बॉलीवुड

दुल्हन बनी कियारा को टक्कर देती है ये हसीनाएं, Photo देख बताएं कौन लगी अपनी शादी में सबसे सुंदर

बॉलीवुड में होने वाली शादियां अक्सर फैंस का ध्यान खींचती है। इस दौरान सबकी निगाहें दुल्हन बनी एक्ट्रेस पर टिकी होती है। ब्राइडल लुक में ये अभिनेत्रियां बला की सुंदर लगती हैं। हाल ही में कियारा आडवाणी सिद्धार्थ मल्होत्रा की दुल्हन बनी थी। इस दौरान उन्होंने गुलाबी रंग का लहंगा कैरी किया था।

कियारा दुल्हन के जोड़े में बला की सुंदर लग रही थी। लेकिन क्या वह पहले दुल्हन बन चुकी अभिनेत्रियों से ज्यादा खूबसूरत थी? चलिए इसका फैसला आप ही इन तस्वीरों को देख कर लीजिए।

दीपिका पादुकोण

दीपिका ने साल 2018 में रणबीर कपूर से शादी की थी। दोनों की शादी खूब चर्चा में रही। इस दौरान एक्ट्रेस ने लाल रंग का जोड़ा पहना था। इसमें वह बहुत प्यारी और सुंदर लग रही थी। उनके इस ब्राइडल लुक की जमकर तारीफ हुई थी।

प्रियंका चोपड़ा

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने साल 2018 में हॉलिवुड सिंगर और एक्टर निक जोनस से शादी की थी। इस शादी में एक्ट्रेस ने लाल रंग का शादी का जोड़ा पहना था।

हिंदू रीति रिवाज से शादी के बाद उन्होंने ईसाई रीति रिवाजों से भी शादी की थी। इसमें वह सफेद रंग के गाउन में नजर आई थी। दोनों ही ब्राइडल लुक में वह बहुत शानदार लग रही थी।

अनुष्का शर्मा

अनुष्का शर्मा ने भारतीय क्रिकेट टीम के धुरंधर खिलाड़ी विराट कोहली से शादी की थी। यह शादी साल 2017 को इटली में हुई थी। इस शादी में अनुष्का ने हल्के गुलाबी रंग का लहंगा पहना था। इसमें वह किसी जन्नत की परी से कम नहीं लग रही थी।

बिपाशा बसु

बिपाशा बसु साल 2016 में करण सिंह ग्रोवर संग शादी के बंधन में बंधी थी। इस शादी में एक्ट्रेस ने लाल रंग की साड़ी पहनी थी। इसमें वह बहुत प्यारी और सुंदर लग रही थी। उनका यह ब्राइडल लुक फैंस को बड़ा पसंद आया था।

आलिया भट्ट

आलिया भट्ट ने रणबीर कपूर संग अप्रैल 2022 में सात फेरे लिए थे। अपनी शादी में बॉलीवुड की इस क्यूट एक्ट्रेस ने क्रीम कलर का लहंगा पहना था। इसमें वह हमेशा की तरह बेहद स्वीट लग रही थी। उनकी दुल्हन की यह तस्वीरें फैंस को खूब पसंद आई थी।

अथिया शेट्टी

सुनील शेट्टी की लाड़ली बेटी अथिया ने इसी साल भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल संग सात फेरे लिए थे। इस दौरान वह गुलाबी रंग के लहंगे में बला की हसीन लग रही थी। इस ड्रेस के ऊपर उनकी स्वीट सी मुस्कान सोने पर सुहागा थी।

वैसे आपको इन सभी अदाकाराओं में से कौन दुल्हन के गेटअप में सबसे ज्यादा खूबसूरत लगी? कृपया अपने जवाब कमेंट में जरूर दें। और इस आर्टिकल को दुल्हन बनने वाली आपकी दोस्त संग साझा करें। ताकि वह कुछ टिप्स लेकर और भी सुंदर लग सके।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button