राशिफल

राशिफल 20 जून: आज महादेव की कृपा से 4 राशियों का दिन रहेगा शुभ, धन कमाने के मिलेंगे कई मौके

आज आप सोमवार 20 June 2022 Rashifal पढ़ेंगे। हमारे जीवन में राशिफल का बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का पहले से अनुमान लगाया जा सकता है। राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेनदेन, परिवार, मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है।

आप अपना राशिफल पढ़ कर अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते हैं। यदि आप जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहने वाला है? तो इसके लिए 20 जून 2022 का राशिफल पढ़ें।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपकी किस्मत के सितारे बुलंद रहेंगे। शिक्षा, व्यापार और नौकरी में लगातार सफलता मिलने के प्रबल योग नजर आ रहे हैं। अचानक बड़ी मात्रा में धन लाभ होने के योग हैं। कला और साहित्य से जुड़े हुए लोगों का दिन फायदेमंद रहने वाला है। नौकरी के क्षेत्र का माहौल अच्छा रहेगा। बड़े अधिकारियों की मदद से अधूरे काम पूरे हो जाएंगे। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। कारोबार से जुड़े हुए किसी काम से यात्रा पर जा सकते हैं। किसी सरकारी योजना का लाभ मिलता हुआ नजर आ रहा है। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। जीवनसाथी से दिल की बात शेयर कर सकते हैं। माता-पिता की तबीयत में सुधार होगा।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपकी कोई अधूरी मनोकामना पूर्ण होने की संभावना है। सामाजिक मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। कमाई के जरिए बढ़ेंगे। आप अपनी मेहनत से बड़ी उपलब्धि हासिल कर सकते हैं। आपको अपनी मेहनत का उचित परिणाम हासिल होगा। जो कार्य आप काफी लंबे समय से करने के बारे में सोच रहे थे, उसमें आज सफलता मिलती नजर आ रही है। बच्चों की तरफ से तरक्की की खुशखबरी मिलेगी, जिससे आपका मन हर्षित होगा। वर्तमान में किए गए निवेश का भविष्य में अच्छा फायदा मिलता हुआ नजर आ रहा है। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। प्रेम जीवन में सुधार आएगा।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज स्वास्थ्य के लिहाज से दिन ठीक नहीं है। किसी पुरानी बीमारी के चलते आप काफी परेशान रहेंगे। आपको अपने खान-पान में भी सुधार करने की जरूरत है। ऑफिस में कार्यभार अधिक होने के कारण तनाव और थकान बढ़ सकता है। आपको अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखने की आवश्यकता है। व्यापार से जुड़े हुए लोगों का दिन फायदेमंद रहेगा। लाभदायक समझौता हाथ लग सकता है। जीवनसाथी की मदद से कोई अधूरा काम पूरा हो जाएगा। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी में गुरुजनों का साथ मिल सकता है। माता जी के साथ आप ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत करेंगे। नए-नए लोगों से दोस्ती हो सकती है लेकिन आप किसी भी अजनबी पर आंखें मूंदकर भरोसा ना करें अन्यथा वह आपको धोखा दे सकता है।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज किसी भी प्रकार के वाद-विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। कामकाज की जरूरी योजनाओं पर फोकस करना होगा। मन में तरह-तरह के विचार उत्पन्न हो सकते हैं, जिसके चलते मन में बेचैनी बनी रहेगी। प्रेम जीवन जी रहे लोगों का दिन कठिन नजर आ रहा है। साथी से किसी बात को लेकर बहसबाजी हो सकती है। आप अपनी वाणी और गुस्से पर कंट्रोल रखें। स्वास्थ्य से जुड़े मामले में लापरवाही करना ठीक नहीं है। काम के साथ-साथ आपको अपनी सेहत का भी ख्याल रखना होगा। संगीत और चित्रकारी आदि में रुचि बढ़ सकती है। माता-पिता के साथ किसी मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। घर परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। भाई बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। खानपान में रुचि बढ़ेगी।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपको निवेश से संबंधित मामले में काफी संभलकर रहना होगा अन्यथा भारी नुकसान झेलना पड़ सकता है। व्यापार से जुड़े हुए लोग अपने व्यापार में कुछ बदलाव करेंगे, जिसका आगे चलकर आपको अच्छा लाभ देखने को मिलेगा। छोटे-मोटे व्यापारियों के ग्राहकों में बढ़ोतरी होगी। स्वास्थ्य पर थोड़ा ध्यान दीजिए, क्योंकि मौसम परिवर्तन होने के कारण सेहत पर इसका विपरीत प्रभाव पड़ेगा। घर परिवार के सभी सदस्यों के साथ बेहतर तालमेल बनाए रखने की कोशिश कीजिए। आपको गुप्त शत्रु परेशान करने की कोशिश करेंगे, इसलिए सतर्क रहें। प्रेम संबंधों में सुधार आएगा, बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह हो सकता है। गाड़ी चलाते समय सावधानी बरतने की जरूरत है। आज आप लंबी दूरी की यात्रा पर ना जाएं।