राशिफल

23 सितंबर तक राहु मिथुन राशि में रहेगा विराजमान, कौन होगा मालामाल, जानिए सभी राशियों पर प्रभाव

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार वर्ष 2020 में राहु का राशि परिवर्तन सभी 12 राशियों पर अलग-अलग रूप से प्रभाव डालने वाला है, अगर हम राहु के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त करें तो ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यह एक क्रूर ग्रह बताया जाता है, यदि किसी व्यक्ति पर राहु का अशुभ प्रभाव है तो इसकी वजह से व्यक्ति को मानसिक और शारीरिक कष्टों के साथ-साथ बहुत सी परेशानियों से गुजरना पड़ता है।

आपको बता दें कि राहु का राशि परिवर्तन हो चुका है और यह 23 सितंबर 2020 की प्रातः 8:20 तक मिथुन राशि में विराजमान रहने वाला है, इसके पश्चात यह वृषभ राशि में गोचर करेगा, आखिर सभी राशियों पर राहु का कैसा प्रभाव रहने वाला है? इस समय के दौरान आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ेगा? इसकी जानकारी आप अपनी राशि अनुसार जानिए।

आइए जानते हैं राहु का राशि परिवर्तन किन राशियों पर डालेगा शुभ प्रभाव

मेष राशि वाले लोगों के लिए राहु का राशि परिवर्तन शुभ फलदायक रहने वाला है। आपको अपने जीवन में बेहतर परिणाम देखने को मिलेंगे। राहु के शुभ प्रभाव की वजह से आपके साहस में बढ़ोतरी होने की संभावना बन रही है। वैवाहिक जीवन में अच्छे तालमेल की स्थिति बनी रहेगी। परिवार के लोग आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। इस समय के दौरान आपको कोई बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है। आप अपने मेहनत के बल पर अच्छी खासी कामयाबी प्राप्त करने में सफल होंगे।

सिंह राशि वाले लोगों के लिए राहु का गोचर बेहतर साबित होने वाला है। आपकी आमदनी में जबरदस्त इजाफा होने के योग बन रहे हैं। घर परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले हैं। कामकाज के आपको अच्छे परिणाम हासिल होंगे। कार्यस्थल में बड़े अधिकारी आपकी प्रशंसा करेंगे। व्यापार से जुड़े हुए लोगों को कोई लाभदायक समझौता हाथ लग सकता है, आपके व्यापार में विस्तार होगा। आपके द्वारा की गई यात्रा लाभदायक रहने वाली है। आपको वाहन, मकान सुख की प्राप्ति होगी।

वृश्चिक राशि वाले लोगों के ऊपर राहु का गोचर होना सफलता दायक रहने वाला है। आपको अपने हर काम काज में लगातार तरक्की हासिल होगी। यदि आप किसी नए कार्य की योजना में लगे हुए हैं, तो आपकी योजना पूरी हो सकती है। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। पारिवारिक वातावरण बेहतर रहने वाला है। घरेलू सुख साधन बढ़ सकते हैं। आपको अचानक आर्थिक लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। निजी जीवन के उतार-चढ़ाव से राहत प्राप्त होगा। आपका प्रेम जीवन बेहतर व्यतीत होने वाला है।a

आइए जानते हैं बाकी राशियों की कैसी रहेगी स्थिति

वृषभ राशि वाले लोगों के ऊपर राहु का परिवर्तन कुछ खास नहीं रहेगा। इस परिवर्तन का प्रभाव आपके आर्थिक जीवन पर पड़ने वाला है। आपको आर्थिक तंगी से गुजरना पड़ सकता है। घर परिवार में किसी बात को लेकर वाद विवाद बना रहेगा, इसलिए आपको पारिवारिक मामलों पर गंभीरता से सोच विचार करने की जरूरत है। आपको अपने शब्दों पर ध्यान देने की जरूरत है, किसी भी व्यक्ति से बोलचाल के दौरान आप अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। वाहन के प्रयोग में आपको सावधानी बरतने की आवश्यकता है।

मिथुन राशि वाले लोगों के ऊपर राहु का राशि परिवर्तन शारीरिक पीड़ा उत्पन्न कर सकता है। स्वास्थ्य से जुड़ी हुई परेशानियों से आप काफी चिंतित रहेंगे। मानसिक तनाव अधिक रहेगा। किसी महत्वपूर्ण कार्य में आपको फैसला लेना काफी कठिन हो सकता है। आप अपने कुछ कार्यों में उलझ सकते हैं। कार्यस्थल का वातावरण नकारात्मक रहेगा। किसी बात को लेकर आपके मन में बेचैनी बनी रहेगी।

