बॉलीवुड

उसकी वजह से सुबह और शाम खुश रहता हूं… मलाइका अरोड़ा संग रोमांस पर बोले अर्जुन कपूर

बॉलीवुड इंडस्ट्री की हॉट एंड बोल्ड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा को भला कौन नहीं जानता। अपनी फ़िल्मी लाइफ से ज्यादा अपनी लव लाइफ को लेकर चर्चा में रहती है। अब इन दिनों मलाइका के बॉयफ्रेंड और एक्टर अर्जुन कपूर की फिल्म ‘कुत्ते’ सिनेमाघरों में लग चुकी है। हालांकि फिल्म को कोई खास रिस्पांस नहीं मिल रहा है।

arjun kapoor

अर्जुन जोरों शोरों से फिल्म के प्रमोशन में जुटे हुए हैं। इसी बीच उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा को लेकर खास बातचीत की। उन्होंने बताया कि जब उनके पास मलाइका अरोड़ा होती है तो वह किस तरह से रहते हैं और उनकी जिंदगी में मलाइका के होने से कितने खुश है?

मलाइका से 13 साल छोटे हैं अर्जुन

सबसे पहले तो हम आपको यह बता दे कि मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर करीब साल 2018 से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। मलाइका की शादी पहले मशहूर एक्टर अरबाज खान से हुई थी जिनसे उन्हें एक बेटा भी हुआ। लेकिन बाद में इन दोनों का तलाक हो गया। इसके बाद यह अलग-अलग रहने लगे।

arjun kapoor

अरबाज खान से अलग होने के बाद मलाइका का दिल अर्जुन कपूर पर आ गया और यह दोनों एक दूसरे को डेट करने लगे। बता दे इनकी उम्र में करीब 13 साल का फासला है। हालांकि इनकी जोड़ी बॉलीवुड इंडस्ट्री की पॉपुलर जोड़ी है। इसी बीच अर्जुन कपूर ने अपनी फिल्म के प्रमोशन के दौरान अपने करीबी रिश्तो के बारे में बातचीत की।

arjun kapoor

उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा को लेकर कहा कि, “मलाइका को डेट करने के बाद वो अब रात को चैन की नींद सो पाते हैं। मलाइका के आने से उन्हें रातों में सुकून की नींद आने लगी है। जब वो सोने जा रहे होते हैं और जब वो उठते हैं, वो खुश होते हैं और इसका श्रेय मलाइका को जाता है।”

कब शादी करेंगे मलाइका और अर्जुन?

arjun kapoor

पिछले दिनों मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर की शादी की चर्चा भी हो रही थी। हालांकि अभी तक कपल की तरफ से शादी पर कोई बयान नहीं आया। वहीं अर्जुन का कहना है कि पहले वह अपने करियर पर ध्यान देना चाहते हैं। इसके बाद शादी के बारे में फैसला करेंगे। वही मलाइका को भी अभी शादी के बंधन में नहीं बंधना।

arjun kapoor

बात की जाए फिल्म ‘कुत्ते’ के बारे में तो रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने पहले दिन महज 1.7 करोड़ रुपए का बिजनेस किया। वहीं रिलीज के दूसरे दिन ‘कुत्ते’ 1.25 करोड़ रुपये का ही कलेक्शन कर पाई। फिल्म में अर्जुन कपूर के साथ जानी मानी एक्ट्रेस तब्बू, नसीरुद्दीन शाह, शार्दुल भारद्वाज, कोंकणा सेनशर्मा, राधिका मदान, कुमुद मिश्रा जैसे सितारें नजर आ रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button