समाचार

‘वंश आगे बढ़ाना है, तेरे पति से कुछ नहीं होगा’ बोल बहू से जबरन संबंध बनाता था ससुर, FIR दर्ज

ससुर और बहू का रिश्ता बाप बेट के रिश्ते के समान होता है। लेकिन उत्तर प्रदेश के आगला जिले में एक ससुर ने इस रिश्ते को तार-तार कर दिया। ससुर ने वंश आगे बढ़ाने के नाम पर अपनी बहू से कई बार जबरन संबंध बनाए। हद तो तब हो गई जब ससुर की इस काली करतूत में महिला के पति, सास और ननद ने भी साथ दिया। तो चलिए इस हैरान करने वाले मामले को और विस्तार से जानते हैं।

वंश आगे बढ़ाने के नाम पर संबंध बनाता था ससुर

सोमवार 20 जून एक पीड़ित महिला थाने शिकायत लेकर पहुंची। उसने बताया कि उसकी शादी फरवरी 2022 में दिल्ली के रहने वाले कामता प्रसाद उर्फ भोला से हुआ था। बाद में उसका पति और ससुराल वाले राजा खेड़ा रोड शमशाबाद आगरा में शिफ्ट हो गए। पिताजी ने शादी बड़ी धूमधाम से की थी। कोई कमी नहीं होने दी थी। लेकिन शादी के पहले दिन ही पति ने उसे ससुर के कमरे में भेज दिया।

बहू से कहा गया कि तुम्हारा पति वंश को आगे नहीं बढ़ा सकता है। इसलिए तुम्हें ससुर के साथ संबंध बनाने होंगे। पति की समाज में इज्जत बनाकर रखना है। वह बच्चा पैदा नहीं कर सकता ये बात बाहर न जाए इसलिए तुम ससुर से ही संबंध बना लो। बहू ने जब इस बात का विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की गई। जान से मारने की धमकी भी दी गई। फिर ससुर ने कई बार बहू से जबरन संबंध बनाए।

ससुराल से भागकर मायके पहुंची बहू, दर्ज की शिकायत

कई दिनों तक ऐसा ही चलता रहा। फिर एक दिन बहू मौका देखकर ससुरालवालों के चंगुल से भाग निकली। वह अपने मायके पहुंची। वहाँ उसने परिजनों को आपबीती सुनाई। बेटी के दुख को सुन परिजन भी हैरत में पड़ गए। वे उसे अपने साथ थाने ले गए।

यहां पीड़िता का बयान दर्ज करने के बाद एसएसपी आगरा सुधीर कुमार सिंह ने ससुराल वालों के खिलाफ फतेहाबाद सीईओ को को जांच के आदेश दिए। वहीं पीड़िता के ससुरालवालों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में व्यस्त है। उधर परिजन अभी तक इस सदमे से बाहर नहीं आ पा रहे हैं। उन्हें यकीन नहीं हो रहा कि कोई अपनी बहू के साथ ऐसा कैसे कर सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button