कर्क राशि वाले लोगों के ऊपर राहु का मिलाजुला प्रभाव रहने वाला है। जो लोग काफी लंबे समय से विदेश जाने की योजना बना रहे थे, उनको विदेश जाने का अवसर प्राप्त हो सकता है। अचानक आपके खर्चों में बढ़ोतरी होगी, जिसको लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे, परंतु आपकी आमदनी भी अच्छी रहने वाली है। आपका रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। इस राशि के लोगों को अपनी जरूरी योजनाओं पर ध्यान देने की आवश्यकता है, अन्यथा आपकी कोई महत्वपूर्ण योजना लंबित हो सकती है। कुल मिलाकर आपको परिस्थितियों के अनुसार निर्णय लेने की आवश्यकता है, कोई भी निर्णय आप जल्दी बाजी में मत लीजिए।

कन्या राशि वाले लोगों को राहु के गोचर होने की वजह से अपने कार्य क्षेत्र में बहुत सी बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है, आपको कड़ी मेहनत करने के बावजूद भी उसके अनुसार परिणाम नहीं मिलेंगे। आपके कुछ कार्य बनते-बनते बिगड़ सकते हैं, जिसके कारण आप काफी हताश रहेंगे। अध्यात्म के क्षेत्र में रुचि बढ़ सकती है। ईश्वर की भक्ति से आपके मन को शांति प्राप्त होगी।

तुला राशि वाले लोगों को राहु के गोचर होने की वजह से कामकाज पर विशेष ध्यान देना होगा। आपको अपनी किस्मत से ज्यादा अपनी मेहनत पर भरोसा करने की आवश्यकता है, क्योंकि आपके ऊपर राहु की पैनी नजर रहने वाली है. आपके किस्मत के सितारे कमजोर रहेंगे, इसलिए आपको थोड़ा संभल कर रहना होगा। कामकाज में आपको अधिक सतर्क रहने की आवश्यकता है।

धनु राशि वाले लोगों के लिए राहु का गोचर सामान्य रहेगा। आपको अपने कामकाज में कुछ अधिक फायदे नहीं मिल पाएंगे। आप अपने सभी कार्य समय पर पूरे करके परिवार के लोगों के साथ अधिक से अधिक समय व्यतीत करने की कोशिश करेंगे। व्यापार में पार्टनर के साथ मतभेद होने की संभावना बन रही है। आप मानसिक रूप से काफी तनाव महसूस करेंगे। आपको बेकार की गतिविधियों से दूर रहने की जरूरत है। आप अपना पूरा फोकस कामकाज में लगाएं।

मकर राशि वाले लोगों को राहु के गोचर की वजह से नकारात्मक परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है। आपके कर्जों में बढ़ोतरी होगी। आपके शत्रु आपके ऊपर हावी होने की कोशिश कर सकते हैं, इसलिए आप सतर्क रहें। आपको बुरी संगति से बच कर रहना होगा, अन्यथा आपके मान-सम्मान को ठेस पहुंच सकती है। वाहन के प्रयोग में आप लापरवाही ना करें। पति-पत्नी के बीच तनाव उत्पन्न हो सकता है। आप अपने वैवाहिक जीवन को लेकर काफी चिंतित रहेंगे।

कुंभ राशि वाले लोगों को इस समय के दौरान सतर्क रहना होगा। राहु के गोचर होने की वजह से छात्रों को शिक्षा में बहुत सी परेशानियों से गुजरना पड़ेगा। संतान की तरफ से आपको कष्ट मिलने के योग बन रहे हैं। कामकाज की योजनाओं में आपको अधिक संघर्ष करना पड़ सकता है। बड़े अधिकारियों के साथ तालमेल खराब हो सकते हैं। इस राशि के लोगों को अपनी भावनाओं पर काबू रखने की जरूरत है। आप भावनाओं में बहकर कोई भी महत्वपूर्ण फैसला मत लीजिए।

मीन राशि वाले लोगों को राहु के गोचर होने की वजह से सुखों में कमी आने की संभावना बन रही है। आपको शारीरिक परेशानी का सामना करना पड़ेगा। माता की सेहत को लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे। घर-परिवार में परिस्थितियां खराब हो सकती हैं। आप अपने गुस्से और वाणी पर काबू रखें। आपको इस समय के दौरान किसी भी नए कार्य में हाथ डालने से बचना होगा। कोई भी जोखिम भरा काम अपने हाथ में ना लें।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button