बॉलीवुड

6 की उम्र से शुरू किया गाना, आज है इंडस्ट्री की सबसे महंगी गायिका,अब इतनी संपत्ति की हैं मालकिन

हिंदी सिनेमा की मशहूर गायिका अलका याग्निक काफी लंबे समय से दर्शकों के दिलों पर राज कर रही है। अपनी बेहतरीन आवाज के जरिए बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपार सफलता हासिल करने वाली अलका याग्निक ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक सुपरहिट गाने गाए जिन्हें आज भी दर्शक सुनना पसंद करते हैं। बता दें, आज 20 मार्च 2023 को अलका याग्निक अपना 57वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही है। इस मौके पर हम आपको बताने जा रहे हैं अलका याग्निक की संपत्ति के बारे में….

6 की उम्र से हो गई थी करियर की शुरुआत

alka yagnik

बता दें, अलका याग्निक ने महज 6 साल की उम्र में ही गाना गाना शुरू कर दिया था। दरअसल, 20 मार्च 1966 को गुजराती परिवार में जन्मी अलका याग्निक की मां शोभा याग्निक भी काफी अच्छी गायिका थी। ऐसे में बचपन से ही अलका को संगीत में रुझान था और यही वजह थी कि उन्होंने करीब 6 साल की उम्र में ही रेडियो स्टेशन के जरिए अपनी पहचान बना ली।

alka yagnik

इसके बाद 14 साल की उम्र में उन्हें पहला ब्रेक मिला जिसके बाद वह रातोंरात सुर्खियों में आ गई। दरअसल, महज 14 साल की उम्र में ही अलका याग्निक ने ‘पायल की झंकार’ का गाना ”थिरकत अंग लचक झुकी’ गाया जिसे लोगों ने खूब प्यार दिया। इसके बाद अलका याग्निक को अमिताभ बच्चन की फिल्म ‘लावारिस’ के ‘मेरे अंगने में’ गाने का मौका मिला जिसके बात तो उनकी किस्मत चमक उठी।

alka yagnik

‘एक दो तीन..’ से मिली बड़ी पहचान

इसके बाद साल 1988 में रिलीज हुई फिल्म ‘तेज़ाब’ के गाने ‘एक दो तीन’ से अलका याग्निक को जबरदस्त सफलता हासिल हुई और उनके पास काम की कोई कमी नहीं रही। बता दे अलका याग्निक अपने करियर में करीब 700 से भी ज्यादा फिल्मों के लिए गाने गा चुकी है। इतना ही नहीं बल्कि उन्होंने अपने करियर में दो बार नेशनल अवार्ड भी हासिल कर लिया है।

alka yagnik

इसके अलावा उन्हें करीब 7 फिल्मफेयर अवार्ड भी मिल चुके हैं। ऐसे में आप अंदाजा लगा सकते हैं कि अलका याग्निक की जिंदगी महारानियों की तरह है। वह अपनी लग्जरी लाइफ के लिए भी जानी जाती है।

alka yagnik

इतनी है गायिका की संपत्ति

alka yagnik

रिपोर्ट की मानें तो अलका याग्निक केवल एक गाने के लिए 12 से 13 लाख रुपए वसूलती है जबकि उनकी महीने की कमाई 21 लाख है और साल भर की कमाई 2 करोड़ के आसपास आंकी गई है। इसके अलावा वह एंडोर्समेंट के लिए भी करीब 16 लाख चार्ज करती है जबकि वह रियल स्टेट और स्टॉक्स में भी निवेश करती है।

alka yagnik

ऐसे में आंकड़ा लगाया जाए तो अलका याग्निक की टोटल संपत्ति 60 करोड़ से भी अधिक बताई जाती है। फिलहाल अलका याग्निक कम ही गाने गा रही है, इसके बावजूद उनकी कमाई में कोई कमी नहीं आई। बता दे अलका याग्निक के सुपरहिट गानों में ‘चुराके दिल मेरा’, ‘अगर तुम साथ हो’, ‘टिप टिप बरसा पानी’, ‘ए मेरे हमसफर’ जैसे कई सुपरहिट गाने हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button