समाचार

घरवालों ने जिस लड़की से तय की शादी उसे ही भगा ले गया लड़का, चोरी चुपके की शादी

उत्तर प्रदेश के अमरोहा में एक अनोखा मामला सामने आया है। यहां दो परिवार के लोगों ने अपनी मर्जी से लड़का-लड़की का रिश्ता तय किया। फिर दोनों की सगाई भी तय कर दी। शादी की तारीख भी निकल गई। यह एक अरेंज मैरज होने वाली थी। लेकिन इसके बावजूद लड़का अपनी मंगेतर को घर से भगाकर ले गया। इतना ही नहीं दोनों ने परिवार वालों की जानकारी के बिना निकाह भी कर लिया। तो आखिर लड़का-लड़की ने ऐसा क्यों किया? चलिए जानते हैं।

मंगेतर को भगा ले गया युवक

दरअसल ये हैरान करने वाला मामला शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कुरैशी का है। यहां रहने वाले एक मजदूर ने अपने बेटे का रिश्ता अपनी साली की बेटी से तय किया था। उसकी साली भी उसी मोहल्ले में रहती है। दोनों परिवार इस शादी को राजी थे। लड़का-लड़की की मंगनी भी कर दी। शादी की तारीख दिसंबर में निकली। शादी से लड़का-लड़की भी बहुत खुश थे। दरअसल दोनों काफी समय से एक दूसरे को चाहते थे।

फिर एक दिन लड़की के घरवालों ने अचानक रिश्ता तोड़ने की बात छेड़ दी। वह बेटी के लिए कहीं और रिश्ता ढूँढने लगे। यह बात लड़की ने अपने मंगेतर को बताई। इसे सुन वह भी हक्का बक्का रह गया। चुकी लड़का लड़की एक दूसरे से बहुत प्रेम करते थे इसलिए इस शादी को किसी भी कीमत पर करना चाहते थे। फिर दोनों ने एक ऐसा प्लान बनाया जिसने परिवारवालों के होश उड़ा दिए।

चोरी चुपके कर ली शादी

लड़का अपनी मंगेतर को भगाकर ले गया। इतना ही नहीं उसने परिवार की जानकारी के बिना चुपके से निकाह भी कर लिया। इस बीच लड़की के घरवालों ने बेटी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर दी। जब पुलिस ने मामले की जांच की तो पाया कि लड़की को उसका मंगेतर ही भागकर ले गया है। यह जानकारी लगते ही दोनों परिवार के झगड़े और भी बाढ़ गए।

हालांकि लड़की ने पुलिस के सामने कह दिया कि उसने ये शादी अपनी मर्जी से की है। इसके बाद रिश्तेदारों की पंचायत हुई। सभी ने दोनों पक्षों का समझौता करवा दिया। समझौता होने के बाद पुलिस भी इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की। अब लड़का और लड़की दोनों एक दूसरे के साथ हंसी खुशी रह रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button