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन पहले से अच्छा नजर आ रहा है। आपका व्यापार अच्छा चलेगा। जीवन में आगे बढ़ने के अच्छे मौके मिल सकते हैं, जिनका फायदा उठाना चाहिए। धन कमाने के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। अगर आपने पहले निवेश किया है, तो उसका मुनाफा प्राप्त होगा। युवाओं को करियर में आगे बढ़ने की मौके मिलेंगे। घर परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत बनाने में आप सफल रहेंगे। सेहत अच्छी रहेगी। खानपान में रुचि बढ़ेगी। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। आप अपने भविष्य को बेहतर बनाने के लिए नए कदम उठा सकते हैं। परिवारवालों का पूरा सहयोग आपके साथ रहेगा।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपके मन में कोई पुरानी बात आ सकती है, जिसके चलते मानसिक तनाव बढ़ेगा। कामकाज में ध्यान केंद्रित करना काफी मुश्किल हो सकता है। आप किसी भी प्रकार के वाद-विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। प्राइवेट नौकरी करने वाले लोगों को अच्छी सफलता मिलने के योग हैं। आप अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखें। जीवनसाथी की सेहत की चिंता लगी रहेगी। घरेलू कामकाज में आप काफी व्यस्त रहेंगे, जिससे शरीर में थकान महसूस होगी। आर्थिक मामलों में आपको लाभ मिलता हुआ नजर आ रहा है। आज पैसों का उधार लेन-देन करने से बचना होगा अन्यथा हानि हो सकती है।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपको व्यापार में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ेगा। कुछ लोग आपके अच्छे स्वभाव का फायदा उठाने की कोशिश कर सकते हैं इसलिए थोड़ा संभल कर रहना चाहिए। आपके मन में नए-नए विचार आएंगे, जिन्हें आप अपनी दिनचर्या में उतारने में कामयाब रहेंगे। नौकरी में तरक्की के योग बन रहे हैं। बड़े अधिकारियों का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। बच्चे पढ़ाई के प्रति कुछ कम रुचि दिखाएंगे। बिजनेस करने वाले लोगों को अपने विरोधियों से सतर्क रहने की जरूरत है क्योंकि यह आपके कामकाज में बाधा उत्पन्न कर सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में सफल रहेंगे। जरूरतमंदों की मदद करने के लिए प्रयास कर सकते हैं।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। घर और बाहर खुशी का माहौल बना रहेगा। प्रभावशाली लोगों से मुलाकात हो सकती है। आपके उत्साह में बढ़ोतरी होगी। आप जितनी मेहनत करेंगे, उसके अनुसार फल की प्राप्ति होगी। घरेलू खर्चों में कमी आएगी। कमाई के जरिए बढ़ेंगे। व्यापार में किसी नई तकनीकी का इस्तेमाल कर सकते हैं, जो आपके लिए फायदेमंद रहने वाला है। पति-पत्नी के बीच चल रहे मतभेद खत्म होंगे। विदेश में काम करने वाले लोगों को मन मुताबिक फायदा मिलता हुआ नजर आ रहा है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छा नतीजा मिलने के योग हैं।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। आप लोगों की भलाई के लिए कोई काम कर सकते हैं, जिससे मान-सम्मान बढ़ेगा। विवाह योग्य लोगों को भी उत्तम विवाह के प्रस्ताव आएंगे। आज मानसिक परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। कामकाज में लगातार सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। व्यापार में लाभदायक समझौते हाथ लग सकते हैं। कारोबार में बरकत होगी। बच्चों की पढ़ाई की चिंता खत्म होगी। अगर आप कोई बड़ा निवेश करना चाहते हैं, तो उसके लिए दिन बहुत अच्छा नजर आ रहा है। इसका आगे चलकर आपको फायदा जरूर प्राप्त होगा। महान पुरुषों से मिलना जुलना हो सकता है।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आप अपने किसी काम को पूरा करने के लिए अधिक भागदौड़ और मेहनत करेंगे, जिसमें आपको सफलता मिलने के योग हैं। काफी लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिलेगा। दोस्तों के साथ नया व्यापार शुरू कर सकते हैं। आप अपने सभी कार्य योजनाओं के तहत पूरा कीजिए, इससे आपको ज्यादा लाभ मिलेगा। तरक्की के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में इधर-उधर भटक रहे थे, उन्हें किसी अच्छी कंपनी से इंटरव्यू के लिए बुलावा आ सकता है। बिगड़े हुए काम बनेंगे। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। प्रेम जीवन में सुधार आएगा। घर में मांगलिक कार्यक्रम के आयोजन पर चर्चा हो सकती है। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आप अपने किसी भी काम में जल्दीबाजी ना करें अन्यथा कार्य बिगड़ सकता है। भविष्य को लेकर आप सोच विचार करेंगे। जीवनसाथी का हर कदम पर सहयोग प्राप्त होगा। आज पैसों का उधार लेन-देन मत कीजिए। बड़े लोगों से बातचीत या मुलाकात होने के योग बने हुए हैं। मानसिक रूप से आप काफी तनाव महसूस करेंगे। बिजनेस पार्टनर से अनबन होने की संभावना बनी हुई है। आपको अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखने की जरूरत है। विषम परिस्थितियों में आप धैर्य बनाए रखें।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button