दिलचस्पमनोरंजन

देवर की शादी में भाभियों को चढ़ी मस्ती, किया ऐसा काम देखते रह गए बाराती – Video

देवर और भाभी का रिश्ता बड़ा ही प्यारा होता है। भाभी समय आने पर देवर की मां भी बन जाती है और माहौल को देखकर दोस्त की तरह भी रहती हैं। भाभी को घर में कुछ भी दिक्कत हो तो वह देवर को खुलकर बता देती हैं। वहीं देवर भी अपनी भाभी से कुछ नहीं छिपाता है। कई बार हमउम्र होने की वजह से ये साथ में बहुत हंसी मजाक भी करते हैं। ऐसे में जब देवर की शादी होती है तो सबसे अधिक खुशी भाभी को ही होती है।

देवर की शादी में जमकर नाची भाभियां

देवर की शादी में भाभी खूब इन्जॉय करती हैं। उनका शादी में नाच गाना भी खूब चलता है। इन दिनों ऐसी ही दो भाभियों का डांस सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है। ये दोनों भाभियां अपने देवर की शादी में इतनी खुश होती हैं कि दिल खोलकर डांस करती हैं। इनका डांस वीडियो अब लाखों लोगों का दिल जीत रहा है।

इस वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि दूल्हा घोड़ी पर बैठा हुआ है। उसके आसपास दो भाभियां खड़ी हैं। वह देवर की शादी में नाचकर अपनी खुशी जाहीर कर रही हैं। ये भाभियां ‘हम आपके हैं कौन’ फिल्म के फेमस गाने ‘लो चली मैं, अपने देवर की बारात ले के’ पर डांस करती हैं। लाल और गुलाबी लहंगा पहने हुए ये भाभियां जब ठुमके लगाना शुरू करती हैं तो लोग देखते ही रह जाते हैं।

भाभियों का डांस देख खुश हुए लोग

भाभियों के नाचने से शादी में एक अलग ही माहौल बन जाता है। हर कोई इनके डांस में खोया नजर आता है। यहां तक की घोड़ी पर बैठा दूल्हा भी अपनी भाभियों को डांस करता देख झूमने लगता है। इन भाभियों के नाम पूजा और शेफाली बताए जा रहे हैं। दोनों अपने देवर की शादी में बहुत एन्जॉय करती दिखाई दे रही हैं।

भाभियों के डांस का यह खूबसूरत वीडियो ‘witty_wedding’ नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट ने शेयर किया है। इस वीडियो को लोग काफी पसंद करते हैं। इस पर दिलचस्प कमेंट्स भी आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा ‘बहुत ही खूबसूरत डांस।’ फिर दूसरे ने कहा ‘देवर बहुत लक्की है जो उसे इतना प्यार करने वाली दो दो भाभियां मिली है।’ फिर एक कमेंट आता है ‘देवर और भाभी के बीच की बॉन्डिंग शानदार लग रही है।’ वहीं एक ने कहा ‘ये तो बड़ी कूल भाभियां हैं।’

यहां देखें भाभियों का डांस वीडियो:

वैसे आपको इन प्यारी-प्यारी भाभियों का डांस कैसा लगा हमे कमेंट कर जरूर बताएं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button