बॉलीवुड

सलमान खान की बहन से रेखा तक, 1 साल भी नहीं चली इन सितारों की शादी, किसी की हुई मौत किसी का तलाक

कहते हैं शादी 7 जन्मों का बंधन होता है। लेकिन कई बार ये बंधन इतना कमजोर होता है कि कुछ सालों में ही पति और पत्नी तलाक लेकर अलग हो जाते हैं। बॉलीवुड में भी ऐसी कई शादियां हुई है। आज हम आपको फिल्म इंडस्ट्री की सबसे छोटी शादियों के बारे में बताने जा रहे हैं।

रेखा और मुकेश अग्रवाल

बॉलीवुड की एवरग्रीन ब्यूटी रेखा की शादीशुदा जिंदगी कोई खास नहीं रही। उन्होंने 1990 में बीजनेसमैन मुकेश अग्रवाल से शादी की थी। लेकिन इस शादी को एक साल भी पूरा नहीं हुआ और मुकेश ने आत्महत्या कर ली। इसके बाद रेखा ने कभी शादी नहीं की। 68 वर्ष की उम्र में भी वह सिंगल रह रही हैं। उनकी कोई संतान भी नहीं हैं।

सारा खान और अली मर्चेंट

सारा खान टीवी की दुनिया की जानी मानी अभिनेत्री हैं। उन्होंने नेशनल टीवी पर अली मर्चेंट से शादी की थी। यह बिग बॉस 4 की बात है। सारा इस शो का हिस्सा थी। यहां बिग बॉस क घर में ही दोनों की शादी हुई थी। लेकिन हैरत की बात ये रही कि बिग बॉस के खत्म होने के महज दो महीने के बाद ही दोनों अलग हो गए। ऐसे कयास लगाए गए कि उन्होंने ये शादी बस पब्लिसिटी के लिए की थी।

मंदाना करीमी और गौरव गुप्ता

मंदाना करीमी बिग बॉस 9 में दिखी थी। वह एक मॉडल और अभिनेत्री हैं। उन्होंने साल 2017 में गौरव गुप्ता से शादी की थी। लेकिन 6 महीने के बाद से ही दोनों में टकरार होने लगी। मंदाना ने आरोप लगाया कि उनके पति व ससुरालवालों को उनका मॉडलिंग करना पसंद नहीं है। कुछ सालों की अनबन के बाद दोनों ने 2021 में तलाक ले लिया।

करण सिंह ग्रोवर और श्रद्धा निगम

टीवी और फिल्म अभिनेता करण सिंह ग्रोवर ने लाइफ में तीन शादियां की। पहली शादी उन्होंने श्रद्धा निगम से 2008 में की थी। लेकिन 2009 में दोनों का तलाक हो गया। दूसरी शादी उन्होंने जेनिफर विनगेट से 2012 में की थी। लेकिन यह शादी भी दो साल टिकी और 2014 में इनका तलाक हो गया। इसके बाद उन्होंने 2016 में बिपाशा बसु से शादी रचाई। यह शादी अभी तक टिकी हुई है।

पुलकित सम्राट और श्वेता रोहिरा

फुकरे, सनम रे जैसी फिल्मों का हिस्सा रहे अभिनेता पुलकित सम्राट ने 2014 में श्वेता रोहिरा से शादी की थी। श्वेता एक एक्ट्रेस, राइटर और मॉडल है। वह सलमान खान की मुंहबोली बहन यानि रखी सिस्टर भी हैं। पुलकित और श्वेता की शादी महज 11 महीने ही चली। साल 2015 में दोनों तलाक लेकर अलग हो गए।

दिव्या भारती और साजिद नाडियाडवाला

दिव्या भारती बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री हुआ करती थी। उन्होंने साल 1992 में डायरेक्टर साजिद नाडियाडवाला से शादी की थी। लेकिन यह शादी 11 महीने ही चल सकी। दरअसल दिव्या अपनी बिल्डिंग की बालकनी से नीचे गिर गई थी। अब ये आत्महत्या थी, हत्या या बस एक हादसा, यह रहस्य आज तक अनसुलझा है। बता दें कि दिव्या तब महज 19 साल की थी।

मल्लिका शेरावत और करण सिंह गिल

मल्लिका शेरावत बॉलीवुड की हसीन अभिनेत्री हैं। उन्होंने साल 2000 में पायलेट करण सिंह गिल से शादी की थी। लेकिन यह शादी एक साल भी नहीं टिकी और 2001 में दोनों का तलाक हो गया। इस तलाक के बाद ही मल्लिका ने बॉलीवुड में कदम रखा और छा गई। हालांकि इन दिनों वह फिल्मों में ज्यादा नजर नहीं आती हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button