बॉलीवुड

पिता आनंद आहूजा संग सैर पर निकले नन्हे वायु, मां सोनम कपूर ने दिखाई खूबसूरत झलकियां

बॉलीवुड की कई फिल्मों में नजर आ चुकी मशहूर अभिनेत्री सोनम कपूर इन दिनों मदरहुड इंजॉय कर रही है। गौरतलब है कि बेटे वायु के जन्म के बाद से ही सोनम कपूर सिल्वर स्क्रीन से दूर है। हालांकि वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव है और अक्सर अपने बेटे की तस्वीरें साझा करती रहती है।

अब हाल ही में वह अपने बेटे और पति आनंद आहूजा के साथ घूमने के लिए निकली जिसकी कुछ तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर भी साझा की है। इन तस्वीरों को देखने के बाद फैंस भी इन पर जमकर पर लुटा रहे हैं। तो आइए देखते हैं सोनम कपूर की लेटेस्ट तस्वीरें…

वायरल हो रही तस्वीर में देखा जा सकता है कि सोनम ने अलग-अलग एंगल से ली गई कई तस्वीरों को साझा किया है। कुछ तस्वीरों में वह अपने दोस्तों के साथ नजर आ रही है। वहीं आनंद आहूजा के गोद में बेटे वायु को लिए दिखाई दे रहे हैं।

इसके अलावा सोनम कपूर ने एक मिरर सेल्फी वाली तस्वीर साझा की जिसमें वह ऑल ब्लैक लुक में नजर आई। इस दौरान सोनम की हल्की स्माइल की हुई यह तस्वीर फैंस को काफी भा रही है।

इसके बाद सोनम ने अपने नन्हे बेटे वायु के साथ एक तस्वीर साझा की है जिसमें दोनों मां बेटे सोफे पर आराम से बैठे हुए हैं। इस दौरान सोनम एक बुक को पढ़ती हुई नजर आ रही है और वायु को भी दिखा रही है।

इसके अलावा उन्होंने बेटे के साथ कुछ और तस्वीरें साझा की जिसमें वह सड़कों पर घूमती भी दिखाई दे रही है। इसके अलावा एक रेस्टोरेंट में उन्होंने खाना खाया जिसकी भी तस्वीर साझा की है।

वही आनंद आहूजा अपने नन्हे बेटे वायु को गोद में लिए हुए दिख रहे हैं। देखा जा सकता है कि गोद में लिए वायु किसी चीज को निहार रहे हैं। बता दे सोनम कपूर और आनंद आहूजा ने साल 2018 में शादी रचाई थी। इसके बाद साल 2022 में यह बेटे वायु के माता-पिता बने।

बता दे शादी के बाद से ही सोनम कपूर अपने पति आनंद के साथ लंदन में रह रही है। हालांकि वह कभी कबार इंडिया आती रहती है। यदि बात की जाए सोनम कपूर की फिल्मों के बारे में तो आखरी बार उन्हें फिल्म ‘द जोया फैक्टर’ में देखा गया था जो साल 2019 में रिलीज हुई थी।

इसके बाद से ही वह एक्टिंग की दुनिया से दूर है। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो सोनम कपूर की अपकमिंग फिल्म ‘ब्लाइंड’ है जिसमें वह मुख्य किरदार में दिखाई देंगी। फ़िलहाल सोनम की तरफ से इस पर कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button