दिलचस्प

तस्वीर में छिपी है एक खूबसूरत चिड़िया, 10 सेकंड में ढूंढ लिया तो कहलाओगे सुपर जीनियस

ऑप्टिकल इल्यूजन (Optical Illusion) इन शब्दों से आप लोग भली भांति परिचित हो गए होंगे। इसका हिंदी में मतलब आंखों का भ्रम बोल सकते हैं। इससे जुड़ी पहेलियाँ इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। ऐसी पहेलियों में आपको एक सीन दिखार उसमे छिपे ऑब्जेक्ट या जानवर को खोजने को कहा जाता है।

ऐसी पहेलियों को हल करने के लिए तेज दिमाग और पैनी नजर की जरूरत पड़ती है। यह दोनों खूबियां हर किसी में नहीं होती है। इसलिए इस तरह की पहेलियों को सिर्फ 5 से 10 फीसदी लोग ही हल कर पाते हैं। ऐसे लोगों को हम सुपर जीनियस कहते हैं। तो चलिए देखते हैं आप कितने जीनियस हैं।

लकड़ियों के ढेर में छिपी है चिड़िया, आपको दिखी?

इस तस्वीर को ध्यान से देखिए। इसमें आपको कटी हुई लकड़ियों का एक ढेर दिखाई देगा। यह एक टॉप एंगल है। अब आपको इसमें एक नन्हीं चिड़िया को खोजना है। यह चिड़िया इस लकड़ियों के ढेर में कहीं बैठी है। इसका रंग इन लकड़ियों के रंग से मिलता जुलता है। इसलिए आपको इसे खोजने में दिक्कत आ सकती है।

हालांकि सुपर इंटेलिजेंट लोग इस चिड़िया को 10 सेकंड में खोज लेंगे। यदि आप भी होशियार नंबर 1 हो तो इसे दस सेकंड में ढूंढकर बताओ। यदि आप ने ऐसा कर दिया तो हम भी मान जाएंगे कि आपके दिमाग में भूसा नहीं भरा। बल्कि आप काफी अक्लमंद हो। तो क्या आप इस चुनौती को लेने को रेडी हैं। तो हो जाइए शुरू।

यहां छिपी है चिड़िया

तो क्या आपको ये नन्हीं सी चिड़िया नजर आई? नहीं? चलिए कोई बात नहीं। हम आपकी मदद कर देते हैं। जैसा कि हमने आपको बताया इस चिड़िया का रंग लकड़ियों के कलर से काफी हद तक मिलता है। इसलिए यह आसानी से नजर नहीं आती है। हालांकि कुछ महान जीनियस लोग इसे खोज पाए हैं। यदि आप उनमें शामिल नहीं तो टेंशन न लें। अगली बार और कोशिश करना।

फिलहाल चिड़िया को दिखाने के लिए हमने उसके आसपास एक लाल रंग का घेरा बना दिया है। आप देख सकते हैं कि ये राइट हैंड पर लकड़ियों के बीच बैठी है। कोई शिकारी तो इसे आसानी से नहीं देख पाएगा। वहीं इसे शायद इन लकड़ियों में आसानी से कुछ खाने को कीड़े मकोड़े मिल जाए।

वैसे आपको पहेली पसंद आई तो दूसरों के साथ साझा जरूर करें। जरा आप भी अपने दोस्तों का दिमाग टेस्ट करे। देखें आप ज्यादा होशियार हो या वह हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button