जरा हटके

यह है इंडिया : लड़की ने एक साथ दोनों हाथों से सुपर फास्ट स्पीड से लिखा, लोग हुए मुरीद

हमारे देश में हुनरमंद लोगों की कमी नहीं है। यहां के बच्चे भी टैलेंट से भरे हुए हैं। अब मैंगलोर की इस 17 साल की छात्रा को ही देख लीजिए। यह लड़की एक ही समय में अपने दोनों हाथों से लिख सकती है। इतना ही नहीं यह टोटल 11 प्रकार से अपने दोनों हाथों से एक साथ लिख सकती है। कभी यह एक हाथ से अंग्रेजी तो दूसरे से कन्नड़ भाषा में लिखती है। तो कभी रिवर्स में भी दोनों हाथों को स्पीड से चलाकर लिखती है।

एक साथ दो हाथों से लिख सकती है लड़की

इस हुनरमंद बच्ची का नाम आदी स्वरूपा (Aadi Swaroopa) है। बच्ची की हैंड राइटिंग स्किल्स (Handwriting Skill) सच में कमाल की है। इस बच्ची को देखकर आपको फिल्म ‘3 इडियट्स’ के एक्टर बोमन ईरानी का किरदार डॉ. वीरू सहस्त्रबुद्धे उर्फ ‘वायरस’ याद आ जाएगा। हालांकि वह सिर्फ फिल्म थी, लेकिन यह बच्ची हकीकत में इतनी हुनरमंद है। बच्ची का वीडियो सोशल मीडिया पर पूरी दुनिया का ध्यान खींच रहा है। उसका यह वीडियो देख लोग हैरान है।

छात्रा का यह वीडियो टेक इंथुजियासिस्ट @ravikarkara ने अपने ट्विटर अकाउंट पर साझा किया है। उन्होंने बच्ची का वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा “यह मैंगलोर की आदि स्वरूपा है। वह दोनों हाथों से 11 अलग-अलग स्टाइल में लिख सकती हैं। उनके दिमाग के दोनों हिस्से एक ही समय पर काम करते हैं। लाखों में एक के पास थ टैलेंट होता है.। यह शानदार है। यह गजब का हुनर उभय-कौशल कहलाता है।”

हुनर देख दंग रह गए लोग

बताते चलें कि इस ट्वीट को अभी तक 28 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। कमेंट में कई बड़े सेलेब्स भी लड़की के हुनर की तारीफ कर रहे हैं। जैसे बॉलीवुड एक्ट्रेस एली अविराम ने लिखा “यह सच में शानदार है।” वहीं इंडियन गोल्फर युवराज सिंह संधु ने लिखा “बहुत ही उम्दा टैलेंट।” वहीं एक यूजर ने लिखा “बच्ची के हाथों में साक्षात सरस्वती मां विराजमान है।”


बताया जा रहा है कि लड़की आंखों पर पट्टी बांधकर भी लिख सकती है। वह एक मिनट में 45 शब्दों को एक दिशा में लिख सकती है। लड़की के हुनर को लता फाउंडेशन के विशेष विश्व रिकॉर्ड द्वारा मान्यता दी गई है। वह अपनी इस स्किल्स की बदौलत इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में भी अपना नाम दर्ज करवा चुकी हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button