समाचार

500 लड़कियां, 1 लड़का, कमरे में हो गए कैद, अंदर हुआ कुछ ऐसा बुलानी पड़ी एम्बुलेंस – Video

आजकल के बच्चों का मन पढ़ाई में कम और लड़कियों में ज्यादा लगता है। हर किसी को अपने लिए एक सुंदर गर्लफ्रेंड की तलाश होती है। लेकिन यह गर्लफ्रेंड बनाना इतना आसान भी नहीं होता है। एक लड़की के पीछे दस लड़के लाइन लगाकर खड़े रहते हैं। ऐसे में कंपटीशन बढ़ जाता है। इसलिए कुछ लड़के सोचते हैं कि काश ऐसा चमत्कार हो जाए कि वह अकेले लड़के हो और उनके चारों ओर लड़कियां ही लड़कियां हो।

कमरे में 500 लड़कियां देख बेहोश हुआ लड़का

बिहार के एक छात्र के साथ ऐसा चमत्कार हुआ। उसे एक कमरे में 500 लड़कियां मिली। वह इन सभी में अकेला लड़का था। अब आप सोच रहे होंगे कि इस छात्र की तो मौज हो गई होगी। उसकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा होगा। लेकिन हुआ इसका उल्टा। इतनी सारी लड़कियों को देख वह घबरा गया। वह इतना ज्यादा नर्वस हुआ कि उसे बुखार आ गया। घबराहट होने लगी। और अंत में वह बेहोश होकर गिर पड़ा।

यह अनोखा मामला बिहार के नालंदा (Nalanda) जिले में देखने को मिला। पीड़ित छात्र बिहार शरीफ के अल्लामा इकबाल कॉलेज का मणिशंकर है। वह इंटरमीडिएट की परीक्षा देने ब्रिलियंट स्कूल गया था। यहां उसे रोल नंबर के आधार पर एक कमरा मिला। वह जैसे ही कमरे में दाखिल हुआ तो उसने देखा पूरा कमरा करीब 500 लड़कियों से खचाखच भरा है। एक भी लड़का नहीं है। अब उसे इन सभी लड़कियों के बीच अकेले बैठना होगा।

एकसाथ इतनी लड़कियों को देख हुआ नर्वस ब्रेकडाउन

यह सब बातें सोचकर छात्र घबरा गया। वह वहीं बेहोश हो गया। फिर उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में एडमिट किया गया। फिलहाल उसकी हालत स्थिर है। छात्र की मौसी ने इस बात की पुष्टि की है कि उसके भांजे की हालत एक साथ इतनी लड़कियों को देखकर ही बिगड़ी थी। बरहाल यह अनोखा मामला सुर्खियों मे बना हुआ है। लोग छात्र के मजे भी ले रहे हैं। हर कोई यही सोच रहा है कि काश उस लड़के की बजाय मैं वहां पर होता।

हालांकि कुछ लोग छात्र के सपोर्ट में भी आए। उन्होंने कहा कि शायद इस लड़के ने अपने जीवन में कभी लकड़ियों से बातचीत नहीं की होगी। इसलिए एकसाथ इतनी लड़कियों को देख वह घबरा गया होगा। फिर एक महिला यूजर ने ये भी कहा कि यदि मैं 500 लड़कों के कमरे में अकेली लड़की होती तो मैं भी घबरा जाती।

गौरतलब है कि बिहार में बुधवार 1 फरवरी 2023 से हायर सेकेंडरी बोर्ड की परीक्षाएं शुरू हो गई हैं। कुल 1464 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इसमें कुल 13 लाख 18 हजार 227 विद्यार्थी  एग्जाम देंगे। इसमें 6 लाख 36 हजार 432 लड़कियां और 6 लाख 81 हजार 795 लड़के शामिल हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button