अध्यात्म

जुलाई का महिना इन 2 राशियों के लिए रहेगा शुभ, दुखों से मिलेगा छुटकारा, घर आएगा खूब पैसा

शनि की साढ़े साती और ढैय्या से हर कोई डरता है। यह जिसकी कुंडली में आती है उस पर मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ता है। हालांकि शनि ग्रह के राशि बदलने से इसका असर कुछ राशियों पर समाप्त हो जाता है। वहीं कुछ पर ये शुरू हो जाता है।

शनि ग्रह 12 जुलाई 2022 को राशि बदल रहा हे। वह अपनी वक्री चाल चलते हुए कुंभ राशि से मकर राशि में गोचर करने जा रहा है। इस गोचर का सभी राशियों पर शुभ या अशुभ असर पड़ेगा। इस दौरान दो विशेष राशियां ऐसी भी है जिसे इस गोचर के चलते शनि की  साढ़े साती या ढैय्या से आजादी मिल जाएगी।

वर्तमान में शनि के कुंभ राशि में होने की वजह से कर्क और वृश्चिक राशि के जातकों पर शनि की ढैय्या चल रही है। इन राशियों पर ये ढैय्या 29 अप्रैल को हुए शनि गोचर के चलते हुई थी। तब मिथुन और तुला राशि के जातकों को ढैय्या से आजादी मिल गई थी। लेकिन अब शनि के फिर से मकर राशि में प्रवेश करने से मिथुन और तुला राशि पर एक बार फिर ढैय्या शुरू हो जाएगी। वहीं कर्क और वृश्चिक राशि के जातकों पर से ढैय्या समाप्त हो जाएगी।

कर्क राशि

12 जुलाई से कर्क राशि के जातकों के सभी दुख दर्द खत्म हो जाएंगे। जीतने भी रुके हुए काम थे वह समय पर पूर्ण होंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। प्रमोशन मिलने के चांस भी हैं। बिजनेस करने वालों को भी बहुत लाभ मिलने वाला है। सेहत में सुधार होगा। टेंशन और शारीरिक कष्‍ट से आजादी मिलेगी। अपनों का साथ मिलेगा। दांपत्य जीवन खुशाल रहेगा।

किसी पुराने मित्र से भेंट लाभकारी रहेगी। घर में मांगलिक कार्य होंगे। संतान से सुख मिलेगा। समाज में इज्जत बढ़ जाएगी। पति पत्नी में प्यार बढ़ेगा। पुरानी मनोकामनाएं पूर्ण होगी। मकान खरीदी या बिक्री के लिए समय अच्छा है। कहीं पैसा निवेश करना हो तो भी ये सही समय है।

वृश्चिक राशि

शनि का गोचर वृश्चिक राशि के जातकों के लिए भी शुभ परिणाम लेकर आएगा। धन कमाने के नए साथ खुलेंगे। चारों तरफ से पैसा आएगा। उधारी का या अटका हुआ पैसा भी वापस मिल जाएगा। कोई नया मकान या वाहन खरीद सकते हैं। नई दुकान खरीदने के लिए भी समय अच्छा है। अपनों से काफी मदद मिलेगी। जिंदगी में सुख बढ़ जाएंगे।

किसी शुभ काम से लंबी यात्रा हो सकती है। करियर में शुभ समाचार मिलेंगे। नए जॉब के ऑफर आए तो उसे स्वीकार कर लेने में ही भलाई है। बिजनेस में विस्तार करने के लिए ये सही समय है। धंधे पानी में पैसा निवेश कर सकते हैं। घर में खुशी का माहौल रहेगा। जिंदगी में नए एडवेंचर मिलेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button