बॉलीवुड

अमीरी के मामले में हीरो से कम नहीं है ये 10 एक्ट्रेसेस, हर साल करती है करोड़ों की कमाई

महिलाओं का योगदान किसी भी क्षेत्र में अब पुरुषों से कम नहीं है। हर एक फील्ड में महिलाएं अपना नाम कमा रही है। वही फिल्म इंडस्ट्री को हमेशा से ही पुरुष प्रधान कहा गया है लेकिन फिल्मी दुनिया में भी ऐसी कई एक्ट्रेसेस है जिन्होंने अपनी मेहनत के बलबूते पर इंडस्ट्री में बड़ा मुकाम हासिल किया है।

इतना ही नहीं बल्कि उन्होंने अपनी कड़ी मेहनत और लगन से यह साबित कर दिया कि पुरुषों की तरह ही वह भी हर एक फील्ड में अपना योगदान दे सकती है। वीमेंस डे के इस मौके पर आज हम आपको बताएंगे बॉलीवुड इंडस्ट्री से जुड़ी कुछ ऐसी ही अभिनेत्रियों के बारे जो कमाई के मामले में बॉलीवुड अभिनेताओं से भी आगे हैं। तो आइए जानते हैं इन अभिनेत्रियों के बारे में…

प्रियंका चोपड़ा

priyanka chopra

इस लिस्ट में सबसे पहला नाम है बॉलीवुड इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा का। बता दे प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड की दूसरी सबसे अमीर एक्ट्रेस कही जाती है। इन की सालाना कमाई 8 करोड़ से भी ज्यादा है। बता दे प्रियंका यूएस में रहती है और उनकी संपत्ति 580 करोड़ से भी ज्यादा बताई जाती है।

ऐश्वर्या राय बच्चन

priyanka chopra

दूसरा नाम है बॉलीवुड की खूबसूरत हसीना ऐश्वर्या राय का। बता दे ऐश्वर्या राय के पास 828 करोड़ रुपए की संपत्ति है। वह अपनी फिल्मों के साथ-साथ ब्रांड एंडोर्समेंट और स्मार्ट इन्वेस्टमेंट के जरिए भी करोड़ों की कमाई करती है।

करीना कपूर खान

priyanka chopra

बॉलीवुड की कई फिल्मों में अपनी एक्टिंग का हुनर दिखा चुकी मशहूर एक्ट्रेस करीना कपूर खान करीब 440 करोड़ों रुपए की मालकिन है। करीना हर साल करीब 12 करोड़ कमाई करती है। इसके अलावा कई ब्रांड प्रमोशन के जरिए भी वह करोड़ों की कमाई करती है।

आलिया भट्ट

richest actress

अपनी शानदार एक्टिंग के जरिए इंडस्ट्री में बड़ा मुकाम हासिल करने वाली आलिया भट्ट करीब 557 करोड रुपए की मालकिन है। बता दे आलिया ने अपनी मेहनत के बल पर इतनी कमाई की है। वह एक फिल्म के लिए करीब 15 करोड़ से भी ज्यादा की फ़ीस लेती है।

अनुष्का शर्मा

richest actress

बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री अनुष्का शर्मा भी 255 करोड की संपत्ति की मालकिन है। अनुष्का ने अपने करियर में कई फिल्मों में काम किया है और अपने हुनर के माध्यम से उन्होंने इंडस्ट्री में एक अलग छाप छोड़ी। अनुष्का भी बॉलीवुड की अमीर एक्ट्रेस में से एक है।

माधुरी दीक्षित

richest actress

बॉलीवुड इंडस्ट्री की धक-धक गर्ल कही जाने वाली माधुरी दीक्षित ना केवल अपनी शानदार एक्टिंग के लिए मशहूर है बल्कि उनका डांस और उनकी स्माइल भी काफी पॉपुलर है। माधुरी ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्मों में काम किया और वह कई विज्ञापन में भी नजर आ चुकी है। वर्तमान में माधुरी की संपत्ति 248 करोड़ बताई जाती है।

दीपिका पादुकोण

richest actress

अपनी बेहतरीन अदाकारी से लोगों के दिलों में खास जगह बनाने वाली दीपिका पादुकोण हर साल 24 करोड़ से भी ज्यादा की कमाई करती है। वह न केवल फिल्मों के माध्यम से पैसा कमाती है बल्कि विज्ञापन के माध्यम से भी जबरदस्त कमाई करती है। वर्तमान में दीपिका पादुकोण 314 करोड की प्रॉपर्टी की मालकिन है।

कैटरीना कैफ

richest actress

बॉलीवुड की बार्बी डॉल कही जाने वाली कैटरीना कैफ हर साल 25 से 30 करोड़ की कमाई करती है। बता दे कैटरीना फिल्मों के अलावा विज्ञापन के माध्यम से भी तगड़ी कमाई करती है।

जैकलिन फर्नांडीस

richest actress

जैकलिन फर्नांडीस का नाम भला कौन नहीं जानता। बता दे जैकलिन फर्नांडीस भी करीब 101 करोड रुपए की संपत्ति की मालकिन है। वह हर साल 9.50 करोड रुपए की कमाई करती है।

श्रद्धा कपूर

shraddha kapoor

बॉलीवुड की कई फिल्मों में नजर आ चुकी एक्ट्रेस और अभिनेता शक्ति कपूर की बेटी श्रद्धा कपूर भी आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है। वह हर साल करोड़ों की कमाई करती है। श्रद्धा के पास वर्तमान में 112 करोड की प्रॉपर्टी है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button