मनोरंजन

सायरा बानो से लेकर शिल्पा शेट्टी तक, इन 7 अभिनेत्रियों ने झेला अपने पहले बच्चे को खोने का दर्द

पंजाब के मशहूर सिंगर बी प्राक ने हाल ही में बताया कि उनके घर बेटी का जन्म हुआ था लेकिन जन्म के तुरंत बाद उनकी नवजात बेटी का निधन हो गया। ऐसे में बी प्राक और उनकी पत्नी मीरा बच्चन टूट चुके हैं और उन्होंने अपने फैंस के साथ इस दर्द को साझा किया था। वही सोशल मीडिया पर फैंस से लेकर सेलेब्स तक ने इस पर दुख जाहिर किया था और हर कोई भावुक होता हुआ नजर आया था। बता दें, बी प्राक और मीरा से पहले भी बॉलीवुड इंडस्ट्री में ऐसी कई जोड़ियां है जिन्होंने अपने पहले बच्चों को खो दिया है। आइए जानते हैं इन जोड़ियों के बारे में…

b praak

काजोल
बॉलीवुड इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री काजोल और अजय देवगन भी अपनी पहली संतान को खो चुके हैं। रिपोर्ट की मानें तो न्यासा के पहले काजल का मिसकैरेज हुआ था जिसके चलते वह अपने पहले बच्चे का चेहरा नहीं देख पाई। न्यासा के अलावा अजय और काजोल का एक बेटा भी है जिसका नाम युग है।

kajol

शिल्पा शेट्टी
फिटनेस क्वीन के नाम से मशहूर अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने भी साल 2010 में अपने बच्चे खोने का दर्द झेला है। दरअसल साल 2009 में शिल्पा ने राज कुंद्रा से शादी रचाई थी। इसके बाद उनके घर बच्चा होने वाला था लेकिन उनका पहला बच्चा मिसकैरेज हो गया।

kajol

किरण राव
बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता आमिर खान की एक्स पत्नी किरण राव भी इस दर्द को झेल चुकी है। रिपोर्ट की मानें तो साल 2009 में किरण प्रेग्नेंट हुई थी लेकिन मिसकैरेज होने की वजह से वह अपना पहला बच्चा खो चुकी है।

kajol

रश्मि देसाई
टीवी इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री रश्मि देसाई ने साल 2012 में नंदीश संधू के साथ शादी रचाई थी और कुछ महीनों के बाद ही वह प्रेग्नेंट हो गई थी। लेकिन मिसकैरिज की वजह से वह अपनी पहली संतान का चेहरा नहीं देख पाई। फ़िलहाल रश्मि सिंगल है, उन्होंने नंदिश से अलग होने के बाद दूसरी शादी नहीं रचाई।

kajol

सायरा बानो
बॉलीवुड इंडस्ट्री की मशहूर अदाकारा सायरा बानो और दिलीप कुमार ने साल 1966 में शादी रचाई थी। इसके बाद साल 1972 में सायरा बानो पहली बार प्रेग्नेंट हुई लेकिन आठवें महीने में सायरा बानो का मिसकैरेज हो गया जिसके चलते उनके बच्चे की मौत हो गई। इस दौरान दिलीप कुमार और सायरा बानो टूट चुके थे क्योंकि इसके बाद सायरा बानो कभी मां नहीं बन पाई थी।

kajol

नताशा खान
बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने-माने अभिनेता फरदीन खान भी अपने पहले बच्चे को खो चुके हैं। दरअसल उनकी पत्नी नताशा खान प्रेग्नेंट थी लेकिन इसी बीच मिसकैरेज हो गया जिसके चलते वह अपनी पहली संतान को खो चुके हैं।

kajol

गौरी खान
बॉलीवुड इंडस्ट्री के बादशाह कहे जाने वाले अभिनेता शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। बता दे शादी के बाद गौरी खान प्रेग्नेंट हुई थी लेकिन उनका पहला बच्चा मिसकैरेज हो गया। इसके बाद उनके घर बेटे आर्यन का जन्म हुआ। गौरतलब है कि, गोरी और शाहरुख खान तीन बच्चों के माता-पिता है। आर्यन के बाद सुहाना खान और फिर अबराम खान का जन्म हुआ।

kajol

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button