राशिफल

राशिफल 4 जुलाई: आज भाग्यशाली रहेंगे इन 5 राशियों के लोग, आय के स्रोतों में होगी वृद्धि

आज आप सोमवार 4 July 2022 Rashifal पढ़ेंगे। हमारे जीवन में राशिफल का बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का पहले से अनुमान लगाया जा सकता है। राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेनदेन, परिवार, मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है।

आप अपना राशिफल पढ़ कर अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते हैं। यदि आप जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहने वाला है? तो इसके लिए 4 जुलाई 2022 का राशिफल पढ़ें।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आप अपनी किसी बड़ी समस्या को हल करने का प्रयास कर सकते हैं। विषम परिस्थितियों में परिवार के लोगों का पूरा साथ मिलेगा। लाभ को देखकर किसी से भी दोस्ती मत कीजिए। नौकरी करने वाले लोगों को बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखने होंगे। आप अपने किसी भी काम में जल्दीबाजी ना करें अन्यथा कार्य बिगड़ सकता है। मौसम में परिवर्तन होने की वजह से स्वास्थ्य पर प्रभाव पड़ेगा। आपको अपने खान-पान में सुधार करने की जरूरत है। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। व्यापार में उतार-चढ़ाव की स्थिति नजर आ रही है। आज आप किसी को भी पैसा उधार मत दीजिए।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। आय के स्रोत बढ़ेंगे। घर की आर्थिक स्थिति मजबूत बनाने में आपकी भूमिका अहम रहने वाली है। किस्मत का भरपूर साथ मिलेगा, जिसके चलते कम मेहनत में कामकाज में अच्छी सफलता मिलने के योग हैं। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। आपके पराक्रम में वृद्धि होगी। आपको अपनी पिछली गलतियों से कुछ सीखने को मिलेगा। दोस्तों के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। अनुभवी लोगों से जान-पहचान बढ़ेगी, जिसका आगे चलकर अच्छा फायदा मिलेगा। घर परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। आप अपनी मधुर वाणी से दूसरों का दिल जीतने में सफल रहेंगे।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज कारोबार से जुड़े हुए लोगों को मन मुताबिक सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। आप अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखें। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में सफल रहेंगे। दोस्तों के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। आपकी सकारात्मक सोच आपको अपने जीवन में आगे ले जाएगी। जरूरी कामों में माता-पिता का सहयोग मिल सकता है। बच्चों की तरफ से टेंशन दूर होगी। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया है, तो वह वापस मिलेगा। अगर आप कहीं निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो समय उत्तम रहेगा। इसका आगे चलकर आपको फायदा होगा।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन अच्छे परिणाम लेकर आया है। कामकाज में पूरा ध्यान लगेगा। नौकरी के क्षेत्र में सहकर्मी आपकी पूरी मदद करेंगे। प्राइवेट नौकरी करने वाले लोगों को प्रमोशन मिलने की उम्मीद है। स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। शादीशुदा जिंदगी में खुशियां आएंगी। जीवनसाथी से दिल की बात शेयर कर सकते हैं। प्रेम जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे, बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह हो सकता है। आपका मनोबल मजबूत रहेगा। दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया व्यापार शुरू कर सकते हैं, जिसका आगे चलकर फायदा होगा।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपके ऊपर किस्मत मेहरबान रहने वाली है। जिस काम को करना चाहेंगे, उसमें अच्छी सफलता हासिल करेंगे। काफी लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। घर के सदस्य आपकी पूरी मदद करेंगे। नौकरी में बदलाव करने का सोच विचार कर रहे हैं, तो यह आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगा। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। कमाई बढ़िया रहेगी। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिल सकता है। आज आप कोई बड़ा कदम उठा सकते हैं। अनुभवी लोगों की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। आपकी सोच सकारात्मक रहेगी। वाहन सुख की प्राप्ति हो सकती है।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आप अपने लक्ष्य की प्राप्ति करेंगे। ईश्वर की भक्ति में आपका अधिक मन लगेगा। माता-पिता के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। नए कामों में रुचि बढ़ेगी, जिससे आपको कुछ नया सीखने का मिलेगा। