बॉलीवुड

7 फेरों के समय 7 माह प्रेग्नेंट थी ये एक्ट्रेस, देखें बिन ब्याही मां बनी हीरोइनों की लिस्ट

मां बनना दुनिया का सबसे बड़ा सुख माना जाता है। अधिकतर महिलाएं इस सुख का अनुभव शादी के बाद ही लेती हैं। इसके पहले वह कोई बच्चा प्लान नहीं करती हैं। लेकिन कई बार प्यार में भूल-चूक हो जाती है और महिलाएं शादी के पहले ही गर्भवती हो जाती हैं। अब बॉलीवुड की इन हसीनाओं को ही देख लीजिए।

नीना गुप्ता

neena gupta

नीना गुप्ता बॉलीवुड की जानी मानी और सीनियर अभिनेत्री हैं। उन्होंने 1989 में बेटी मसाबा गुप्ता को जन्म दिया था। तब उनकी शादी नहीं हुई थी। मसाबा वेस्टइंडीज के पूर्व क्रिकेटर सर इसाक विवियन एलेक्जेंडर रिचर्ड्स की बेटी हैं। वह पेशे से फैशन डिजाइनर हैं। नीना ने बेटी को अकेले ही पाला है। नीना ने बाद में 2008 में विवेक मेहरा से शादी कर ली थी।

नेहा धूपिया

नेहा धूपिया फिल्म इंडस्ट्री में जाना पहचाना नाम हैं। उनका करियर भले खास न रहा हो, लेकिन वह अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में रहीं। उन्होंने साल 2018 में अंगद बेदी से शादी की थी। दिलचस्प बात ये थी कि फेरे लेते समय वह पहले से गर्भवती थी। इस बात का खुलासा खुद उनके पति अंगद नए किया था।

कल्की कोचलिन

कल्की कोचलिन एक बॉलीवुड अभिनेत्री हैं। ‘देव डी’ फिल्म के दौरान उनका लव अफेयर डायरेक्टर अनुराग कश्यप से रहा। दोनों ने 2011 में शादी की, लेकिन 2015 में इनका तलाक हो गया। अब कल्की इजरायली क्लासिल पियानिस्ट बॉयफ़्रेंड गाय हर्शबर्ग के साथ लिव इन में रह रही है। प्रेमी से उन्हें एक बच्चा भी है। दोनों ने अभी तक शादी नहीं की है।

श्रीदेवी

श्रीदेवी बॉलीवुड की फेमस अभिनेत्री थी। उन्होंने 1996 में एक्टर और डायरेक्टर बोनी कपूर से शादी की थी। हैरत की बात ये थी कि शादी के समय वह 7 महीने गर्भ से थी। उनके पेट में जान्हवी कपूर थी। शादी के चंद महीनों बाद ही उन्होंने बेटी को जन्म दिया था। यह बोनी कपूर की दूसरी और श्रीदेवी की पहली शादी थी।

एमी जैक्सन

अक्षय कुमार की हीरोइन रह चुकी एमी जैक्सन भी शादी के बिना ही मां बन चुकी हैं। वह अपने बॉयफ्रेंड जॉर्ज पानायियोटौ संग लीव इन रिलेशनशिप में है। इसी में रहते हुए दोनों माता पिता भी बन गए। वे अक्सर सोशल मीडिया पर अपने बच्चे और प्रेमी की तस्वीरें साझा करती रहती हैं।

गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स

गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स  बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर की प्रेमिका है। दोनों लीव इन में रहते हैं। बिना शादी इन्होंने भी एक बच्चा पैदा कर लिया। इनके बेटे का नाम अरिक है। गैब्रिएला के साथ अर्जुन साल 2018 से रिश्ते में है। इसी के चलते उनका अपनी पहली बीवी महर जेसिया से तलाक हो गया था।

आलिया भट्ट

alia bhatt

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने अप्रैल 2022 में शादी की थी। फिर नवंबर 2022 की शुरुआत में ही आलिया ने बेबी गर्ल को जन्म दिया। मतलब शादी के लगभग 7 महीने बाद ही वह मां बन गई। इससे फैंस ने कयास लगाए कि आलिया शादी के पहले गर्भवती हो गई थी। शायद इसलिए रणबीर और उन्होंने झटपट शादी कर ली।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button