बॉलीवुड

शाहिद की दीवानी थीं राजकुमार की बेटी, करती थी दिन-रात पीछा, एक्टर ने पुलिस में किया था शिकायत

हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता राजकुमार भले ही इस दुनिया में नहीं रहे हो लेकिन आज भी उनके किस्से और कहानियों के चर्चे होते हैं। बता दे राजकुमार अपने बेबाक बयान के लिए जाने जाते थे। वह इतने मुंहफट थे कि किसी के सामने कुछ भी बोल दिया करते थे। उनका यही बेबाक अंदाज कई लोगों को खूब पसंद भी आया तो कई लोग उनसे बुरी तरह चिढ भी जाते थे।

raaj kumar

जहां राजकुमार ने हिंदी सिनेमा में अपनी एक खास पहचान बनाई तो वहीं उनकी बेटी वास्तविकता पंडित कोई खास कमाल नहीं दिखा पाई, लेकिन वास्तविकता का नाम उस दौरान काफी सुर्खियों में रहा जब वहा अभिनेता शाहिद कपूर को चाहने लगी थी। तो आइए जानते हैं वास्तविकता पंडित और शाहिद कपूर से जुड़ा पूरा मामला क्या है?

शाहिद पर नजर रखती थी वास्तविकता..

raaj kumar

दरअसल, राजकुमार की बेटी वास्तविकता पंडित और शाहिद कपूर की पहली मुलाकात मशहूर सेलिब्रिटी कोरियोग्राफर श्यामक डावर के डांस क्लासेस में हुई थी। यहां पर वास्तविकता भी डांस के लिए आती थी। कहा जाता है कि शाहिद के लुक्स पर वास्तविकता इतनी ज्यादा फिदा हो गई थी कि वह उनका पीछा करने लगी थी।

raaj kumar

इतना ही नहीं बल्कि कई बार तो वास्तविकता पंडित ने शाहिद कपूर को अपना पति तक भी बता दिया था जिससे परेशान होने के बाद शाहिद ने उनके खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। कई मीडिया रिपोर्ट में यह दावा किया गया कि वास्तविकता पंडित ने शाहिद के घर के आसपास भी एक घर ले लिया था जहां पर वह अक्सर शाहिद को घर से निकलते हैं और बाहर जाते देखा करती थी।

raaj kumar

धीरे-धीरे वास्तविकता शाहिद का पीछा करने लगी और जहां-जहां शाहिद जाने लगे वही उनके पीछे-पीछे जाती थी। हद तब हो गई जब वास्तविकता शाहिद की कार के बोनट पर बैठ गई और उन्हें काम से जाने के लिए रोक लिया। बता दे तब तक वास्तविकता का प्यार एक तरफा ही था, जब शाहिद को इसकी भनक लगी तो उन्होंने इससे इंकार कर दिया। लेकिन फिर भी वास्तविकता ने उनका पीछा नहीं छोड़ा जिसे परेशान होने के बाद शाहिद कपूर ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। तब जाकर वास्तविकता शाहिद कपूर से दूर हुई।

फिल्मों में नहीं बनाई पहचान..

vastavikta pandit

बता दें, वास्तविकता पंडित ने साल 1996 में बॉलीवुड फिल्मों में काम किया, लेकिन कोई खास पहचान नहीं बना पाई। उन्होंने न्यूयॉर्क से अपनी पढ़ाई पूरी की थी। इसके बाद वह मुंबई में आई जहां पर उन्होंने एक्टिंग के गुर सीखे। इसके बाद साल 2000 में रिलीज हुई फिल्म ‘दिल भी क्या चीज है’ से अपने करियर की शुरुआत की लेकिन बाद में उन्हें किसी और अभिनेत्री से रिप्लेस कर दिया गया। इसके बाद वास्तविकता पंडित ने दोबारा कोशिश नहीं की और वह गुमनामी की जिंदगी जीने लगी।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button