राशिफल

राशिफल 13 मई 2018 : आज के दिन इन 6 राशिवालों को बहुत होगा लाभ, 4 राशि को होगी परेशानियां

राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशि के अनुसार व्यक्ति के स्वभाव और भविष्य से जुड़ी कई जानकारी प्राप्त की जा सकती है। ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर ही राशिफल का निर्माण किया जाता है। ग्रहों की चाल हमेशा बदलती रहती है इसलिए हमारे दैनिक जीवन में घट रही घटनाएं भी हमेशा समान नहीं होती। आज रविवार 13 मई का दिन आपके लिए कैसा रहेगा? आज का दिन आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन ला सकता है? आपके इन सभी सवालों का जवाब आपको आज के इस राशिफल में मिलेगा, तो जानने के लिए पढ़ें आज का राशिफल। Rashifal 13 May 2018.

मेष (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज घर में शांतिपूर्ण वातावरण बना रहेगा। दैनिक कार्यों में कुछ अवरोध आएगा। विद्यार्थी अच्छा प्रदर्शन करेंगे। ऐसी कोशिश करें कि उच्च अधिकारियों से विवाद न हो। आप की आलोचनाएं ना हो ऐसे प्रयास करें। शत्रु नुकसान पहुंचा सकते हैं, सतर्कता आवश्यक है। धन का अधिक खर्च मानसिक परेशानी देगा। संबंधों में भेद उजागर होने का भय है। विवेकपूर्ण नीति को अपनाना आपके लिए हितकर रहेगा। मेहमानों का आगमन होगा। नौकरी में तरक्की के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। आपकी बुद्धि और सूझ-बूझ की समाज और परिवार में सराहना होगी। अवसर हितकर होंगे।अनावश्यक काम में समय बर्बाद न करें।

वृषभ (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज आप अपने स्वास्थ्य को नजरअन्दाज न करें। धन लाभ के नए मार्ग खुलेंगे, किसी कानूनी विवाद में फंस सकते हैं। आज अपना कीमती समय अपने पार्टनर को दें, आपके पार्टनर को आपकी जरूरत है। कई लोग आज आपके लिए मददगार साबित हो सकते हैं। लोग आपसे आज सहानु भूति रखेंगे। किसी खास शख्स या करीबी से धोखा मिलने के आसार हैं। पैसों के लेन-देन में सतर्कता बरतें। बेरोजगारों के लिये आज का दिन शुभ समाचार ला सकता है। प्रेम और वैवाहिक संबंधों में बहुत हद तक सुधार होने की संभावना है। प्रतियोगी परीक्षाओं के लिये विद्यार्थियों को कड़ी मेहनत करनी होगी।

मिथुन (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें। किसी भी व्यक्ति के साथ बौद्धिक चर्चा या वाद-विवाद न कीजिएगा। आपके मित्र पक्ष में खड़े रहकर आपकी मदद करते नजर आएंगे। आपका आज का दिन सुख-शांतिपूर्वक बीतेगा। पारिवारिक जीवन में भी आनंद छा जायेगा। शारीरिक और मानसिक स्वस्थता प्राप्त होगी। प्रोपर्टी से जुड़े लेन-देन पूरे होंगे और लाभ पहुँचाएंगे। अपनी छिपी क्षमता को बाहर लाने का यह उत्तम समय है। याद रखिए कि आंखें कभी झूठ नहीं बोलतीं। आज आपके प्रिय की आंखें आपको वाकई कुछ खास बताएंगी। परिवार के सुख-दुख के भागीदार बनें, ताकि उन्हें महसूस हो कि आप वाकई उनका ख्याल रखते हैं।

