मनोरंजन

‘कोई दीवाना कहता है,कोई पागल समझता है’ ऐसी है कुमार विश्वास की लव स्टोरी अध्यापक से कर ली शादी

कुमार विश्वास (Kumar Vishwas) युवाओं के बीच एक लोकप्रिय नाम है। वह एक बेहतरीन लेखक और कवि हैं। वह आम आदमी पार्टी का हिस्सा भी रह चुके हैं। लेकिन अब उन्होंने राजनीति छोड़ दी है। ‘कोई दीवाना कहता है, कोई पागल समझता है’ कुमार विश्वास की सबसे पॉपुलर कविता है। इस कविता को सुनने के बाद कई लोगों को लगता है कि शायद उन्हें प्यार में धोखा मिला है। लेकिन क्या ऐसा सच में हुआ है? चलिए उनकी लव स्टोरी पर एक नजर डालते हैं।

इंजीनियरिंग छोड़ चुना हिंदी साहित्य

कुमार विश्वास का असली नाम विश्वास कुमार शर्मा है। उनका जन्म 10 फरवरी 1970 को उत्तर प्रदेश के ग़ाज़ियाबाद के पिलखुआ गांव में हुआ था। उनके पिता का नाम चंद्रपाल शर्मा और मां का नाम रमा शर्मा है। उनके पिता आर एस एस डिग्री कॉलेज पिलखुआ में प्रवक्ता रह चुके हैं। जबकि मां ग्राहिणी है। कुमार अपने चार भाइयों एक एक बहन में सबसे छोटे हैं।

कुमार विश्वास पढ़ाई में अच्छे थे, इसलिए पिता ने उनका एडमिशन एक इंजीनियरिंग कॉलेज में करवा दिया था। इस बीच उनक रुचि हिंदी साहित्य में होने लगी। ऐसे में उन्होंने इंजीनियरिंग छोड़ हिंदी साहित्य में ग्रेजुएशन किया। बाद में उन्होंने इसमें पीएचडी भी की। जल्द उन्हें इसका लाभ मिला और उनकी लिखी कविताएं फेमस होने लगी। एक पगली लड़की के बिन, हाथों पर गंगा, फिर मेरी याद, कोई दीवाना कहता है.. ये सभी उनकी सबसे चर्चित कविताएं हैं।

ऐसी रही लव लाइफ

कुमार विश्वास एक हिंदी अध्यापक भी रह चुके हैं। 1994 में वह काम के लिए राजस्थान गए थे। यहीं उनकी मुलाकात मंजु शर्मा से हुई। वह भी इसी कॉलेज में अध्यापक थी। साथ काम करते हुए दोनों में प्यार हो गया। दोनों ने शादी का फैसला लिया। लेकिन जाति अलग होने के कारण घरवाले नहीं माने। ऐसे में दोनों ने चोरी से शादी कर ली। इससे घरवाले नाराज हुए और दो साल तक दोनों से बात नहीं की।

शादी के दो साल बाद कुमार और मंजु पहली पार पेरेंट्स बने। उनके घर बेटी अगरता का जन्म हुआ। इसके बाद इनके परिवार से मनमुटाव भी दूर हो गए। कुछ सालों बाद इन्हें एक और बेटी कुहू हुई। अब इनका परिवार हरा भरा हो गया। सभी आपस में खुश रहने लगे। उधर कुमार की कविताएं वायरल होने लगी और उन्हें युवाओं के बीच खूब फ़ेम मिलने लगी। जल्द उन्होंने आम आदमी पार्टी ज्वाइन कर राजनीति में कदम रखा। लेकिन उन्हें ये कुछ खास रास नहीं आई और वह बाहर आ गए।

जाने कुल संपत्ति

कुमार विश्वास ने लाइफ में खूब पैसा भी कमाया। कवि सम्मेलन, टीवी शोज इत्यादि से उनकी तगड़ी कमाई हुई। खबरों की माने तो उनकी कुल संपत्ति 4.2 करोड़ रुपए है। वैसे आपको कुमार विश्वास की लाइफ से जुड़ी ये बातें और तस्वीरें कैसी लगी हमे कमेंट कर जरूर बताएं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button