दिलचस्प

60 के दूल्हे 25 की दुल्हन को देख भड़के सिंगल लड़के, बोले- घोड़ों को मिल नहीं रही घास, गधे खा रहे च्यवनप्राश : VIDEO

आप ने वह कहावत तो सुनी ही होगी कि ‘जोड़ियां स्वर्ग में बनती है।’ लेकिन आज हम आपको एक ऐसी जोड़ी दिखाने जा रहे हैं जिसे देखने के बाद आप कहेंगे ‘ये जोड़ी तो पक्का नर्क में बनी होगी।’ आजकल के युवाओं को अच्छी गर्लफ्रेंड और बीवी आसानी से नहीं मिलती है। मार्केट में इतना कॉम्पीटीशन है कि एक लड़की के पीछे 10 लड़के लाइन में खड़े हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसी जोड़ी वायरल हो रही है जिसे देख सिंगल लोग जलन से जल-भून जाएंगे।

बूढ़े दूल्हे को मिली जवान दुल्हन

आमतौर पर दूल्हा और दुल्हन के बीच उम्र का फासला कॉमन चीज होती है। हालांकि ये उम्र का अंतर बस 1 से 5 साल या फिर अधिक से अधिक 10 साल का होता है। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी जोड़ी दिखाने जा रहे हैं जिसके बीच उम्र में लगभग 35 साल का अंतर तो जरूर है। यहां दूल्हा बूढ़ा है। उसकी उम्र 60 से कम तो नहीं लग रही है। वहीं दुल्हन जवान और हसीन है। वह 25 के आसपास लग रही है।

बूढ़े दूल्हे और जवान दुल्हन की ये जोड़ी देख लोग अपनी आँखों पर यकीन नहीं कर रहे हैं। इनकी शादी के बाद का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो देख लगता है कि शादी की सभी रस्में हो चुकी है। दुल्हन अपने ससुराल में बैठी है। यहां कैमरामैन पहले बूढ़े दूल्हे को दिखाता है। फिर जब वह कैमरा जवान दुल्हन की ओर ले जाता है तो वह शर्मा कर मुंह छिपा लेती है। हालांकि बाद में हमे उसकी शक्ल दिख जाती है।

जोड़ी देख हक्के बक्के रह गए लोग

अब इस विचित्र जोड़ी को देख सिंगल लोग यही सोच रहे हैं कि आखिर ‘इस लंगूर के हाथ में अंगूर आया कैसे?’ इस वीडियो को इंस्टाग्राम bhutni_ke_memes नाम के पेज ने शेयर किया है। यह वीडियो कहां और कब का है, दूल्हा-दुल्हन का नाम क्या है, फिलहाल इसकी कोई जानकारी नहीं है। वीडियो पर लोग काफी मजेदार कमेंट्स भी कर रहे हैं।

एक यूजर ने लिखा “घोड़ों को मिल नहीं रही घास, गधे खा रहे च्यवनप्राश।” फिर दूसरा कमेन्ट आता है “या तो अंकल की सरकारी नौकरी होगी या उनके पास ढेर सारा पैसा होगा।” फिर एक कहता है “शादी तक तो ठीक है। मुझे तो सुहागरात का सोचकर टेंशन हो रहा है। चाचा कितना चलेंगे।” बस ऐसे ही और भी मजेदार बातें लोग लिख रहे हैं।

यहां देखें वीडियो:

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Bhutni_ke (@bhutni_ke_memes)

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button