कर्क (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

गणेश जी कहते हैं अगर आज आप यात्रा कर रहे हैं तो आपको अपने सामान की अतिरिक्त सुरक्षा करने की जरूरत है। विरोधी व प्रतिद्वंदी नरम पड़ेंगे। धन, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। मित्रों से सहयोग लेना पड़ सकता है। किसी महिला के प्रति आकर्षित हो सकते हैं। मन अशांत रहेगा आपके मन की दुविधापूर्ण स्थिति से आप असंतुष्ट रहेंगे। व्यापार धीमा चलेगा। जोखिम न उठाएं। संतान पक्ष की चिंता होगी। खर्च बढ़ने से आर्थिक तंगी हो सकती है। प्रेम सम्बंधो के लिए यह समय आपके लिए बहुत ही अच्छा है। सजग होकर सही मौके का इंतजार करें। घर को सजाने-संवारने के लिए अपने खाली समय का उपयोग करें।

सिंह (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज कार्यस्थल पर किसी के प्रति आर्थिक मामलों में राहत मिलेगी। नौकरी मे तरक्की के योग बनेंगे। कोई आध्यात्मिक गुरू या बड़ा आपकी सहायता कर सकता है। प्रतिद्वंदी आप पर हावी हो सकते हैं। आज आपका मन चिंताग्रस्त रहेगा जिससे असमंजस की स्थिति बनेगी। किसी बुजुर्ग की राय आपके टूटते रिश्ते को संवार देगी। आपके कुछ विचारों के कारण परेशानी बढ़ सकती है। उन आदतों को सुधारने की कोशिश करें, जो नुकसानदायक हैं। घर-परिवार के कामों पर कोई बड़ा खर्चा भी हो सकता है। इच्छित परिणाम देने के लिए आपको अपनी कोशिशों पर एकाग्रता बनाए रखने की जरूरत है।

कन्या (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आप अपने जज्बातों पर काबू रखें तो बेहतर होगा। खुद को ज़्यादा आशावादी बनने के लिए प्रेरित करें। इससे न सिर्फ आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और व्यवहार लचीला होगा, बल्कि डर, ईर्ष्या और नफरत जैसे नकारात्मक मनोभावों में भी कमी आएगी। आपको कुछ अच्छे कार्यों का नतीजा धन प्राप्ति या इनाम के रूप में मिल सकता है। व्यापारिक यात्रा आपको काफी फायदा पहुंचाएगी। परिवार का पूर्ण सहयोग मिलेगा। आप महसूस करेंगे कि आपकी रचनात्मकता कहीं खो गयी है और फैसले करने में आपको खासी दिक्कत का सामना करना पड़ेगा। आज ज्यादा बोलना हानिकारक हो सकता है।

तुला (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज आपसी मतभेदों को भुलाकर अपने रिश्तों को कायम रखने का दिन है। आप पाएंगे कि आज हालात समाप्ति के दौर पर हैं। यह परिस्थितियां ग्रह नक्षत्रों के अनुसार बदली हैं। अपनी सोच को सकारात्मक रखते हुए सावधानी पूर्वक निर्णय लें। घर से अलग रहने को मजबूर लोग शुरुआती परेशानी का सामना कर सकते हैं। मित्रों एवं परिजनों के साथ मनमुटाव होने की और आरोग्य बिगड़ने की संभावना है। आज का दिन मध्यम फलदायी है। प्रेम के मामले में अस्वीकृति झेले जाने की संभावना है। शैक्षणिक मोर्चे पर समयाभाव में कोई प्रोजेक्ट अधूरा रह जाने के संकेत हैं। परिजनों एवं संतान से अनबन हो सकती है।

वृश्चिक (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज का दिन आपके लिए अच्छा है, इसलिए महत्वपूर्ण कार्यो को आज पूर्ण करने में भलाई है। धन लाभ की संभावना है। आप आज शारीरिक और मानसिक रूप से उत्साही रहेंगे। परिवारजनों के साथ समय आनंदपूर्वक बीतेगा। योजना फलीभूत होगी। कार्यस्थल पर सुधार होगा। मान-सम्मान मिलेगा। कोई भी नयी परियोजना शुरू करने से पहले उनकी राय भी जान लें। निजी मामलों में आपके विचारों को आसपास के लोगों का समर्थन नहीं मिल सकेगा। सौंदर्य से संबंधित वस्तुओं पर पैसा और समय खर्च हो सकता है। पूरी कोशिश कर के भी आप सबको संतुष्ट नहीं कर सकेंगे।

