बॉलीवुड

शादी के 3 महीने बाद ही प्रेग्नेंट हुई आलिया भट्ट, 9 महीने के पहले ही पैदा हो जाएगा बच्चा

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर (Alia Bhatt and Ranbir Kapoor) बॉलीवुड के फेमस मैरिड कपल हैं। दोनों ने 14 अप्रैल 2022 को शादी रचाई थी। इस शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर बड़ी छाई थी। इसके बाद दोनों अपने-अपने वर्क कमीटमेंट को लेकर बीजी हो गए थे। लेकिन अब दोनों ने फैंस को एक बड़ी खुशखबरी देकर हैरान कर दिया है। आलिया ने शादी के महज 3 महीने बाद ही अपनी प्रेग्नेंसी का ऐलान कर दिया है।

आलिया-रणबीर बनने वाले हैं मम्मी-पापा

आमतौर पर सेलेब्स शादी के कई सालों बाद बच्चे की प्लानिंग करना पसंद करते हैं। लेकिन रणबीर और आलिया ने तो शादी के सिर्फ 3 महीने बाद ही परिवार बढ़ाने का काम स्टार्ट कर दिया। यदि आप इस बात से ही हैरान हैं तो जरा रुकिए। एक और हिला देने वाली खबर है। बताया जा रहा है कि कपल इस साल नवंबर में माता-पिता बन सकता है। अब दोनों की शादी अप्रैल माह में हुई थी। आलिया की डिलीवरी नवंबर माह की है। मतलब शादी के सिर्फ 8 महीने बाद ही आलिया बच्चे को जन्म दे देगी।

अब इस जानकारी के सामने आने के बाद लोग सोच में पढ़ गए हैं कि क्या कपल ने शादी के पहली ही बच्चे की प्लानिंग शुरू कर दी थी? या फिर आलिया की प्रेग्नेंसी के चलते ही दोनों को आनन फानन में शादी करनी पड़ी थी? अब इन सवालों के जवाब तो रणबीर और आलिया ही दे सकते हैं। वैसे आलिया ने अपनी प्रेग्नेंसी का ऐलान भी बड़े अनोखे अंदाज में किया है।

बच्चे की सोनोंग्राफी करवाते हुए शेयर की तस्वीर

आलिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर साझा की। इसमें आलिया और रणबीर अपने होने वाले बच्चे की सोनोंग्राफी करवाते नजर आ रहे हैं। स्क्रीन पर बच्चे की जगह एक बड़ा सा हार्ट बना हुआ है। वहीं आलिया ने एक और तस्वीर भी शेयर की है। इसमें शेर, शेरनी अपने छोटे से बच्चे के साथ दिखाई दे रहे हैं। इस पोस्ट के साथ आलिया ने कैप्शन में लिखा ‘हमारा बच्चा जल्द आ रहा है..’

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Alia Bhatt 🤍☀️ (@aliaabhatt)


आलिया और रणबीर के माता पिता बनने की खबर सुनकर फैंस उत्साहित हो गए हैं। उन्हें ढेर सारे बधाई संदेश आ रहे हैं। वहीं शादी के सिर्फ 8 महीने बाद बच्चा आने के चलते लोग उन्हें ट्रोल भी कर रहे हैं। गौरतलब है कि रणबीर और आलिया ने शादी के पहले एक दूसरे को काफी समय तक डेट किया। उनके शादी करने का प्लान काफी समय से था। लेकिन बीच में ऋषि कपूर के अचानक निधन हो जाने के चलते उन्होंने शादी पोस्टपोन कर दी थी।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Alia Bhatt 🤍☀️ (@aliaabhatt)


काम की बात करें तो रणबीर और आलिया दोनों जल्द ही ब्रह्मास्त्र (Brahmastra) फिल्म में नजर आएंगे। यह फिल्म 3 पार्ट में बन रही है। इसका पहला परत 9 सितंबर 2022 को रिलीज होगा। वहीं रणबीर कपूर का ‘शमशेरा’ फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button