बॉलीवुड

शूटिंग के लिए मनाली पहुंची काजोल को आतंकवादी मुठभेड़ में लगी गोली! वायरल हुई तस्वीरें

बॉलीवुड इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस काजोल अपनी शानदार एक्टिंग के लिए मशहूर है। बता दें, काजल काफी लंबे समय से दर्शकों का मनोरंजन कर रही है। वहीं उनकी फिल्में भी बॉक्स ऑफिस पर कमाल का प्रदर्शन करती है। अब इन दिनों काजल अपनी अपकमिंग फिल्म ‘सरजमीं’ की शूटिंग में व्यस्त हैं जिसके सेट से तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। रिपोर्ट की मानें तो शूटिंग करने के दौरान काजल को आतंकवादियों से मुठभेड़ के दौरान गोली लग गई। तो आइए जानते हैं पूरा मामला क्या है?

काजोल पर फिल्माया गया सीन
दरअसल, फिल्म सरजमीं की शूटिंग इन दिनों हिमाचल प्रदेश में चल रही है। रिपोर्ट की माने तो मनाली के पश्चिमी हिमालयन पर्वतारोहण संस्थान पर फिल्म की शूटिंग हुई जहां पर आतंकवादियों से मुठभेड़ का सीन फिल्माया गया।

kajol

kajol

देखा जा सकता है कि नदी किनारे कई लोग खड़े हुए हैं। इसी दौरान काजोल फिल्म की शूटिंग करती हुई दिखाई दे रही है। फिल्म के सीन के अनुसार काजोल को आतंकवादियों से मुठभेड़ के दौरान गोली लग जाती है।  इसके बाद वह नदी में गिर जाती है।

kajol

बता दे काजोल ने खुद सोशल मीडिया पर इससे जुड़ी तस्वीर साझा की है। सूत्रों के अनुसार, फिल्म में पर्वतारोहण संस्थान के जंगल को पाकिस्तान या भारत दर्शाया गया है। कहा जा रहा है कि, काजोल नदी में गिरने के बाद बह कर वहां पहुंच जाती हैं।

kajol

इस फिल्म में काजोल के साथ मशहूर एक्टर सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान व साउथ इंडस्ट्री के स्टार पृथ्वीराज भी नजर आएंगे। फिल्म में काजोल इब्राहिम अली खान की मां का किरदार निभा रही है।

kajol

24 की उम्र में कर ली थी शादी
बात की जाए काजल की निजी जिंदगी के बारे में तो उन्होंने जाने-माने अभिनेता अजय देवगन से शादी रचाई है। काजल ने अपने करियर की पिक पर ही अजय देवगन से शादी कर ली थी।  हालांकि उनकी यह शादी आसान नहीं रही क्योंकि शादी के बाद उन्होंने दो बार मिसकैरेज का दर्द मिला।

kajol

हाल ही में हुए इंटरव्यू के दौरान काजोल ने खुलासा किया कि, वह पहली बार अजय से फिल्म ‘हलचल’ के सेट पर मिली थी। यहां पर दोनों एक दूसरे से खास बातचीत नहीं करते थे ,लेकिन धीरे-धीरे इनकी दोस्ती हुई। फिर यह दोनों एक दूसरे को डेट करने लगे। इसके बाद महज 24 साल की उम्र में ही काजोल ने अजय देवगन से शादी रचा ली थी।

kajol

2 बार झेला मिसकैरेज का दर्द
बता दें, इसके बाद काजल ‘कभी खुशी कभी गम’ के दौरान प्रेग्नेंट थी लेकिन उनकी खुशी दुख में तब्दील हो गई।  दरअसल जहां फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल साबित हुई थी तो वहीं काजोल की निजी जिंदगी उथल-पुथल चल रही थी। इस दौरान काजल मिसकैरेज के दर्द से गुजर रही थी।  हाल ही में उन्होंने बताया था कि इसके बाद दोबारा उन्होंने अपने बच्चे को खो दिया था।

काजोल ने कहा कि, “फिर उपर वाले की मेहरबानी हुई। आज हमारे पास न्यासा और युग हैं, हमारा परिवार पूरा हो गया। ” बता दे काजोल को आखरी बार फिल्म ‘सलाम वैंकी’ में देखा गया था जिसमें उनकी परफॉर्मेंस को काफी पसंद किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button