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत रहेगी। आपके नए मित्र बन सकते हैं। कुछ महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात होने की संभावना है। शाम के समय बच्चों के साथ घर पर मौज मस्ती भरा समय व्यतीत करेंगे। धन लाभ के बड़े अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। विवाह योग्य लोगों को अच्छे रिश्ते मिलेंगे। सामाजिक द्वारा बढ़ेगा। आप अपने अच्छे स्वभाव से दूसरों का दिल जीतने में सफल रहेंगे।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपको अपनी फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। आप किसी भी प्रकार के वाद विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। अचानक किसी रिश्तेदार से अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है, जिससे घर का माहौल खुशहाल बनेगा। कामकाज के तरीकों में कुछ बदलाव कर सकते हैं, जो आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। कारोबार के क्षेत्र में प्रगति होगी। पुराने अटके हुए कामों में भी गति आ सकती है। थोड़ा तनाव आपको काम करने के लिए प्रेरित करता है। भाई बहनों के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। जीवनसाथी का हर कदम पर सहयोग प्राप्त होगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आप अपने भविष्य को लेकर थोड़े चिंतित नजर आ रहे हैं। विद्यार्थियों को पढ़ाई-लिखाई पर थोड़ा ध्यान देना होगा। आपको पढ़ाई लिखाई में थोड़ा बदलाव करने की जरूरत है, जो भविष्य में फायदेमंद रहेगा। घर के छोटे बच्चों को आप कोई बढ़िया सा गिफ्ट दे सकते हैं। मनोरंजन के साधनों में धन खर्च करना पड़ेगा। ऑफिस का माहौल आज थोड़ा अलग नजर आ रहा है, सभी के साथ अच्छा तालमेल बनाकर रखें इससे आपको ही फायदा होगा। व्यापार करने वाले लोगों को मनचाही सफलता मिलने से मन खुश होगा।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज इस राशि के लोगों को कारोबार में नुकसान झेलना पड़ सकता है। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को उन्नति के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। कोई पुरानी चिंता आपके मन को परेशान कर सकती है। आप अपने ऊपर नकारात्मक विचारों को हावी मत होने दीजिए। अटके हुए कामों को पूरा करने में दोस्तों की मदद मिलेगी। सेहत ठीक रहेगी लेकिन आपको अधिक तेल मसाले वाली चीजों का सेवन करने से बचना होगा अन्यथा पेट से जुड़ी हुई समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। अगर आप साझेदारी में कोई नया व्यापार शुरू करना चाहता चाहते हैं, तो उससे पहले सोच विचार जरूर करें। किसी भी अजनबी पर आंखें मूंदकर भरोसा करना ठीक नहीं है अन्यथा वह आपको धोखा दे सकता है।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपके वेतन में वृद्धि होने के प्रबल योग हैं। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। जो लोग काफी लंबे समय से मकान बनाने का सपना देख रहे थे, उनका यह सपना बहुत ही जल्द साकार होने जा रहा है। कपड़ों का व्यापार करने वाले लोगों को उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ेगा। इस राशि की महिलाओं को आज घर का कार्यभार संभालना पड़ेगा। सेहत को लेकर सावधान रहें। किसी मित्र के साथ मनोरंजक यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। आज आपके दिमाग में कुछ ऐसे आईडिया आ सकते हैं, जो आपको आर्थिक रूप से लाभ दे सकते हैं। नई नौकरी की तलाश करने वालों को अपने प्रयास जारी रखने चाहिए।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी होने वाली हैं। बड़ी मात्रा में धन लाभ हो सकता है। कामकाज आपकी योजनाओं के तहत पूरे होंगे, जिससे आपको अच्छा लाभ मिलेगा। मन में खुशी बनी रहेगी। परिवारवालों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों की मदद से अधूरे काम पूरे हो जाएंगे। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। अगर पहले आपने उधार पैसा दिया है, तो वह वापस मिलेगा। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। आपके घर में चल रही पैसे की तंगी से छुटकारा मिलेगा। सेहत अच्छी रहेगी। व्यापार में अच्छा मुनाफा प्राप्त होगा। छोटे-मोटे व्यापारियों के ग्राहकों में बढ़ोतरी होगी। कोर्ट कचहरी के मामलों में फैसला आपके पक्ष में आ सकता है।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन मिलाजुला रहने वाला है। विवेक और सोच विचार कर किए गए कार्य में धन लाभ होगा। किसी बात को लेकर मन विचलित हो सकता है। आमदनी अच्छी रहेगी। व्यापार से जुड़े हुए लोगों को यही सलाह दी जाती है कि अगर आप किसी जरूरी दस्तावेज पर हस्ताक्षर कर रहे हैं, तो उसे ध्यान पूर्वक पढ़ लें ताकि आगे चलकर आपको परेशानी का सामना ना करना पड़े। दोस्तों के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। कारोबार में अगर सफल होना चाहते हैं तो इसके लिए सबसे पहले कार्य योजना बनाएं फिर उसे लागू करें, सफलता जरूर मिलेगी। घर के बड़े बुजुर्गों का कहना मानना शुभ फल देगा। माता-पिता के साथ किसी मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button