बॉलीवुड

शादी के पहले अपना एबॉर्शन करवा चुकी है ये अभिनेत्रियां, 2 तो पंखे पर लटकी मिली थी

आलिया भट्ट इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चा में है। वह शादी के 3 महीने बाद ही मां बन गई। वहीं शादी के 8 महीने बाद ही उनकी डिलीवरी हो जाएगी। मतलब वह शादी के पहले भी प्रेग्नेंट थी। वैसे सिर्फ आलिया ही नहीं बॉलीवुड में और भी कई ऐसी अभिनेत्रियां हैं जो शादी के पहले प्रेग्नेंट हो गई थी। फिर उन्होंने आनन फानन में अपने प्रेमी से शादी रचा ली।

हालांकि आज हम आपको उन अभिनेत्रियों से मिलाने जा रहे हैं जो शादी के पहले प्रेग्नेंट हुई तो उन्होंने अपने बच्चे को जन्म नहीं दिया। बल्कि अपना एबॉर्शन करवा लिया। इनमें से दो अभिनेत्रियां तो ऐसी भी रहीं जिन्होंने सुसाइड कर लिया। एबॉर्शन करवाना एक मां के लिए आसान निर्णय नहीं होता है। वह किसी मजबूरी के चलते ही इसे करवाती है। तो चलिए जानते हैं कि शादी के पहले किन किन एक्ट्रेस ने अपना एबॉर्शन करवाया था।

जिया खान (Jiah Khan)

जिया खान बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री थी। उन्हें असली फेम अमिताभ बच्चन के साथ निशब्द फिल्म से मिली थी। बॉलीवुड एक्टर आदित्य पंचोली के बेटे सूरज पंचोली उनके बॉयफ्रेंड थे। जिया ने 3 जून 2013 में मुंबई के जुहू स्थित अपने घर में फांसी पर लटकर आत्महत्या कर ली थी।

जिया के पास से एक सुसाइड नोट भी पुलिस को मिला था। इसमें उन्होंने अपने एबॉर्गशन करवाने की बात लिखी थी। उन्होंने लिखा था ‘मैंने अपने बच्चे को खो दिया। इसने मुझे बहुत गहरा दर्द दिया।’ जिया के सुसाइड के बाद पुलिस ने उनके ब्वॉयफ्रेेंड सूरज पंचोली से पूछताछ भी की थी। लेकिन उनके सुसाइड की असली वजह और गुत्थी अभी तक अनसुलझी ही है।

वीना मलिक (veena malik)

वीना मलिक पाकिस्तान की जानी मानी लेकिन विवादास्पद एक्ट्रेस है। वे अक्सर विवादों से घिरी रहती हैं। भारत में उन्हें लोकप्रियता बिग बॉस 5 में आने के बाद मिली। यहां उनका अमीषा पटेल के भाई अश्मित पटेल से लव अफेयर चर्चा में रहा। बिग बॉस से निकलने के बाद वह अश्मित पटेल के साथ सुपर मॉडल नाम की बॉलीवुड फिल्म में भी नजर आई। हालांकि बाद में उनका अश्मित से ब्रेकअप हो गया।

वीना मलिक भी उन अभिनेत्रियों में शामिल हैं जिन्होंने शादी के पहले अपना एबॉर्शन करवा लिया था। वे अपने ब्वॉयफ्रेंड प्रशांत से प्रेग्नेंट हो गई थी। फिर किसी निजी कारण के चलते उन्होंने अपना एबॉर्शन करवा लिया था। वीना तलाकशुदा भी हैं। उन्होंने 2013 में असद बशीर खान खट्टक से शादी की थी। फिर 2018 में इनका तलाक हो गया था।

प्रत्युषा बनर्जी (pratyusha banerjee)

‘बालिका वधू’ की आनंदी के रूप में घर-घर फेमस हुई प्रत्युषा बनर्जी भी शादी के पहले प्रेग्नेंट हो गई थी। वे अपने ब्वॉयफ्रेंड राहुल राज सिंह से प्रेग्नेंट हुई थी। हालांकि फिर उन्होंने किसी कारण से अपना एबॉर्शन करवा लिया था। प्रत्युषा ने उस समय सभी को हैरत में डाल दिया जब वे अपने मुंबई स्थित घर में पंखे से लटकी हुई मिली।

प्रत्युषा के सुसाइड ने चारों ओर सनसनी फैला दी थी। तब ये बात सामने आई थी कि उन्होंने सुसाइड से पहले एबॉर्शन करवाया था। उन्होंने आत्महत्या 1 अप्रैल 2016 को की थी। तब उनकी उम्र महज 24 वर्ष थी। उनके मौत का राज अभी भी क्लियर नहीं है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button