राशिफल

राशिफल 15 अक्टूबर: आज इन 3 राशियों की धन-संपत्ति में होगी वृद्धि, शनि देव बरसाएंगे अपनी कृपा

आज हम आपको शनिवार 15 अक्टूबर 2022 का राशिफल बताने वाले हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व माना गया है। राशिफल के माध्यम से हम भविष्य में होने वाली घटनाओं का पहले से अनुमान लगा सकते हैं। राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है।

आज के राशिफल में आपके लिए परिवार, नौकरी, व्यापार, लेन-देन और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते हैं। तो पढ़िए राशिफल 15 अक्टूबर 2022 और जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन शुभ परिणाम लेकर आया है। किसी खास मित्र से मुलाकात करके आपके जीवन में खुशियां दोगुनी हो जाएंगी। आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। आप जिस काम को हाथ में लेंगे, उसे पूरा करके ही दम लेंगे। घर परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। माता-पिता के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। नौकरी करने वाले लोगों का दिन काफी बढ़िया रहेगा। कम मेहनत में अधिक सफलता मिलने के योग हैं। संतान पक्ष से खुशी प्राप्त होगी। दांपत्य जीवन में अगर कोई परेशानी चल रही है, तो वह समाप्त हो जाएगी। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में सफल रहेंगे।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन मिलाजुला रहने वाला है। आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। किसी से भी बातचीत करते समय शब्दों पर ध्यान दीजिए। अचानक घरेलू खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है, जो आपकी चिंता का कारण बनेगी। अगर आप कोई नया निवेश करना चाहते हैं, तो सोच विचार जरूर करें। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। इसलिए आपको अपनी आमदनी के अनुसार घर का बजट बना कर चलना होगा। जीवनसाथी का हर कदम पर सहयोग मिलेगा। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिलता है, तो आप जरूर करें। विद्यार्थियों को कठिन विषयों पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता पाने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन पहले से बेहतर रहेगा। ऑफिस का वातावरण आपके पक्ष में रहेगा। बड़े अधिकारियों की मदद से आप अपने पेंडिंग काम पूरे कर लेंगे। व्यापार के सिलसिले में यात्रा पर जाना पड़ सकता है, जो आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगी। अनुभवी लोगों से संपर्क स्थापित होंगे, जिनके मार्गदर्शन से आप अपने करियर में आगे बढ़ेंगे। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन ठीक रहेगा। किसी पुरानी बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। गुप्त शत्रु आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे परंतु यह सफल नहीं हो पाएंगे। आपकी कोई अधूरी मनोकामना पूर्ण हो सकती है, जिससे आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। पारिवारिक जीवन में खुशहाली बनी रहेगी।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज शादीशुदा लोगों का जीवन बहुत अच्छा रहेगा। साथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। कामकाज के तरीकों में बदलाव हो सकता है, जिससे आपको फायदा होगा। बिजनेस पार्टनर के साथ सही तालमेल रखते हुए यह भी ध्यान रखें कि दोनों के बीच कोई भी चीज़ें छिपी न हों। वर्तमान समय में की गई मेहनत का भविष्य में अच्छा फायदा मिलेगा। आप किसी को भी पैसा उधार मत दीजिए क्योंकि उधार दिया गया पैसा वापस मिलने में कठिनाई हो सकती है। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें, क्योंकि दुर्घटना होने की आशंका है।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपको अपनी मेहनत के अनुसार फल की प्राप्ति होगी। जीवनसाथी से चल रहे मतभेद खत्म होंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोगों का दिन काफी अच्छा नजर आ रहा है। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी, बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह हो सकता है। परिवार के लोगों के साथ हंसी-खुशी समय व्यतीत करेंगे। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। किसी महिला मित्र की मदद से धन लाभ होने के योग बने हुए हैं। ऑनलाइन व्यापार करने वाले लोगों का दिन फायदेमंद साबित होगा। कुछ लोग आपके अच्छे स्वभाव का फायदा उठाने की कोशिश कर सकते हैं, इसलिए आपको सतर्क रहने की जरूरत है।