिस महिला के बारे में बताने जा रहे हैं, वह तो उससे भी दो क़दम आगे निकली। जी हाँ यह महिला शादी करने नहीं जा रही है, बल्कि शादी कर चुकी है। महिला की कहानी जानकर यक़ीनन आप हैरानी में पड़ जाएँगे।

हिंदू रीति-रिवाजों से हुई लड़की की साँप से शादी:

ओडिशा की रहने वाली 30 साल की बिमबाला दास को साँप से प्यार हो गया और उनके ऊपर साँप की दीवानगी इस क़दर छायी कि उन्होंने दुनिया की परवाह किए बग़ैर ही साँप के साथ शादी कर ली। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि दोनो की शादी में पूरा गाँव भी शामिल हुआ। जानकारी के अनुसार ओडिशा के ख़ुर्दा जिले से 14 किलोमीटर दूर स्थित ताला गाँव में हिंदू रीति-रिवाजों से साँप और लड़की का विवाह हुआ। विवाह के बाद उस लड़की ने साँप को अपने पति के रूप में स्वीकार किया। हालाँकि इस शादी में साँप शामिल नहीं हो पाया।

इस अजीबो ग़रीब शादी में शामिल हुए 2000 हज़ार लोग:

साँप की अनुपस्थिति में ताम्बे के साँप के साथ सात फेरे लॉ गए। शादी के बाद बिमबाला ने बताया कि घर के पास के बिल में रहने वाले एक साँप से उसे प्यार हो गया। वह साँप को हर रोज़ दूध पिलाने के लिए बिल के बाहर दूध रख देती थी और साँप आकर दूध पी लेता था। उसने बताया कि साँप भी उसे पसंद करता है, इसलिए उसने कभी काटा नहीं। आपको जानकर हैरानी होगी कि लड़की और साँप की इस शादी में लगभग 2000 हज़ार लोग शामिल हुए थे। जब लड़की ने गाँववालों को साँप से विवाह की बात बताई तो गाँव वाले बहुत ख़ुश हुए। लोगों का यह मानना है कि इसके बाद शायद गाँव का नसीब बदल जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button