बॉलीवुड

रेखा की कोई संतान नहीं, फिर गोद में बैठी ये बच्ची कौन है? सच्चाई जान फटी रह जाएगी आंखें

बचपन के दिन भी बड़े अच्छे होते थे। तब किसी बात की कोई टेंशन नहीं होती थी। यहां तक कि आपको गोद में संभालने वाले भी बहुत होते थे। ये बात तो तय है कि बच्चे सभी क्यूट होते हैं। इसलिए हर कोई इन्हें गोद में लेना और खिलाना पसंद करता है। फिर हम जैसे जैसे बड़े होते हैं, हमारी क्यूटनेस भी कम होती जाती है। लेकिन कुछ लोग बड़े होने पर भी क्यूट होते हैं। जैसे कि रेखा की गोद में बैठी ये बच्ची।

बॉलीवुड एक्ट्रेस है रेखा की गोद में खेल रही बच्ची

दोस्तों इस तस्वीर को ध्यान से देखिए। इसमें आपको बॉलीवुड की एवरग्रीन ब्यूटी रेखा दिखाई दे रही हैं। उनकी गोद में एक क्यूट सी बच्ची भी है। यह बच्ची वर्तमान में बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री बन चुकी हैं। इतना ही नहीं ये बच्ची अब खूबसूरती के मामले में रेखा से भी आगे निकल गई है। 24 साल की होने के बावजूद इसकी क्यूटनेस 1 प्रतिशत भी कम नहीं हुई है। तो क्या आप ने इसे पहचाना?

बता दें कि सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ट्रेंड चल रहा है। इसमें आपको बॉलीवुड सितारों के बचपन की तस्वीरें दिखाई जाती है। फिर आपको उन्हें पहचानने के लिए कहा जाता है। यदि आप भी एक बॉलीवुड फैन हैं और आप में दिमाग है तो फटाफट इस बच्ची को पहचानकर दिखाइए। चलिए हम आपको एक हिंट देते हैं। इस बच्ची ने अभी तक बॉलीवुड में 3-4 फिल्में ही की हैं। इसके पापा भी फिल्मों में अभिनेता हैं। तो अब पहचाना क्या?

24 की उम्र में भी बच्ची जैसी क्यूट है अनन्या पांडे

अब तक आप समझ ही गए होंगे कि तस्वीर में दिख रही बच्ची और कोई नहीं बल्कि अनन्या पांडे है। वह बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडे की बेटी हैं। अनन्या ने साल 2019 में करण जौहर की फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2’ से बॉलीवुड डेब्यू किया था। फिर वह पति पत्नी और वो, खाली पीली और लाईगर जैसी फिल्मों में भी नजर आई। इस दौरान उनका नाम ईशान खट्टर और विजय देवरकोंडा के साथ भी जुड़ा। हालांकि किसी ने अपने रिश्ते की आधिकारिक पुष्टि नहीं की।

अनन्या सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। उनके इंस्टाग्राम पर दो करोड़ 41 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। यहां वे आए दिन अपनी तस्वीरें फैंस के साथ साझा करती रहती हैं। फैंस को भी अनन्या की क्यूट और हॉट तस्वीरें बड़ी पसंद आती है। काम की बात करें तो अनन्या जल्द ही ‘ड्रीम गर्ल 2’ में दिखाई देंगी। इसमें आयुषमान खुराना लीड रोल में होंगे। फिल्म इस साल 23 जून को रिलीज होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button