बॉलीवुड

आईपीएल खेलते-खेलते इस हिरोइन को दिल दे बैठा टीम इंडिया का ये मशहूर क्रिकेटर, जल्द करेगा शादी

मुम्बई – क्रिकेट और बॉलीवुड का रिश्ता बहुत गहरा रहा है। दोनों ग्लैमर भरी दुनिया है और इसी वजह से अक्सर क्रिकेटर्स और बॉलीवुड एक्ट्रेस में अफेयर हो ही जाते हैं। नीना गुप्ता और वेस्टइंडीज के खिलाडी विवियन रिचर्ड, माधुरी दीक्षित और क्रिकेटर अजय जडेजा से लेकर विराट कोहली व अनुष्का शर्मा इसके उदाहरण हैं। लेकिन, अब टीम इंडिया के मशहूर स्पिनर युजवेंद्र चहल इन दिनों अपने अफेयर को लेकर सुर्खियों में हैं। युजवेंद्र चहल और बॉलीवुड एक्ट्रेस तनिष्का कपूर का अफेयर इन दिनों सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।

जैसा की आप सभी जानते हैं कि देश में इन दिनों आईपीएल की धूम है। आईपीएल के दौरान क्रिकेटर्स के चौके छक्को के साथ ग्लैमर भी देखने को मिल रहा है। कई क्रिकेटर्स की बीवियां मैच देखने मैदान पर आ रही हैं। तो कई क्रिकेटर्स की गर्लफ्रेंड भी मैदान पर नजर आ रही हैं। इस बीच ख़बर आ रही है कि आरसीबी की ओर से आईपीएल में खेल रहे क्रिकेटर युजवेंद्र चहल का अफेयर एक साउथ इंडियन एक्ट्रेस के साथ चल रहा है। खबर के मुताबिक, युजवेंद्र चहल और बॉलीवुड एक्ट्रेस तनिष्का कपूर एक दूसरे को डेट कर रहे हैं।

भारतीय टीम के इस खिलाड़ी को लेकर ऐसी खबरे सामने आई हैं कि वो कन्नड़ फिल्मों की अभिनेत्री तनिष्का कपूर को डेट कर रहे हैं। दोनों को कई मौकों पर एक साथ भी देखा गया है। ऐसी भी खबरे हैं कि भारतीय टीम के स्पिन गेंदबाज युजवेंद्र चहल और बॉलीवुड एक्ट्रेस तनिष्का कपूर शादी करने वाले हैं। आपको बता दें कि तनिष्का कपूर कन्नड़ फिल्मों की मशहूर अभिनेत्री हैं और कई विज्ञापनों में भी नजर आ चुकी है। कहा जाता है कि चहल और तनिष्का कपूर की मुलाकात एक आईपीएल मैच के दौरान हुई थी। इसके बाद से ही दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं।

युजवेंद्र चहल और तनिष्का कपूर का अफेयर आईपीएल मैच के दौरान शुरु हुआ। बताया जा रहा है कि भारतीय क्रिकेट टीम के उभरते सितारे युजवेंद्र चहल इन दिनों तनिष्का को डेट कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी इन्हें एक-दूसरे के साथ बातचीत करते हुए देखा गया है। तनिष्का का जन्म 16 अप्रैल 1994 में हुआ हैं। वो कई फिल्मों में काम कर चुकी हैं और एक जानी मानी एक्ट्रेस हैं। बात करें युजवेंद्र चहल के आईपीएल में प्रदर्शन की तो उनकी प्रदर्शन आईपीएल के 11वां सीजन में रॉयल चेलेंजर्स बेंगलोर की ओर से खेलते हुए अच्छा रहा है।

हालांकि, इस सीजन में आरसीबी के प्लेऑफ में पहुंचने की संभावना लगभग खत्म हो चुकी है। युजवेंद्र चहल की टीम आईपीएल में अभी तक कुछ खास नही कर पाई है। लेकिन, इन दिनों इस टीम के खिलाड़ी चहल अपनी लवस्टोरी को लेकर सुर्खियों में हैं। आपको बता दें कि युजवेंद्र चहल हरियाणा के रहने वाले हैं। इन दोनों के अफेयर की बाते इसलिए सामने आ रही हैं क्योंकि चहल आजकल तनिष्का की हर पोस्ट पर कमेंट कर रहे हैं। हालांकि, दोनों की शादी की खबरों की अभी तक पुष्टी नहीं हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button