अध्यात्म

इन राशियों की जिंदगी सवार देगा गजकेसरी योग, गुरु-चंद्र का मिलन बनाएगा धनवान, आएगी ढेरों खुशियां

ज्योतिष शास्त्र ग्रहों के परिवर्तन और गोचर के आधार पर राशियों का भविष्यफल बताता है। वर्तमान में गुरु बृहस्पति मीन राशि में विराजित हैं। वहीं चंद्र ग्रह भी इस राशि में पहले से आ चुका है। ऐसे में गुरु और चंद्र मिलकर गजकेसरी योग (Gajakesari Yoga) का निर्माण कर रहे हैं। यह योग तीन खास राशियों के जीवन में ढेर सारी खुशियां लेकर आएगा। इनका भाग्य तेजी से बदल जाएगा। तो चलिए जानते हैं कि ये लकी राशियां कौन सी है।

कन्या राशि

गजकेसरी राजयोग इस राशि के लिए ढेर सारी खुशियां लेकर आएगा। इनके सभी पुराने रोग और दुख दूर हो जाएंगे। भगवान इनका साथ देंगे। पैसों को लेकर सभी समस्याएं खत्म हो जाएगी। नए जॉब के ऑफर मिलेंगे। बॉस आपके काम से खुश रहेगा। नया बीजनेस शुरू करने के लिए समय उत्तम है।

समाज में आपकी तारीफ होगी। आपकी भौतिक सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी। नए मकान या वाहन खरीदी के योग बन सकते हैं। किसी लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। यह यात्रा धार्मिक भी हो सकती है। इस यात्रा से आपको लाभ होगा। आपका अटका हुआ धन भी वापस मिल जाएगा। कोर्ट कचहरी के मामले आपके पक्ष में होंगे।

धनु राशि

धनु राशि के जातकों को भी गजकेसरी राजयोग का अच्छा खासा लाभ मिलेगा। इनके जीवन में ढेर सारी खुशियां आएगी। भाग्य इनका साथ देगा। यह जिस भी काम में हाथ डालेंगे उसमें सफलता प्राप्त होगी। जमीन जायदाद से जुड़े मामलों में चीजें इनके हक में होगी। कुंवारे लोगों की शादी का योग बनेगा। अच्छा जीवनसाथी मिलेगा।

लोग आपकी इज्जत करेंगे। आपकी समाज में तारीफ होगी। सेहत में सुधार देखने को मिलेगा। बीजनेस में कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है। जॉब के बड़े ऑफर मिल सकते हैं। प्रेम प्रसंग के मामले में सफलता हाथ लगेगी। बिगड़े काम भी बन जाएंगे। शत्रु आपके सामने हार मान लेंगे। पुराने मित्र से मुलाकात लाभकारी रहेगी।

मीन राशि

गजकेसरी राजयोग का निर्माण मीन राशि में गुरु और चंद्र की मौजूदगी से ही हो रहा है। ऐसे में यह योग इस राशि को सबसे अधिक लाभ देगा। इनके जीवन में एक के बाद एक ढेर सारी खुशियां आएगी। शत्रु आपके सामने घुटने टेक देगा। आपके सभी सपने पूरे होंगे। आप अपने लक्ष्य को भेदने का तरीका खोज लेंगे।

किस्मत आपका हर पल साथी देगी। आपकी मेहनत, लगन और हुनर आपको नया मुकाम हासिल करने में मदद करेगी। आप अपनी उपलब्धियों से सबका मुंह बंद कर दोगे। लक्ष्मीजी का आशीर्वाद भी आपके साथ रहेगा। पैसा कमाने के नए साधन मिलेंगे। अपनों का साथ मिलेगा। शादी के योग बन सकते हैं। कहीं दूर यात्रा पर जा सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button