बॉलीवुड

सलमान संग डेब्यू से इंकार, इन ब्लॉकबस्टर फिल्मों को भी मारी लात, अब पछता रहीं श्रद्धा कपूर!

बॉलीवुड इंडस्ट्री की कई सुपरहिट फिल्मों में अपनी एक्टिंग का हुनर दिखा चुकी मशहूर ऐक्ट्रेस और पॉपुलर विलेन शक्ति कपूर की बेटी श्रद्धा कपूर को भला कौन नहीं जानता। श्रद्धा कपूर एक ऐसी एक्ट्रेस है जिन्होंने बहुत ही कम समय में इंडस्ट्री में अपना एक बड़ा नाम कमाया है। वहीं उनकी फैन फॉलोइंग भी बहुत ही जबरदस्त है। अब तक श्रद्धा कपूर रणबीर कपूर से लेकर वरुण धवन, आदित्य रॉय कपूर, टाइगर श्रॉफ अभिनेताओं के साथ काम कर चुकी है।

जहां श्रद्धा कपूर ने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है तो वही वह कई सुपरहिट फिल्मों से हाथ भी धो बैठी है। आज हम आपको बताएंगे श्रद्धा कपूर के द्वारा ठुकराए गई कुछ ऐसी फिल्में जो बाद में बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई। तो आइए जानते हैं इन फिल्मों के बारे में…

shraddha kapoor

लकी
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम है सलमान खान की फिल्म ‘लकी’ का। रिपोर्ट की मानें तो जब यह फिल्म रिलीज हुई तब सलमान खान श्रद्धा कपूर को इस फिल्म में लेना चाहते थे, लेकिन श्रद्धा अपनी पढ़ाई में व्यस्त थी जिसके चलते उन्होंने सलमान खान के साथ काम करने से इंकार कर दिया और वह पढ़ाई के लिए विदेश चली गई थी। इस दौरान श्रद्धा की उम्र केवल 16 साल थी, ऐसे में उन्होंने अपनी पढाई पर ध्यान दिया।

shraddha kapoor

रामायण
लव रंजन की फिल्म ‘रामायण’ में श्रद्धा कपूर को सीता के किरदार में पसंद किया गया था। कहा जाता है कि निर्देशक लव रंजन की पहली पसंद श्रद्धा कपूर थी लेकिन बाद में एक्ट्रेस ने इससे इंकार कर दिया जिसके बाद ये फिल्म ठंडे बस्ते में चली गई। हालाँकि कुछ दिन बाद इस पर श्रद्धा कपूर का रिएक्शन आया था कि, उन्हें कभी भी इस फिल्म के लिए अप्रोच ही नहीं किया गया था।

आरआरआर
साउथ इंडस्ट्री की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘आरआरआर’ ने कई सितारों का कैरियर बना दिया है। फिल्म ने रामचरण और जूनियर एनटीआर को एक बड़ी पहचान दिलाई। बता दे फिल्म में पॉपुलर एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने भी अहम किरदार निभाया लेकिन आलिया से पहले यह फिल्म श्रद्धा कपूर को ऑफर हुई थी। हालांकि श्रद्धा कपूर ने इस फिल्म में काम करने से इंकार कर दिया। इसके बाद ये रोल आलिया की झोली में आ गिरा।

shraddha kapoor

साइना बायोपिक
बता दें, फिल्म ‘साइना’ में भी पहले श्रद्धा कपूर को ही कास्ट किया गया था। इतना ही नहीं बल्कि फिल्म से श्रद्धा का फर्स्ट लुक भी रिलीज हो गया था लेकिन बाद में श्रद्धा ने इसे करने से इंकार कर दिया जिसके बाद परिणीति चोपड़ा ने इस किरदार को निभाया।

shraddha kapoor

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button