अध्यात्म

इन राशियों की सोई किस्मत जगा देगा बुध का उदय, गरीबों के घर आएगी लक्ष्मी, अमीरों के दुख होंगे कम

बुध ग्रह को धन, बुद्धि, व्यापार, करियर का कारक माना जाता है। यह जिस भी राशि पर मेहरबान रहता है उसकी निकल पड़ती है। 12 जनवरी को बुध उदय हो रहा है। जब कोई ग्रह अस्त होता है तो वह सूर्य से दूर जाता है। वहीं पास आने पर उसका उदय होता है। आमतौर पर बुध का उदय शुभ माना जाता है। इसका कुछ राशियों पर अच्छा प्रभाव पड़ता है। तो चलिए जानते हैं कि बुध के उदय से किन-किन राशियों को लाभ होगा।

सिंह राशि

बुध का उदय सिंह राशि के जातकों के लिए शुभ रहेगा। 12 जनवरी से इनकी किस्मत पलट जाएगी। भाग्य इनका साथ देगा। ये जिस भी काम में हाथ डालेंगे उसमें सफलता मिलेगी। कहीं से बड़ा धन लाभ हो सकता है। संतान की ओर से प्राउड महसूस करेंगे। समाज में आपकी इज्जत बढ़ेगी। नौकरी और बीजनेस में लाभ होगा। विदेश यात्रा पर जा सकते हैं। परिवार में सुख का माहौल रहेगा।

कोर्ट कचहरी के मामले निपट जाएंगे। कुंवारे लोगों की शादी हो सकती है। प्रेम प्रसंग के मामलों में सफलता मिलेगी। यदि आप कहीं पैसा निवेश करना चाहते हैं तो आप कर सकते हैं। इसका आपको लाभ मिलेगा। छात्रों को परीक्षा में अच्छे परिणाम मिलेंगे। पुराने मित्र से मुलाकात लाभकारी रहेगी। सेहत अच्छी रहेगी। पुराने रोग दफा हो जाएंगे।

तुला राशि

तुला राशि के जातकों को बुध के उदय होने का बड़ा लाभ मिलने वाला है। आर्थिक रूप से आपको फायदा ही फायदा होने वाला है। बॉस आपके काम की तारीफ करेगा। आपको नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। बीजनेस में कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है। सेहत में सुधार देखने को मिलेगा। समाज में आपका रुतबा बढ़ेगा। माता-पिता से धन की प्राप्ति हो सकती है।

दुश्मन आपके सामने कमजोर पड़ जाएगा। किस्मत आपका साथ देगी। पुराने अटके हुए काम समय पर पूरे होंगे। आपके सभी सपने सच होते दिखाई देंगे। आपकी परेशानियाँ अपने आप हल होती नजर आएगी। आपकी भौतिक सुख सुविधाओं में वृद्धि देखने को मिलेगी। धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। भगवान में आस्था बढ़ेगी। ईश्वर आपकी मदद करेगा।

धनु राशि

बुध ग्रह का उदय धनु राशि को बड़ा धन लाभ देगा। इन्हें पैसा कमाने के नए अवसर मिलेंगे। आपको बस इस मौके को हाथ से जाने नहीं देना है। खूब मेहनत करना है। फिर देखिए कैसे बुध और मां लक्ष्मी मिलकर आपको धनवान बनाते हैं। आपके व्यर्थ के खर्च भी रुक जाएंगे। उधार का और अटका हुआ पैसा वापस मिल जाएगा। रिश्तेदारों से धन लाभ होगा।

नया मकान या वाहन खरीद सकते हैं। नौकरी में नए जॉब के ऑफर मिलेंगे। बीजनेस में विस्तार होगा। जमीन जायदाद से जुड़े मामले आपके पक्ष में आएंगे। मां बाप को आपके ऊपर गर्व होगा। कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। किस्मत आपका साथ देगी। घर में मांगलिक कार्य हो सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button