राशिफल

सूर्य का कन्या राशि में प्रवेश, जानिए किन राशि वालो को मिलेंगीं खुशियां, किसका होगा बुरा हाल

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार अगर कोई ग्रह अपनी राशि बदलता है तो इसकी वजह से सभी 12 राशियों पर प्रभाव पड़ता है। कभी भी कोई ग्रह शुभ-अशुभ नहीं होता है बल्कि ग्रहों से मिलने वाले फल शुभ-अशुभ माने जाते हैं। ज्योतिष गणना के अनुसार 16 सितंबर 2020 को सूर्य कन्या राशि में प्रवेश करने वाला है। सूर्य का राशि परिवर्तन आपकी राशियों पर कैसा असर डालेगा? किन राशियों को फायदा और किस को नुकसान हो सकता है? आज हम आपको इसकी जानकारी देने जा रहे हैं।

आइए जानते हैं सूर्य का राशि परिवर्तन किन राशियों के लिए रहेगा शुभ

मेष राशि वाले लोगों के लिए सूर्य ग्रह का गोचर शुभ संकेत दे रहा है। आपको इस परिवर्तन की वजह से कई क्षेत्रों से लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। आप अपने शत्रुओ को परास्त करेंगे। विद्यार्थी वर्ग के लोग किसी प्रतियोगी परीक्षा में अच्छा रिजल्ट हासिल कर सकते हैं। पारिवारिक वातावरण अच्छा रहेगा। आर्थिक रूप से सुधार आने के योग बन रहे हैं। कमाई के जरिए हासिल होंगे।

कर्क राशि वाले लोगों के लिए सूर्य का राशि परिवर्तन धन लाभ का योग बना रहा है। कार्यस्थल में बड़े अधिकारियों के साथ आपके संबंध बेहतर रहेंगे। उच्च अधिकारियों की मदद से आप अपने महत्वपूर्ण कार्य समय पर पूरा कर सकते हैं। कार्य क्षेत्र में तरक्की मिलने के योग बन रहे हैं। समाज में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। आप अपनी योजनाओं को अंतिम रूप दे सकते हैं। किसी पुरानी मानसिक चिंता से छुटकारा मिल सकता है। परिवार के सभी लोग आपका पूरा सपोर्ट करेंगे।

वृश्चिक राशि वाले लोगों के लिए सूर्य का गोचर शुभ रहने वाला है। आपको कार्य क्षेत्र में तरक्की और मान-सम्मान प्राप्ति के योग बन रहे हैं। आप अपनी मधुर वाणी से लोगों का दिल जीत सकते हैं। किसी बड़ी योजना का रिजल्ट प्राप्त होगा, जिससे आपका मन हर्षित होगा। पारिवारिक तालमेल अच्छे रहेंगे। आप अपने मित्रों के साथ मिलकर कोई नया व्यापार आरंभ कर सकते हैं, जिसका भविष्य में आपको अच्छा फायदा मिलेगा। प्रभावशाली लोगों से बातचीत बढ़ सकती है। स्वास्थ्य की दृष्टि से समय ठीक रहने वाला है। खान-पान में रुचि बढ़ेगी।

धनु राशि वाले लोगों के लिए सूर्य का गोचर बिजनेस में लाभ दिला सकता है। आपके बिगड़े हुए कार्य बन सकते हैं अ.चानक धन लाभ प्राप्ति के योग बन रहे हैं। आप अपनी रुकी हुई योजनाओं को पूरा करेंगे। परिवार के बड़े बुजुर्गों की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। पति-पत्नी के बीच चल रहे मतभेद दूर होंगे। प्रेम जीवन में सुधार आएगा। आपका प्रेम विवाह हो सकता है। मानसिक रूप से आप काफी खुशी महसूस करेंगे।

कुंभ राशि वाले लोगों के लिए सूर्य का गोचर लाभदायक सिद्ध होगा। कोर्ट कचहरी के मामलों में फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। जीवन की मुश्किल परिस्थितियों से छुटकारा प्राप्त होगा। जीवन साथी के सहयोग से आपका कोई अधूरा काम पूरा हो सकता है। प्रेम संबंधों में मिठास बनी रहेगी। आप किसी लाभदायक यात्रा पर जा सकते हैं। नौकरी के क्षेत्र में पदोन्नति मिलने की संभावना बन रही है।

