बॉलीवुड

खुल गए बदनाम आश्रम के द्वार, पैसा और सेक्स की फिराक में है बाबा निराला, देखें Aashram 3 का ट्रेलर

बाबा निराला ने फिर खोला काली करतूतों का चिट्ठा, आश्रम 3 में दिखें एक से बढ़कर एक कांड, देखें Video

बॉलीवुड एक्टर बॉबी देओल (Bobby Deol) की वेब सीरीज ‘आश्रम’ (Aashram) ने दर्शकों के दिलों में एक खास जगह बनाई है। इसका पहला और दूसरा सीजन फैंस को खूब पसंद आया था। इसके बाद से ही वे तीसरे सीजन का इंतजार कर रहे थे। अब फैंस का ये इंतजार खत्म हुआ है। एक बार फिर इस बदनाम आश्रम के द्वार खुल गए हैं। बाबा पहले से और भी गंदी और काली करतूतों के साथ वापसी कर रहे हैं।

आश्रम 3 का ट्रेलर हुआ रिलीज

दरअसल प्रकाश झा ( Prakash Jha ) द्वारा निर्देशित वेब सीरीज ‘आश्रम’ के सीजन 3 का ट्रेलर रिलीज हो गया। ट्रेलर के सामने आते ही इसने सोशल मीडिया पर धूम मचा दी। सोशल मीडिया पर #Aashram ट्रेंड होने लगा। फैंस जपनाम-जपनाम बोल बाबा निराला का स्वागत करने लगे।

‘आश्रम 3’ का ट्रेलर ( Aasharm 3 trailer ) काफी रोमांचक दिखाई दे रहा है। इसमें पुलिस अधिकारी, राजनीति और महिलाओं के साथ बाबा का गंदा खेल देखने को मिल रहा है। इस सीजन की एक और खास या फिर कहे आकर्षक चीज है बॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा गुप्ता ( Esha Gupta )। वह भी आश्रम 3 में नजर आएंगी। इस सीजन में ईशा ने बाबा निराला यानि बॉबी देओल संग खूब इंटीमेट सीन्स दिए हैं। उनके हॉट अवतार में सीरीज में ग्लैमर का तड़का लगा दिया है।

इस तारीख को खुलेंगे बदनाम आश्रम के द्वार

बॉबी देओल और ईशा गुप्ता दोनों ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर ‘आश्रम 3’ का ट्रेलर साझा किया है। बॉबी ने इस ट्रेलर को शेयर कर कैप्शन में लिखा – आश्रम 3 का ट्रेलर आ गया। बाबा निराला- स्वरूपी या बहरूपी? क्या खुलेंगे राज या होगा बाबा का राज? एक बदनाम आश्रम सीजन 3 जल्द या रहा है 3 जून को सिर्फ Mxplayer पर।

बॉबी देओल का यह ट्रेलर फैंस को बड़ा पसंद आ रहा है। वे इस पर खुश होकर बहुत कमेंट्स किए जा रहे हैं। जैसे एक यूजर ने लिखा ‘अब आएगा असली मजा’। फिर दूसरे ने कहा ‘बाबा को वापस देखकर अच्छा लगा। जपनाम’। फिर एक कमेंट आता है ‘ये वेब सीरीज बॉबी देओल के करियर को नेक्स्ट लेवल पर ले जाएगी।’

बॉबी देओल की परफॉरमेंस ने जीत फैंस का दिल

बता दें कि बॉबी देओल का बॉलीवुड करियर कोई खास नहीं रहा है। उन्होंने सिर्फ गिनी चुनी हिट फिल्में ही दी हैं। वहीं वे बीच में लंबे समय के लिए बड़े पर्दे से गायब हो गए थे। लेकिन ‘आश्रम’ वेब सीरीज से उन्होंने ऐसा कमबैक किया कि फैंस भी हैरान रह गए। अभी तक बॉबी को पॉजिटिव रोल ही दिए जा रहे थे। लेकिन इस सीरीज में उनका नेगेटिव किरदार है। उनका अभिनय फैंस और क्रिटिक्स दोनों को काफी पसंद आया है।

यहां देखें ट्रेलर:

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Bobby Deol (@iambobbydeol)

जिन्होंने अभी तक आश्रम सीरीज नहीं देखी उन्हें बता दें कि यह सीरीज एक ढोंगी बाबा के जीवन पर आधारित है। यह बाबा एक आश्रम चलाता है। लेकिन इस आश्रम की आड़ में सारे काले धंधे करता है। जैसे महिलाओं का शोषण, ड्रग्स की सप्लाई और पैसों के लिए राजनीति का इस्तेमाल इत्यादि। यह सीरीज काफी रोचक है। यदि आप ने पहला और दूसरा सीजन नहीं देखा तो आज ही Mxplayer पर फ्री में देख सकते हैं। फिर आप तीसरा सीजन भी अच्छे से एन्जॉय कर पाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button