बॉलीवुड

गोद में दिख रहा इस बच्चे को सलमान ने बनाया हीरो, सोनाक्षी सिन्हा से है खास रिश्ता, बताओ कौन

बॉलीवुड इंडस्ट्री के दबंग स्टार कहे जाने वाले सलमान खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म के 2 गानों को रिलीज कर दिया गया है और दोनों ही गानों को दर्शकों का भरपूर प्यार भी मिला है।

अब इसी बीच सलमान खान की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रही है जिसमें सलमान खान एक छोटे से बच्चे के साथ नजर आ रहे हैं। खास बात यह है कि यह बच्चा अब बॉलीवुड इंडस्ट्री का एक जाना माना नाम बन चुका है, लेकिन फैंस इन्हें पहचान नहीं पा रहे हैं। तो आइए जानते हैं सलमान खान की गोद में नजर आ रहा ये यह बच्चा कौन है?

salman khan

वायरल तस्वीर में देखा जा सकता है कि सलमान खान बेहद ही हैंडसम दिखाई दे रहे हैं। वहीं उनकी गोद में एक बच्चा हंसते मुस्कुराते हुए लिपटा हुआ है। बता दें, इस बच्चे ने अपने करियर में कई फिल्मों में काम किया है। खास बात यह है कि यह बच्चा सलमान खान के बेहद करीब है। इतना ही नहीं बल्कि यह बच्चा सलमान खान की हीरोइन को भी डेट भी कर रहा है। यदि आप इतने हिंट के बाद भी इस बच्चे को नहीं पहचान पाए हैं तो चलिए अब हम आपकी मदद कर ही देते हैं।

salman khan

दरअसल यह बच्चा कोई और नहीं बल्कि बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर जहीर इकबाल है। जी हां.. वहीं जाहिर इकबाल जो इन दिनों जानी-मानी एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा को डेट कर रहे हैं। बता दें कि यह तस्वीर सलमान खान ने ही सोशल मीडिया पर साझा की थी।

उन्होंने इस तस्वीर को जाहिर की पहली फिल्म के रिलीज के एक दिन पहले साझा करते हुए लिखा था कि, “कल लॉन्च किया जा रहा है… कल देखते हैं ये लड़का आज कैसे दिखता है…।”

salman khan

बता दे जहीर इकबाल ने नोटबुक जैसी फिल्मों में काम किया है। इस फिल्म में उन्हें काफी पसंद किया गया। इसके अलावा आखरी बार उन्हें ‘डबल एक्सेल’ में देखा गया था जिसमें वह सोनाक्षी सिन्हा और हुमा कुरैशी के साथ दिखाई दिए थे। लेकिन ये फिल्म फ्लॉप रही।

salman khan

खास बात यह है कि जहीर इकबाल का बॉलीवुड इंडस्ट्री से कोई नाता नहीं है, लेकिन उनके पिता सलमान खान के काफी अच्छे दोस्त हैं। ऐसे में बचपन से ही जहीर इकबाल सलमान खान के करीब रहे हैं। 10 दिसंबर 1988 को मुंबई में जन्मे जहीर इकबाल ज्वेलर्स की फैमिली से बिलॉन्ग करते हैं।

salman khan

उनके पिता का नाम इक़बाल रत्नाशी है। सलमान खान और इकबाल की दोस्ती काफी पुरानी है। इसी वजह से सलमान ने जहीर को साल 2019 में ‘नोटबुक’ से लांच किया था, हालांकि उनकी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई थी।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button