मनोरंजन

लहंगा चोली पहन देवर की शादी में खूब नाची भाभी, देखकर खुश हो गया दूल्हा, देखें दुल्हन का रिएक्शन

देवर और भाभी का रिश्ता बड़ा ही प्यारा होता है। दोनों ससुराल में खूब मस्ती मजाक करते हैं। कभी भाभी मां बनकर अपने देवर का ख्याल रखती है। तो कभी देवर भाई बनकर अपनी भाभी की हर जरूरत पूरी करता है। वह उसे ससुराल में मुसीबत पड़ने पर बचा भी लेता है। वहीं भाभी भी अपने देवर का पक्ष ज्यादा लेती नजर आती है। इसलिए जब एक देवर की शादी होती है तो उसकी सबसे ज्यादा खुशी भाभी को होती है।

देवर का रिश्ता तय होते ही भाभी की खुशी का ठिकाना नहीं रहता है। आखिर उसे भी घर में एक नई साथी मिल जाती है। अब उसे घर में अकेले जिम्मेदारियों का बोझ नहीं उठाना पड़ता है। उसकी देवरानी अब काम में उसकी हेल्प करती है। इसके अलावा जेठानी बनने के बाद भाभी को देवरानी के रूप में गप्पे मारने के लिए अच्छा साथी मिल जाता है। बस यही वजह है कि देवर की शादी में भाभी की खुशी सातवें आसमान पर होती है।

देवर की शादी में खूब नाची भाभी

अपने देवर की शादी में भाभी अक्सर डांस करती है। आज हम आपको ऐसे ही एक भाभी से मिलाने जा रहे हैं। इन भाभी ने अपने देवर की शादी में बड़ा ही शानदार डांस किया। भाभी को इतनी खुशी थी कि वह स्टेज पर ही नाचने लगी। इस दौरान भाभी ने फिल्म ‘हम आपके हैं कौन’ के फेमस गाने ‘लो चली मैं अपने देवर की बारात लेकर’ पर जोरदार डांस किया। डांस करते हुए भाभी बेहद प्यारी लग रही थी।

भाभी की ड्रेस, उनके डांस मूव्स और उनके चेहरे के हावभाव सभी बड़े शानदार लग रहे थे। भाभी के डांस को देखकर देवर बड़ा खुश हुआ। वहीं नई नवेली दुल्हन को भी अपनी जेठानी का यह नाच गाना बड़ा पसंद आया। वह भी इस दौरान अपनी जेठानी को पूरा सपोर्ट करते नजर आई। कुल मिलाकर सभी मेहमानों ने इस डांस को बड़ा इंजॉय किया।

दुल्हन के रिएक्शन ने जीता दिल

भाभी का यह डांस वीडियो ऑफ सोशल मीडिया पर बड़ा वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर कभी लोगों को अपनी भाभियां याद आ रही है। वीडियो पर बड़ी दिलचस्प कमेंट भी आ रहे हैं। एक यूजर बोला “भाभी ने बड़ा ही शानदार डांस किया।” दूसरा बोला “अभी जेठानी देवरानी एक दूसरे पर बड़ा प्यार लूटा रही है। लेकिन कुछ सालों बाद दोनों कुत्ते बिल्ली की तरह लड़ाई करेंगी।” एक और शख्स कहने लगा “भाभी और देवर का रिश्ता ऐसा ही होता है। मेरी भाभी भी शादी में खूब नाची थी।”

यहां देखें भाभी का डांस वीडियो


वैसे आपको भाभी का यह डांस कैसा लगा? वीडियो पसंद आया तो शेयर जरूर करें।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button