बॉलीवुड

प्रेग्नेंट होने की वजह से आलिया ने जल्दीबाजी में की थी शादी? डिलीवरी डेट आने पर उठे कई सवाल

बॉलीवुड इंडस्ट्री के मोस्ट पॉपुलर कपल रणबीर कपूर और आलिया भट्ट आए दिन चर्चा में रहते हैं। गौरतलब है कि, आलिया इन दिनों प्रेगनेंसी फेज इंजॉय कर रही हैं। रिपोर्ट की माने तो आलिया भट्ट 20 से 30 नवंबर के बीच अपने बच्चे को जन्म दे सकती है। हालांकि अभी तक उनके डिलीवरी की कोई पक्की तारीख सामने नहीं आई। इसी बीच दावा किया जा रहा है कि आलिया भट्ट शादी के पहले प्रेग्नेंट हो गई थी। यही वजह है कि उन्होंने शादी के तुरंत बाद में प्रेगनेंसी का ऐलान कर दिया था।

alia bhatt

शादी के ढाई महीने बाद आलिया ने की थी प्रेग्नेंसी की घोषणा
गौरतलब है कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी 14 अप्रैल साल 2022 को मुंबई में हुई। उनकी शादी में बॉलीवुड दुनिया से जुड़े कई सितारे शामिल हुए थे। शादी के ढाई महीने बाद ही आलिया भट्ट अपने प्रेगनेंसी की घोषणा कर दी थी। ऐसे में हर कोई शॉक्ड हो गया था।

यहीं से सवाल उठने लगे थे कि, आलिया भट्ट अपनी शादी से पहले प्रेग्नेंट हो गई थी। ऐसे में उन्होंने जल्दबाजी में शादी रचाई। बता दें, आलिया भट्ट ने एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा कि, “हमारा बच्चा जल्दी ही आ रहा है।” यदि आलिया 20 से 30 नवंबर के बीच अपने बच्चे को जन्म देगी तो आलिया के लिए ये डबल ख़ुशी का मौका होगा। दरअसल 28 नवंबर को आलिया की बहन शाहीन भट्ट का बर्थडे रहता है।

alia bhatt

गौरतलब है कि शादी से पहले इस कपल ने करीब 5 साल तक एक दूसरे को डेट किया। इससे पहले रणबीर का नाम मशहूर एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और कैटरीना कैफ के साथ जुड़ा था। तो वहीं आलिया का नाम वरुण धवन से लेकर सिद्धार्थ मल्होत्रा जैसे एक्टर के साथ जुड़ चुका है।

alia bhatt

इन फिल्मों में नजर आएँगे आलिया और रणबीर
बात की जाए आलिया और रणबीर की फिल्म के बारे में तो इस कपल को आखरी बार फिर में ‘ब्रह्मा शास्त्र’ में देखा गया था। धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बनी इस फिल्म में आलिया और रणबीर के अलावा जाने-माने अभिनेता अमिताभ बच्चन, नागार्जुन, शाहरुख खान, सौरव गुर्जर, मौनी रॉय जैसे बड़े कलाकार नजर आए थे।

alia bhatt

इसके अलावा आलिया भट्ट जल्द ही मशहूर एक्टर रणवीर सिंह के साथ फिल्म ‘रॉकी एंड रानी की प्रेम कहानी’ में नजर आएंगी। इसके अलावा उनके पास एक हॉलीवुड प्रोजेक्ट है जिसका नाम ‘हार्ट आफ स्टोन’ है।

alia bhatt

यदि बात की जाए रणबीर कपूर की अपकमिंग फिल्मों के बारे में तो वह जल्द ही फिल्म ‘एनिमल’ में नजर आएंगे जिसमें उनके साथ साउथ इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना मुख्य किरदार में होंगी। इसके अलावा भी रणबीर के पास अन्य फ़िल्में भी है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button