धनु (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज आपको अपने द्वारा किये गये कार्यों का लाभ प्राप्त होने की संभावना है, आप अपने मन को ना भटकने दें, एक रास्ता तय कर उसी पर चलें। दोस्तों से भी मुलाकात होगी। आज नई परियोजना को अमल में लाने का यह अच्छा समय हो सकता है, लेकिन किसी भी तरह का सौदा पक्का करने से पहले दस्तावेजों की जांच अच्छे से कर लें। कार्यों के प्रति जोश एवं उत्साह रहेगा। परिजनों की डिमांड पूरी करनी पड़ेगी। कुछ जरूरी योजनाएँ क्रियान्वित होंगी और आर्थिक मुनाफा पहुँचाएंगी। उलझनों के बीच में अकस्मात समस्या सुलझ जाएगी। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन हो सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

मकर (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज का दिन आपकी जिंदगी में काफी खुशियां लेकर आएगा। आय के स्रोत विकसित हो सकते हैं, आय में वृद्धि होगी। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। यात्रा आपको थकान और तनाव देगी लेकिन आर्थिक तौर पर फायदेमंद साबित होगी। दूसरों पर निर्भर ना रहें। कोई आपके काम में अवरोध पैदा कर सकता है। आप किसी पर पूरा भरोसा करेंगे तो धोखा भी मिल सकता है। परिवारजनों के साथ समय सुखपूर्वक बीतेगा। आप जो भी काम पूरी मेहनत से करेंगे उसमें आपको सफलता मिलेगी साथ ही सभी आपके काम से प्रभावित होंगे। आपको अपने अंदर एक नई उर्जा का एहसास होगा।

कुंभ (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। शत्रु पक्ष प्रभावी रहेगा। नौकरी और व्यवसाय में सहयोग से सफलता प्राप्त करेंगे। मन को शांत तथा प्रसन्न रखें। खान-पान पर विशेष ध्यान देने की जरुरत है। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहने की भी जरुरत है। मन में विचारों की प्रधानता रहेगी। जल्दबाजी में फैसले न करें, ताकि जिन्दगी में आगे आपको पछताना न पड़े। कार्यक्षेत्र में तरकीबें सफल होंगी। सामाजिक ख्याति व यश बढ़ेगा। यात्रा सुकुन देगी। प्रतिस्पर्धियों के सामने सफलता प्राप्त करेंगे। स्वभाव में क्रोध पर लगाम लगाने की आवश्यकता है। प्रियजनों के साथ हुई मुलाकात से मन आनंदित होगा।

मीन (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज आपको पुराने कर्ज से छुटकारा मिलेगा। भाग्य भरोसे ना रहे, मेहनत पर ध्यान दें। ध्यान रखें कि सब्र से आप सब कुछ जीत सकते हैं। अपने काम को पूरी तरह समझने के लिए आपको सब्र से काम लेना होगा। डर आपकी खुशी को बर्बाद कर सकता है। आपका व्यवहार आज याद रखने योग्य होगा। करीबी दोस्त आज आपकी मदद को आगे आएंगे और आपको खुश भी रखेंगे। स्थान परिवर्तन से मन प्रसन्न होगा। स्वास्थ्य का लाभ होगा। अधिकारियों को अपनी बात समझाने में सफल होंगे। आपका व्यय आपकी आय से अधिक होगा अनावश्यक व्यय को नियंत्रित करें अन्यथा आप वित्तीय संकट में हो सकते हैं।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button