बॉलीवुड

बॉलीवुड की ये अभिनेत्रियां हैं अपने पापा की लाड़ली बेटियाँ, नंबर 3 के पापा हैं उसके आदर्श

बेटियाँ, अपने पापा की राजकुमारी होती हैं और यह बात भी बहुत हद तक सही भी हैं क्योंकि जितना प्यार बाप अपने बेटी से करता हैं उतना प्यार माँ भी अपने बेटी को नहीं दे पाती हैं। हालांकि माँ-बाप का प्यार अपने बच्चो के लिए बराबर होता हैं लेकिन बेटियों के मामले में बाप का प्यार कुछ ज्यादा ही झलकता हैं। ऐसे ही आज हम बॉलीवुड की उन एक्ट्रेस के बारे में बताने जा रहे हैं जो अपने पापा की लाड़ली हैं। इसमें से कुछ ऐसी एक्ट्रेस हैं जिनके रोल मॉडल कोई और नहीं बल्कि उनके पापा ही है और कुछ ऐसे भी एक्ट्रेस हैं जिनकी कमजोरी उनके पापा ही हैं। इसलिए ये एक्ट्रेस हर कार्यक्रम में अपने पापा का नाम लेना नहीं भूलती हैं।

1. दीपिका पादुकोण

दीपिका पादुकोण ने बहुत कम उम्र में ही इतनी प्रसिद्धि पा ली हैं और आज के युवाओं की रोल मॉडल हैं, लेकिन दीपिका अपने पिता प्रकाश पादुकोण की लाड़ली बेटी हैं। दीपिका का कहना हैं की वो जो भी आज हैं यानि बॉलीवुड में उन्होने जो प्रसिद्धि पायी हैं वो सिर्फ पिता के प्रेरणा से ही पायी हैं। उनकी दौलत और शोहरत में उनके पिता प्रकाश पादुकोण का हाथ हैं और दीपिका जीतने भी अवार्ड पाती हैं वो सारे अवार्ड वो अपने पापा को समर्पित करती हैं।

2. सोनाक्षी सिन्हा

सोनाक्षी सिन्हा अपने पिता शत्रुघ्न सिन्हा की सोना हैं यानि वो अपने पापा की लाड़ली हैं। बता दें कि सोनाक्षी के पिता शत्रुघ्न सिन्हा बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता हैं और लोग उनके अभिनय के दीवाने हैं। बता दें कि सोनाक्षी अपने पापा को रोल मॉडल मानती हैं और हर जगह अपने पापा का मशहूर डायलॉग खामोश बोलती हैं। यह डायलॉग ही उनको अपने पापा के प्यार को दर्शाता हैं कि वो अपने पापा से कितना प्यार करती हैं, सोनाक्षी चाहती हैं कि वो बॉलीवुड में अपने पापा की ही तरह नाम कमाए और पूरी दुनिया उन्हें जाने।

3. प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका आज जिस मुकाम पर हैं उस मुकाम तक पहुँच पाना हर किसी के बस की बात नहीं होती हैं क्योंकि प्रियंका ने इसके लिए बहुत मेहनत की हैं और तब जाकर उन्हें यह प्रसिद्धि मिली हैं। बता दें कि प्रियंका ने ना सिर्फ बॉलीवुड में नाम कमाया हैं बल्कि हॉलीवुड मे भी नाम कमा रही हैं। बता दें कि प्रियंका के पिता अशोक चोपड़ा इस दुनिया में नहीं हैं और शायद इसी कारण प्रियंका खुद को अकेली समझती हैं क्योंकि वो अपने पिता से बहुत प्यार करती थी। प्रियंका अपने पिता को ही अपना रोल मॉडल मानती हैं इसलिए ही उन्होने अपने कलाई पर अपने पापा की सिग्नेचर का टैटू बनवाया हैं, हमेशा कहती है प्रियंका “मेरे पापा ही मेरी कमजोरी है।”

4. सोनम कपूर

आज सोनम कपूर को बॉलीवुड की फैशन क्वीन कहीं जाती है, सोनम हमेशा से ही अपने पापा अनिल कपूर की लाली बेटी रही हैं। सोनम अपने पिता अनिल कपूर को ही रोल मॉडल मानती हैं। बता दें कि सोनम ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत सांवरिया से किया था। वैसे अनिल कपूर भी अपने समय के मशहूर कलाकार रह चुके हैं और आजकल भी वो फिल्में करते हैं। वैसे सोनम आने खर्चे के लिए कभी भी अपने पापा से पैसे नहीं लेती हैं बल्कि खुद के पैसे से ऐश करना चाहती हैं और फिल्मों में रोल पाने के लिए अपने पिता का नाम इस्तेमाल नहीं करती है बल्कि खुद की पहचान बनाना चाहती हैं।

5. आलिया भट्ट

इतनी छोटी उम्र में बॉलीवुड में नाम कमा पाना हर किसी के बस की बात नहीं लेकिन आलिया ने यह करके दिखा दिया। आलिया के पिता बॉलीवुड के मशहूर डाइरेक्टर हैं। आलिया का कहना है कि “मेरे पिता मेरे लिए आदर्श है और गुरु भी और मैंने बॉलीवुड की बहुत सारी बातें अपने पापा से ही सीखी है”इसलिए आज मैं मुकाम पर हूँ।

यह भी पढ़ें :

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button