आइए जानते हैं बाकी राशियों की कैसी रहेगी स्थिति

वृषभ राशि वाले लोगों के लिए सूर्य ग्रह का राशि परिवर्तन कष्टदायक रहने वाला है। मानसिक तनाव से गुजरना पड़ेगा। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों से वाद-विवाद होने की संभावना बन रही है। आपको अपने गुस्से और वाणी पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। संतान की तरफ से आपको कष्ट मिलने के योग बन रहे हैं। कुल मिलाकर आपको इस परिवर्तन की वजह से काफी संयम और धैर्य से काम लेना होगा। आप कोई भी बड़ा निवेश करने से बचें।

मिथुन राशि वाले लोगों के लिए सूर्य का राशि परिवर्तन काफी चिंताजनक रहने वाला है। घर-परिवार में किसी बात को लेकर अशांति बनी रहेगी। मानसिक तनाव अधिक होने के कारण कामकाज में मन नहीं लगेगा। आपको धन हानि होने की संभावना बन रही है, इसलिए आपको पैसों का लेनदेन करने से बचना होगा। जमीन-जायदाद से जुड़े हुए मामलों में सफलता नहीं मिल पाएगी, जिसके कारण आप काफी चिंतित रहेंगे। आप अनजान लोगों के ऊपर जरूरत से ज्यादा भरोसा मत कीजिए।

सिंह राशि वाले लोगों के लिए सूर्य का राशि परिवर्तन धन-संपत्ति और व्यापार में हानि दिला सकता है, इसलिए आपको सभी क्षेत्रों में काफी संभल कर रहना होगा। परिवार में किसी सदस्य से कहासुनी हो सकती है। शारीरिक कष्टों का सामना करना पड़ेगा। आप अपने खान-पान पर नियंत्रण रखें। किसी भी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचना होगा अन्यथा दुर्घटना होने की आशंका बन रही है। आपको अपने महत्वपूर्ण कार्यों में ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता है। किसी भी काम में जल्दीबाजी मत कीजिए।

कन्या राशि वाले लोगों के लिए सूर्य का राशि परिवर्तन मुश्किल रहेगा। सम्मान और प्रतिष्ठा में कमी आने की संभावना बन रही है। धन संबंधित मामलों में आपको हानि हो सकती है। जो लोग व्यापार से जुड़े हुए हैं उनको अपने भागीदारों की गतिविधियों पर नजर रखने की आवश्यकता है अन्यथा आपको घाटा होने के संकेत मिल रहे हैं। कार्य क्षेत्र में मुश्किल परिस्थितियों का सामना करना पड़ेगा। साथ काम करने वाले लोगों से मतभेद हो सकते हैं। आप अपने गुस्से पर कंट्रोल रखें।

तुला राशि वाले लोगों के लिए सूर्य ग्रह का गोचर मिलाजुला साबित होगा। आपको अपनी पुरानी मेहनत का उचित फल मिल सकता है परंतु आपको अपनी आर्थिक स्थिति पर ध्यान देने की जरूरत है। फिजूलखर्ची अधिक हो सकती है, जिसके कारण परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर रहेगी। आप अपने कार्य करते समय पूरा फोकस करें। इधर-उधर के मामलों से दूर रहें। जीवनसाथी के साथ आपके तालमेल सामान्य रहेंगे। आपको अपने जीवनसाथी की भावनाओं को समझने की आवश्यकता है। प्रेम जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति बन रही है।

मकर राशि वाले लोगों के लिए सूर्य का गोचर कठिन रहेगा। धन हानि होने की संभावना बन रही है। बुरी संगति की वजह से मान-सम्मान को ठेस पहुंच सकती है। आप अपनी वाणी पर लगाम रखें। परिवार में शांति बनाए रखने की कोशिश करनी होगी। आप किसी भी प्रकार के वाद-विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। बच्चों की पढ़ाई को लेकर आपकी चिंता बढ़ सकती है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में नहीं लगेगा। वाहन प्रयोग में लापरवाही करने से बचना होगा। माता की सेहत को लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे।

मीन राशि वाले लोगों को सूर्य की राशि परिवर्तन की वजह से अपने वैवाहिक जीवन में समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। वैवाहिक जीवन में कड़वाहट उत्पन्न होने की संभावना बन रही है। धन सम्बंधित मामलों में आपको काफी संभलकर रहना होगा। कामकाज में आपको असफलता हासिल होगी, जिससे आप काफी चिंतित रहेंगे। अगर आपको किसी महत्वपूर्ण कार्य में दिक्कत उत्पन्न हो रही है तो आप किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह ले सकते हैं। धर्म-कर्म के कामों में आपकी रूचि बढ़ेगी। परिवार के लोगों के साथ धार्मिक कार्यक्रम में भाग लेने का अवसर मिलेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button