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन मिला-जुला परिणाम लेकर आया है। मानसिक चिंता अधिक होने के कारण कामकाज में ध्यान केंद्रित करना काफी मुश्किल हो सकता है। मौसम में परिवर्तन होने की वजह से सेहत पर विपरीत असर पड़ेगा, इसलिए स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। आज आप कही भी बड़ा निवेश ना करें अन्यथा नुकसान झेलना पड़ सकता है। दोस्तों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। भाई बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। विवाह योग्य लोगों को विवाह के अच्छे रिश्ते मिलेंगे। समाज में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन शानदार रहेगा। पारिवारिक जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। माता-पिता की तबीयत में सुधार आएगा। कार्य क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। प्रमोशन के साथ वेतन में वृद्धि होने की खुशखबरी मिल सकती है। आज के दिन काम के सिलसिले में यात्रा पर जा सकते हैं, इस यात्रा से सुखद परिणाम मिलने की पूरी संभावना बनी हुई है। मानसिक चिंता दूर होगी। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। मकान बनाने का सपना बहुत ही जल्द पूरा होता हुआ नजर आ रहा है। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। बिजनेस करने वाले लोगों का दिन फायदेमंद साबित होगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आप अपने किसी जरूरी काम को किसी मित्र की मदद से पूरा कर लेंगे। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। परिवार के लोगों के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जाएंगे। अगर आप साझेदारी में कोई नया व्यापार शुरू करना चाहते हैं, तो उसके लिए दिन उत्तम नजर आ रहा है। अचानक से कोई अच्छी डील हाथ लग सकती है। आप दूसरों की बातों में ना आएं क्योंकि कुछ लोग आपको उकसाने की कोशिश करेंगे। दोस्तों के साथ घूमने फिरने की योजना बन सकती है। जीवनसाथी की उन्नति देख आपका मन प्रसन्न होगा। बच्चों की पढ़ाई से जुड़ी हुई चिंता खत्म होगी।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन भाग्यशाली साबित होगा। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। आपके अच्छे स्वभाव से लोग प्रभावित होंगे। आपकी सोच सकारात्मक बनी रहेगी। अधूरे काम पूरे होंगे। अगर आपने पहले निवेश किया है, तो उसका अच्छा फायदा मिल सकता है। अचानक घर में ख़ास मेहमानों का आगमन हो सकता है, जिससे घर का माहौल खुशहाल बनेगा। आप जिस काम को काफी लंबे समय से करने का प्रयास कर रहे थे, आज उसमें सफलता मिलने के योग हैं। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। दूर संचार माध्यम से हर्षवर्धन समाचार सुनने को मिलेगी। आपके द्वारा किए गए प्रयास सफल रहेंगे। विषम परिस्थितियों का आप डटकर मुकाबला करेंगे।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपकी आमदनी में जबरदस्त बढ़ोतरी होगी। किसी जोखिम भरे काम से अच्छा फायदा मिलता हुआ नजर आ रहा है। मार्केटिंग से जुड़े हुए लोगों का दिन बढ़िया रहेगा। आप जितनी मेहनत करेंगे उससे अधिक फल की प्राप्ति होगी। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छा नतीजा मिल सकता है। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। वैवाहिक जीवन में सुख मिलेगा। आपके घर में नन्हा मेहमान आ सकता है। ससुराल पक्ष से धन लाभ मिलने की उम्मीद है। सामाजिक क्षेत्र में आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आया है। काफी लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। घर की आर्थिक स्थिति मजबूत बनाने में आप सफल रहेंगे। अगर कोर्ट कचहरी से जुड़ा हुआ कोई मामला चल रहा है, तो फैसला आपके पक्ष में आएगा। दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया व्यापार शुरू करेंगे, जो आगे चलकर आपको अच्छा फायदा देगा। छात्रों को अपनी मेहनत का बेहतरीन परिणाम प्राप्त होगा। कला के क्षेत्र में रुझान वालों के लिए दिन बहुत अच्छा नजर आ रहा है।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन थोड़ा कठिन नजर आ रहा है। कोई भी फैसला जल्दीबाजी में मत लीजिए अन्यथा आगे चलकर पछताना पड़ सकता है। मन में तरह-तरह के विचार उत्पन्न होंगे, जिसके चलते आप बेचैनी महसूस करेंगे। आप अपने ऊपर नकारात्मक विचारों को हावी मत होने दीजिए। आपको अपने जरूरी कामों पर फोकस करना होगा। दोस्तों के साथ किसी बात को लेकर बहसबाजी हो सकती है. जिसकी वजह से आप परेशान रहेंगे। आपको अपनी वाणी और गुस्से पर कंट्रोल रखना होगा। आज कोई भी बड़ा निवेश करने से बचना होगा और ना ही किसी को पैसा उधार दीजिए। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button