बॉलीवुड

सतीश कौशिक के निधन से टूटीं प्रियंका चोपड़ा, भावुक शब्दों में किया एक्टर को याद

हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता सतीश कौशिक के निधन से हर कोई हैरान है। जहां बॉलीवुड इंडस्ट्री को बड़ा झटका लगा है तो वहीं फैंस के बीच भी अफरा-तफरी का माहौल हो गया।  बता दें, होली के दिन सतीश कौशिक ने अपने दोस्तों के साथ जमकर होली खेली। इसके कुछ देर बाद ही उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया जो एक बड़े झटके की तरह था।

66 साल की उम्र में सतीश कौशिक का इस तरह से जाना वाकई इंडस्ट्री के लिए बड़ी घटना है। बता दें, सोशल मीडिया से लेकर हर तरफ सितारे अभिनेता को श्रद्धांजलि दे रहे हैं। इसी बीच बॉलीवुड और हॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने भी उनके निधन पर दुख जताया।

अनुपम ने साझा की एक्टर के निधन की खबर
बता दें, होली के दिन आम जनता की तरह बॉलीवुड इंडस्ट्री से जुड़े सितारे भी रंगों में रंगे हुए थे।  ऐसे में सतीश कौशिक भी अपने परिवार के साथ साथ होली खेलते दिखाई दिए।  इसके अलावा उन्होंने महिमा चौधरी, शबाना आज़मी और जावेद अख्तर सितारों के बीच जमकर होली खेली लेकिन इसी बीच उनके निधन की खबर ने हर किसी को हैरान कर दिया।

priyanka chopra

priyanka chopra

अभिनेता के निधन की खबर उनके बेस्ट फ्रेंड यानी कि अनुपम खेर ने दी। उन्होंने ट्वीट करते हुए साझा किया कि, “मैं जानता हूं कि मृत्यु अंतिम सत्य है। लेकिन मैंने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि मैं अपने दोस्त सतीश कौशिक के बारे में ऐसा लिखूंगा। 45 साल की दोस्ती अचानक टूट गई। शांति।”


दुखी हुईं प्रियंका चोपड़ा
जैसे ही अनुपम खेर ने यह ट्वीट शेयर किया तो सोशल मीडिया पर हर कोई हैरान रह गया। वही फैंस को बड़ा झटका लगा। इसी बीच प्रियंका चोपड़ा ने दुख जताते हुए कहा कि, “ओम शांति सतीश सर। पापा और आप अब हमेशा बातें करेंगे और हंसेंगे जैसा कि आपलोग हमेशा किया करते थे। आपको बहुत मिस करूंगी। हमारी लाइफ में इतनी हंसी-खुशी लाने के लिए शुक्रिया। परिवार के लिए प्यार, प्रार्थना और हिम्मत दे रही हूं।”


वहीं अभिनेता अक्षय कुमार ने कहा कि, “चंदा मामा चले गए। सतीश कौशिक जी के निधन की खबर सुनकर बहुत दुख हुआ। मिस्टर और मिसेज खिलाड़ी के सेट पर जो वह हंसी मजाक करते थे, उसके लिए हमेशा उन्हें मैं याद रखूंगा। मुझे पूरा यकीन है कि उन्होंने अभी से ही स्वर्ग में सबको हंसाना शुरू कर दिया होगा। ओम शांति।” इसके अलावा करीना कपूर खान, अरबाज खान, मनोज बाजपाई, अजय देवगन और अक्षय कुमार जैसे कई बड़े अभिनेताओं ने एक्टर के निधन पर दुख जताया।


बता दें, सतीश कौशिक का पार्थिव शरीर दिल्ली के गुरुग्राम के फोर्टिस अस्पताल में है। पोस्टमार्टम के बाद उनके शरीर को मुंबई लाया जाएगा जहां पर उनका अंतिम संस्कार होगा।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by HT City (@htcity)

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button